For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दिवाली: घर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं है महंगे डेकोरेशन की जरूरत

|

दिवाली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस त्योहार पर लोगों को मिलने-मिलाने, खुशियां बांटने और अपनों के साथ उत्सव मनाने का मौका मिलता है। दिवाली के लिए घरों में सफाई अभियान शुरू हो चुके हैं और कई लोग घर के कोने कोने को सजाने के लिए आईडिया ढूंढ रहे हैं।

Diwali Decoration Ideas

वैसे तो हर तीज त्योहार पर साफ़ सफाई जरूरी होती है लेकिन दीपावली को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह रहता है। इसमें लोग अपने घर को अलग तरीके से सजाने और नया लुक देना चाहते हैं।

दिवाली पर घर की सजावट के लिए आपको महंगी चीजों की जरूरत नहीं है और ना ही इसके पीछे ज्यादा खर्चा करने की। आप ज्यादा पैसा खर्च किए बिना भी अपने घर की सजावट कर सकते हैं। यदि अभी तक आपने अपने घर के डेकोरेशन के बारे में नहीं सोचा है तो यहां बताए कुछ आईडिया आपके काम आ सकते हैं।

घर की साफ़ सफाई

घर की साफ़ सफाई

दिवाली की सजावट में सबसे पहला पड़ाव घर की सफाई का आता है। अगर आप घर की अच्छे से सफाई कर लेंगे तो उतने में ही आपका आधा काम हो जाएगा। घर में पड़ी सभी बेकार चीजों को बाहर निकाल दें।

Most Read:धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इससे जुड़ा कारणMost Read:धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इससे जुड़ा कारण

पेपर लैम्प

पेपर लैम्प

आप रंगीन पेपर से लैम्प बना सकते हैं जो कैंडल कवर का काम करेंगे। आप कलरफुल पेपर से इसे तैयार कर सकते हैं या फिर इसकी जगह आप पेपर बैग इस्तेमाल में ले आएं। हर घर में पेपर बैग आसानी से मिल जाते हैं। स्टार, सर्कल, त्रिकोण या किसी भी डिज़ाइन में बैग में छोटे छोटे कट बना लें और फिर उसे कैंडल या मोमबत्ती के ऊपर रख दें। ये घर को वार्म और थोड़ा ड्रामाटिक लुक देगा।

रंगोली

रंगोली

दिवाली के दिन तो लगभग हर घर में रंगोली बनाई जाती है। अलग अलग रंगों से बनाए खूबसूरत डिज़ाइन सबके आकर्षण का केंद्र बनते हैं। रंगोली बनाना सबसे सस्ते ऑप्शन में से एक है। इसके लिए आपको अलग अलग रंगों की जरूरत है। यदि आप रंगोली बनाने में सहज नहीं हैं तो इसके लिए स्टेंसिल की मदद ले सकते हैं। स्टेंसिल रखकर खाली जगह को रंगों से भर दें। स्टेंसिल को ध्यान से उठा लें और कहीं रंग फैल गया है तो उसे हाथ से ठीक कर लें। अपनी रंगोली को सजाने के लिए आप फूल तथा दीयों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Most Read:हों अपनों के साथ या घर से दूर, इस दिवाली इन खास संदेशों से दें शुभकामनाएंMost Read:हों अपनों के साथ या घर से दूर, इस दिवाली इन खास संदेशों से दें शुभकामनाएं

रंगीन दिये करें रौशन

रंगीन दिये करें रौशन

दिवाली के दिन दिये जलाने की परंपरा है। पूजा के समय भी दिये ही जलाए जाते हैं। आप इन दीयों को अपने मन से रंग सकते हैं। मिट्टी के दीयों की कीमत ज्यादा नहीं होती है। आप उन्हें अपने मन के मुताबिक या किसी खास थीम के साथ रंग सकते हैं। यदि आपके पास मिट्टी के दीयों को घर पर रंगने का समय नहीं है तो आप बाजार से ही रंगीन दिये खरीद सकते हैं।

स्टाइलिश लाइट

स्टाइलिश लाइट

बाजार में कई तरह की लाइटें आपको मिल जाएंगी। इस बार आप अपने घर को थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं तो फेयरी लाइट लगा सकते हैं। आप घर में खासतौर से अपने कमरे या लिविंग रूम में लाइटें लगाने के बाद बीच बीच में अपनी पसंदीदा फोटो को प्रिंट करके लगा सकते हैं।

धनतेरस: समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे देवों के वैद्य धनवंतरी, जानें तिथि और पूजा मुहूर्तधनतेरस: समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे देवों के वैद्य धनवंतरी, जानें तिथि और पूजा मुहूर्त

रंगीन मोमबत्तियां

रंगीन मोमबत्तियां

दिवाली पर दीयों के साथ मोमबत्तियां भी जलाई जाती हैं। आप मार्किट से तरह तरह की खुशबू और रंग वाले कैंडल्स खरीद सकते हैं या फिर इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। जिन जगहों पर आप दिये या लाइटें नहीं लगा पाए हैं, वहां आप कलरफुल कैंडल्स जला दें। आपके घर की सजावट सबको पसंद आएगी।

खूबसूरत लालटेन

खूबसूरत लालटेन

आप रंग बिरंगे पेपर की मदद से लालटेन तैयार कर सकते हैं। बाजार में भी आपको लालटेन की बढ़िया रेंज मिल जाएगी। वैसे इसे घर पर तैयार करना भी आसान नहीं है। इसके लिए आप नए आईडिया ढूंढ सकते हैं। पेपर के बजाए कांच की बोतल या जार का इस्तेमाल करके देखें।

Most Read:शुभ मुहूर्त पर इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वादMost Read:शुभ मुहूर्त पर इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

English summary

Easy and Amazing Diwali Decoration Ideas to Try at Home

This Diwali, add glamour and light in your home by making use of waste materials or scrap! Celebrating this festival on a low budget is what attracts a lot of people today.
Desktop Bottom Promotion