Just In
- 6 hrs ago
साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 दिसंबर: इन राशियों के लिए रहेगा यह सप्ताह लकी
- 8 hrs ago
8 दिसंबर रविवार का दिन किन राशियों पर पड़ेगा भारी, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
- 1 day ago
ग्रीन टी के ये 5 इस्तेमाल सेहत संग दमकाएंगे आपका रूप भी
- 1 day ago
7 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, आप भी जानें अपने दिन का हाल
Don't Miss
- News
भागवत को मंदिर ट्र्स्ट के चेयरमैन नहीं बनना चाहिए: VHP
- Movies
धर्मेंद्र - हेमा मालिनी लव स्टोरी - हेमा मालिनी ने मंडप में जीतेंद्र को छोड़ थामा धर्मेंद्र का हाथ
- Finance
रिलायंस जियो : जानिए ज्यादा पैसे लेकर अब क्या दे रहा
- Sports
IND vs WI: दूसरे मैच से पहले विराट को परेशान कर रही यह 4 प्रॉब्लम, मिल सकती है हार
- Automobiles
पश्चिम बंगाल सरकार राज्य में चलाएगी सीएनजी बसें, इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही तैयार
- Technology
WhatsApp में आया कॉल वेटिंग फीचर, जानिए कैसा करेगा काम
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
दिवाली 2019: घर को सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, नहीं है महंगे डेकोरेशन की जरूरत
दिवाली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस त्योहार पर लोगों को मिलने-मिलाने, खुशियां बांटने और अपनों के साथ उत्सव मनाने का मौका मिलता है। इस साल 27 अक्टूबर, रविवार को ये त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली के लिए घरों में सफाई अभियान शुरू हो चुके हैं और कई लोग घर के कोने कोने को सजाने के लिए आईडिया ढूंढ रहे हैं।
वैसे तो हर तीज त्योहार पर साफ़ सफाई जरूरी होती है लेकिन दीपावली को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह रहता है। इसमें लोग अपने घर को अलग तरीके से सजाने और नया लुक देना चाहते हैं।
दिवाली पर घर की सजावट के लिए आपको महंगी चीजों की जरूरत नहीं है और ना ही इसके पीछे ज्यादा खर्चा करने की। आप ज्यादा पैसा खर्च किए बिना भी अपने घर की सजावट कर सकते हैं। यदि अभी तक आपने अपने घर के डेकोरेशन के बारे में नहीं सोचा है तो यहां बताए कुछ आईडिया आपके काम आ सकते हैं।

घर की साफ़ सफाई
दिवाली की सजावट में सबसे पहला पड़ाव घर की सफाई का आता है। अगर आप घर की अच्छे से सफाई कर लेंगे तो उतने में ही आपका आधा काम हो जाएगा। घर में पड़ी सभी बेकार चीजों को बाहर निकाल दें।
Most Read: धनतेरस पर क्यों खरीदी जाती है झाड़ू, जानें इससे जुड़ा कारण

पेपर लैम्प
आप रंगीन पेपर से लैम्प बना सकते हैं जो कैंडल कवर का काम करेंगे। आप कलरफुल पेपर से इसे तैयार कर सकते हैं या फिर इसकी जगह आप पेपर बैग इस्तेमाल में ले आएं। हर घर में पेपर बैग आसानी से मिल जाते हैं। स्टार, सर्कल, त्रिकोण या किसी भी डिज़ाइन में बैग में छोटे छोटे कट बना लें और फिर उसे कैंडल या मोमबत्ती के ऊपर रख दें। ये घर को वार्म और थोड़ा ड्रामाटिक लुक देगा।

रंगोली
दिवाली के दिन तो लगभग हर घर में रंगोली बनाई जाती है। अलग अलग रंगों से बनाए खूबसूरत डिज़ाइन सबके आकर्षण का केंद्र बनते हैं। रंगोली बनाना सबसे सस्ते ऑप्शन में से एक है। इसके लिए आपको अलग अलग रंगों की जरूरत है। यदि आप रंगोली बनाने में सहज नहीं हैं तो इसके लिए स्टेंसिल की मदद ले सकते हैं। स्टेंसिल रखकर खाली जगह को रंगों से भर दें। स्टेंसिल को ध्यान से उठा लें और कहीं रंग फैल गया है तो उसे हाथ से ठीक कर लें। अपनी रंगोली को सजाने के लिए आप फूल तथा दीयों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
Most Read: हों अपनों के साथ या घर से दूर, इस दिवाली इन खास संदेशों से दें शुभकामनाएं

रंगीन दिये करें रौशन
दिवाली के दिन दिये जलाने की परंपरा है। पूजा के समय भी दिये ही जलाए जाते हैं। आप इन दीयों को अपने मन से रंग सकते हैं। मिट्टी के दीयों की कीमत ज्यादा नहीं होती है। आप उन्हें अपने मन के मुताबिक या किसी खास थीम के साथ रंग सकते हैं। यदि आपके पास मिट्टी के दीयों को घर पर रंगने का समय नहीं है तो आप बाजार से ही रंगीन दिये खरीद सकते हैं।

स्टाइलिश लाइट
बाजार में कई तरह की लाइटें आपको मिल जाएंगी। इस बार आप अपने घर को थोड़ा अलग लुक देना चाहते हैं तो फेयरी लाइट लगा सकते हैं। आप घर में खासतौर से अपने कमरे या लिविंग रूम में लाइटें लगाने के बाद बीच बीच में अपनी पसंदीदा फोटो को प्रिंट करके लगा सकते हैं।

रंगीन मोमबत्तियां
दिवाली पर दीयों के साथ मोमबत्तियां भी जलाई जाती हैं। आप मार्किट से तरह तरह की खुशबू और रंग वाले कैंडल्स खरीद सकते हैं या फिर इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं। जिन जगहों पर आप दिये या लाइटें नहीं लगा पाए हैं, वहां आप कलरफुल कैंडल्स जला दें। आपके घर की सजावट सबको पसंद आएगी।

खूबसूरत लालटेन
आप रंग बिरंगे पेपर की मदद से लालटेन तैयार कर सकते हैं। बाजार में भी आपको लालटेन की बढ़िया रेंज मिल जाएगी। वैसे इसे घर पर तैयार करना भी आसान नहीं है। इसके लिए आप नए आईडिया ढूंढ सकते हैं। पेपर के बजाए कांच की बोतल या जार का इस्तेमाल करके देखें।
Most Read: शुभ मुहूर्त पर इस विधि से करें गोवर्धन पूजा, मिलेगा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद