For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इस दीवाली खुशियों को दोगुनी कर देंगें रंगोली के ये डिज़ाइन

|

वैसे तो दीवाली रोशनी का त्‍योहार लेकिन इस अवसर पर रंग भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर रंगों और फूलों से घर की सजावट की जाती है। रंगोली बनाकर भी हम दीवाली का उत्‍सव मनाते हैं।

रंगोली शब्‍द रंग से बना है जिसका मतलब होता है आवली जोकि एक रेखा और पैटर्न होती है। भारत में प्राचीन समय में घर को सजाने और उत्‍सव मनाने के लिए रंगोली बनाई जाती थी। उस समय पर लोग अपने घरों के दरवाज़े पर रोज़ चावल के आटे से रंगोली बनाया करते थे।

Rangoli Designs For Diwali


समय के साथ ये प्रथा धुंधला गई और अब देश के कुछ ही हिस्‍सों में ऐसा किया जाता है। लेकिन आज भी त्‍योहारों और अन्‍य खास मौकों पर रंगोली बनाने की प्रथा है।

रंगोली और काफी शुभ माना जाता है और कहते हैं कि रंगोली बनाना देवी महालक्ष्‍मी को अपने घर में आमंत्रित करना है। रंगोली में प्रयोग होने वाला पाउडर चावल के आटे, चॉक पाउडर और प्राकृतिक रंगों से बनता है।

वैसे तो रंगोली ऊंगलियों से बनाई जाती है लेकिन अब इसे बनाने के लिए स्‍टेंसिल और अन्‍य तरह की चीज़ें उपलब्‍ध हैं। रंगोली के कुछ डि़जाइनों पर एक नज़र डालते हैं जिन्‍हें आप इस दीवाली बना सकते हैं।

पारंपरिक रंगोली

पारंपरिक रंगोली

पारंपरिक रंगोली चावल के आटे और सफेद चॉक के पाउडर से बनती है। अगर आपके पास रंग नहीं हैं तो आप इससे भी रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइन लाइन और डॉट्स द्वारा बनाई जाती है। ये काफी आसान है।

एब्‍सट्रैक्‍ट रंगोली

एब्‍सट्रैक्‍ट रंगोली

अगर आप इस दीवाली अपने मेहमानों को खुश करना चाहते हैं तो आपको इस तरह की रंगोली बनानी चाहिए। इसमें चमकीले रंगों से अनोखा डिजाइन बनाया जाता है। एक बड़ा सा फूल और उसके आसपास चमकीले रंग किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं।

ईश्‍वर की रंगोली

ईश्‍वर की रंगोली

इसमें आप अपनी पसंद के देवी-देवता की तस्‍वीर को रंगोली में उतार सकते हैं। वैसे तो भगवान गणेश के चित्र की रंगोली बनती है लेकिन आप अपनी मर्जी से किसी भी देवी-देवता का चित्र बना सकते हैं।

आसान शुरुआती रंगोली

आसान शुरुआती रंगोली

ये रंगोली काफी आसान और सरल होती है। अगर आपके पास जगह की कमी है तो आप ये रंगोली बना सकते हैं। चॉक पाउडर या रंगों की मदद से हाथ से इस रंगोली को बनाया जा सकता है।

फूलों से बनी रंगोली

फूलों से बनी रंगोली

अगर आप रंगों से रंगोली नहीं बना पा रहे हैं तो आप फूलों की रंगोली भी बना सकते ळैं। बाज़ार में कई रंगों के फूल मिलते हैं जिनसे आप आसानी से पैटर्न बना सकते हैं। अलग-अलग फूलों से काफी सुंदर रंगोली बनाई जा सकती है।

ज्‍योमितीय रंगोली

ज्‍योमितीय रंगोली

ये डिजाइन काफी आकर्षित लगता है। इसमें रेखाओं और ज्‍यामितीय डिजाइन से रंगोली बनाई जाती है। इसमें आप दीये का प्रयोग भी कर सकते हैं।

मोती और बीड्स से बनी रंगोली

मोती और बीड्स से बनी रंगोली

अगर आप शानदार रंगोली बनाना चाहते हैं तो मोतियों और बीड्स कर इस्‍तेमाल करें। एक पैटर्न बनाएं और फिर उसमें रंग भरें। अब बीड्स, मोती और रंग-बिरंगे स्‍टोंस का प्रयोग करें।

रंगीन चावलों से बनी रंगोली

रंगीन चावलों से बनी रंगोली

कच्‍चे चावलों को रंग में मिलाकर आप ये रंगोली बना सकते हैं। चावलों को काफी शुभ माना जाता है इसलिए त्‍योहारों पर इसका प्रयोग शुभता को और बढ़ा देता है। इस रंगोली में आप चावलों से गणेश जी की तस्‍वीर बना सकते हैं।

बॉर्डर रंगोली

बॉर्डर रंगोली

अगर आपके घर में जगह की कमी है तो आप ये रंगोली बना सकते हैं। दरवाज़े पर रंगों से लाइन बनाकर आप उसे सजा सकती हैं। इससे में घर में त्‍योहार का वातावरण रहता है। इसमें आप दीया भी लगा सकते हैं।

आधी रंगोली

आधी रंगोली

शहरों में इस तरह की रंगोली बनाई जा सकती है। ये कम जगह लेती है और इसके डिजाइन से लग्‍ज़री का अहसास भी होता है।

मोर की रंगोली

मोर की रंगोली

हिंदू धर्म में मोर को अत्‍यंत शुभ माना गया है। साथ ही मोर काफी खूबसूरत भी होते हैं। दीवाली पर मोर के डिजाइन भी बहुत लोकप्रिय रहते हैं। चमकीले रंगों और ज्‍यामितीय डिजाइन से आप मोर का डिजाइन बना सकते हैं।

English summary

Best Rangoli Designs For Diwali

This Diwali decorate your house with these best rangoli designs. These are the best rangoli designs that you must try this Diwali.
Desktop Bottom Promotion