Just In
- 1 hr ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
- 3 hrs ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
- 5 hrs ago 'हीट वेव' से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, सेफ रहने के लिए हाइड्रेड रहें और ये काम न करें
- 7 hrs ago तपती गर्मी में भी नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स
Don't Miss
- News कांग्रेस की सरकार बनी तो सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी रिजर्वेशन, राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
- Movies 34 सालों से करिश्मा कपूर के साथ लगातार हो रहा है ऐसा... अब हसीना ने तोड़ ही दी चुप्पी
- Technology Amazon से Samsung, Oneplus समेत इन फोल्डेबल फोन्स को सस्ते में खरीदें, जल्दी करें, यहां देखें लिस्ट
- Travel खुल गया है लद्दाख पहुंचने का नया रास्ता, मनाली से लेह को जोड़ने वाला यह है सबसे छोटा रूट
- Finance 4 ETF Mutual Fund ने 3 साल में इन्वेस्टरों को दिया जबरदस्त रिटर्न
- Education एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं हॉल टिकट 2024 हुए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
बैंबू और नारियल के खोल से ऐसे करें क्रिएटिव टेरेस गार्डनिंग, पर्यावरण के लिए भी है ये फायदेमंद
पेड़ पौधों से लगाव रखने वालों को गार्डनिंग बहुत ही पसंद होता है। जहां कुछ लोग अपने घर के बगीचे में ही अपने मनपसंद पेड़ पौधे लगाते हैं, वहीं जिन लोगों के घरों में जगह नहीं होती है वे टेरेस गार्डनिंग यानी छत पर बागवानी करते हैं। इसके अलावा लोग अपने घर के बालकनी में भी पेड़ पौधे लगाते हैं।
अक्सर छत पर बागवानी के लिए हम प्लास्टिक और सिरामिक सीमेंट का इस्तेमाल करना पड़ता है, यानी हम गार्डनिंग के लिए प्लास्टिक और सिरामिक सीमेंट के गमलों का यूज करते हैं। अगर हम ईको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल कर बागवानी करते हैं तो बागवानी का एक अलग ही मजा होता है। आज हम आपको अपने इस लेख में ईको फ्रेंडली बागवानी के कुछ आसान विकल्पों के बारे में बताएंगे। ये काफी अच्छे और सस्ते विकल्प है साथ ही बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। तो आइए देखते हैं।
नेचुरल चीजों पर करें फोकस
प्लास्टिक और सिरामिक सीमेंट की जगह आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके अच्छी बागवानी कर सकते हैं, जैसे बैंबू यानी बांस, नारियल का खोल आदि। ये चीजें आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही इनसे काफी बढ़िया लुक भी मिलेगा।
बैंबू से तैयार करें गमले
बैंबू से आप कई अलग अलग डिजाइन के गमले तैयार कर सकते हैं। आप इनसे बने बास्केट को हैंग भी कर सकते हैं, इसके अलावा इनमें छोटे पौधे लगाकर टेबल पर भी रख सकते हैं। आप अपने करीबियों को खास मौकों पर बैंबू से बने वास भी गिफ्ट कर सकते हैं।
बैंबू से हम हैंडमेड गमले और वास तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा इसके और भी फायदे हैं जैसे गर्मियों में ज्यादा गर्म नहीं होता है और सर्दियों में कम ठंडा रहता है। आप बैंबू के गमलों में मनी प्लांट से लेकर कई अलग अलग जड़ी बूटियां उगा सकते हैं।
बैंबू से आप थीम बनाकर भी गार्डनिंग कर सकते हैं।
नारियल का खोल
अक्सर आपने देखा होगा कि हम नारियल खाकर उसके खोल को फेंक देते हैं लेकिन नारियल का खोल भी बड़े काम की चीज़ होती है। जी हां इससे हम पौधे लगाने के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर गमले तैयार कर सकते हैं। नारियल के खोल से आप अपने गार्डन के लिए बर्ड फीडर भी बना सकते हैं।
पर्यावरण के लिए भी नारियल का खोल बहुत ही फायदेमंद होता है।
फेल्ट के गमले
बाजार में अलग-अलग साइज के फेल्ट के गमले उपलब्ध हैं। आप इनमें छोटे बड़े पौधे लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इनमें एडिबल चीजों को भी उगा सकते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यह होती है कि इनमें पानी कम डालना पड़ता है।
कोकेडामा
कोकेडामा से बहुत ही अच्छी बागवानी की जा सकती है। इसमें गमले की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें मॉस घास और स्ट्रिंग का यूज किया जाता है। कोकेडामा में पौधों की जड़ों पर काम किया जाता है। आप आप टेबल पर रख सकते हैं या फिर हैंग भी कर सकते हैं। टटेबल पर इसे रखने के लिए आप प्लेट, लकड़ी या फ्लोटिंग वुड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।