Just In
- 1 hr ago हीरामंडी की प्रीमियर पर सितारों सा झिलमिल वाइट शरारा सेट पहन पहुंची आलिया भट्ट, लाखों में हैं कीमत
- 2 hrs ago Real Vs Fake Shampoo : आपका शैंपू असली है या नकली, इन ट्रिक्स से पता करें अंतर
- 3 hrs ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
- 5 hrs ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
Don't Miss
- News CG: विरासत टैक्स मामले में कांग्रेस पर बीजेपी का कटाक्ष, सीएम विष्णुदेव साय बोले- यह बेहद शर्मनाक है
- Movies VIDEO: उर्फी जावेद फिर अजीबोगरीब हालत में दिखी, हाथ में पहना खाना रैप पेपर और टांगो में...
- Education CISCE 12th Result 2024: आईएससी 12वीं परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें? यहां देखें स्टेप्स
- Technology इस दिन होने जा रहा Apple का स्पेशल इवेंट, नए iPad के साथ इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री
- Finance Bengaluru Lok Sabha Election 2024: फ्री Rapido,बीयर.! वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटर्स को दिए जा रहे ऑफर्स
- Travel 5 दिनों तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा शिमला का 'द रिट्रीट', क्या है यह और क्यों रहेगा बंद?
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
दिवाली: घर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं है महंगे डेकोरेशन की जरूरत
दिवाली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस त्योहार पर लोगों को मिलने-मिलाने, खुशियां बांटने और अपनों के साथ उत्सव मनाने का मौका मिलता है। दिवाली के लिए घरों में सफाई अभियान शुरू हो चुके हैं और कई लोग घर के कोने कोने को सजाने के लिए आईडिया ढूंढ रहे हैं।
वैसे तो हर तीज त्योहार पर साफ़ सफाई जरूरी होती है लेकिन दीपावली को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह रहता है। इसमें लोग अपने घर को अलग तरीके से सजाने और नया लुक देना चाहते हैं।
दिवाली पर घर की सजावट के लिए आपको महंगी चीजों की जरूरत नहीं है और ना ही इसके पीछे ज्यादा खर्चा करने की। आप ज्यादा पैसा खर्च किए बिना भी अपने घर की सजावट कर सकते हैं। यदि अभी तक आपने अपने घर के डेकोरेशन के बारे में नहीं सोचा है तो यहां बताए कुछ आईडिया आपके काम आ सकते हैं।
घर की साफ़ सफाई
दिवाली की सजावट में सबसे पहला पड़ाव घर की सफाई का आता है। अगर आप घर की अच्छे से सफाई कर लेंगे तो उतने में ही आपका आधा काम हो जाएगा। घर में पड़ी सभी बेकार चीजों को बाहर निकाल दें।
Most Read:धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इससे जुड़ा कारण
पेपर लैम्प
आप रंगीन पेपर से लैम्प बना सकते हैं जो कैंडल कवर का काम करेंगे। आप कलरफुल पेपर से इसे तैयार कर सकते हैं या फिर इसकी जगह आप पेपर बैग इस्तेमाल में ले आएं। हर घर में पेपर बैग आसानी से मिल जाते हैं। स्टार, सर्कल, त्रिकोण या किसी भी डिज़ाइन में बैग में छोटे छोटे कट बना लें और फिर उसे कैंडल या मोमबत्ती के ऊपर रख दें। ये घर को वार्म और थोड़ा ड्रामाटिक लुक देगा।
रंगोली
दिवाली के दिन तो लगभग हर घर में रंगोली बनाई जाती है। अलग अलग रंगों से बनाए खूबसूरत डिज़ाइन सबके आकर्षण का केंद्र बनते हैं। रंगोली बनाना सबसे सस्ते ऑप्शन में से एक है। इसके लिए आपको अलग अलग रंगों की जरूरत है। यदि आप रंगोली बनाने में सहज नहीं हैं तो इसके लिए स्टेंसिल की मदद ले सकते हैं। स्टेंसिल रखकर खाली जगह को रंगों से भर दें। स्टेंसिल को ध्यान से उठा लें और कहीं रंग फैल गया है तो उसे हाथ से ठीक कर लें। अपनी रंगोली को सजाने के लिए आप फूल तथा दीयों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Most Read:हों अपनों के साथ या घर से दूर, इस दिवाली इन खास संदेशों से दें शुभकामनाएं
रंगीन दिये करें रौशन
दिवाली के दिन दिये जलाने की परंपरा है। पूजा के समय भी दिये ही जलाए जाते हैं। आप इन दीयों को अपने मन से रंग सकते हैं। मिट्टी के दीयों की कीमत ज्यादा नहीं होती है। आप उन्हें अपने मन के मुताबिक या किसी खास थीम के साथ रंग सकते हैं। यदि आपके पास मिट्टी के दीयों को घर पर रंगने का समय नहीं है तो आप बाजार से ही रंगीन दिये खरीद सकते हैं।
स्टाइलिश लाइट
बाजार में कई तरह की लाइटें आपको मिल जाएंगी। इस बार आप अपने घर को थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं तो फेयरी लाइट लगा सकते हैं। आप घर में खासतौर से अपने कमरे या लिविंग रूम में लाइटें लगाने के बाद बीच बीच में अपनी पसंदीदा फोटो को प्रिंट करके लगा सकते हैं।
धनतेरस: समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे देवों के वैद्य धनवंतरी, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त
रंगीन मोमबत्तियां
दिवाली पर दीयों के साथ मोमबत्तियां भी जलाई जाती हैं। आप मार्किट से तरह तरह की खुशबू और रंग वाले कैंडल्स खरीद सकते हैं या फिर इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। जिन जगहों पर आप दिये या लाइटें नहीं लगा पाए हैं, वहां आप कलरफुल कैंडल्स जला दें। आपके घर की सजावट सबको पसंद आएगी।
खूबसूरत लालटेन
आप रंग बिरंगे पेपर की मदद से लालटेन तैयार कर सकते हैं। बाजार में भी आपको लालटेन की बढ़िया रेंज मिल जाएगी। वैसे इसे घर पर तैयार करना भी आसान नहीं है। इसके लिए आप नए आईडिया ढूंढ सकते हैं। पेपर के बजाए कांच की बोतल या जार का इस्तेमाल करके देखें।
Most Read:शुभ मुहूर्त पर इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद