Just In
- 1 hr ago ये शख्स हैं चलता-फिरता शराबखाना, इस अनोखी बीमारी की वजह से पेट में बनती है शराब
- 2 hrs ago Suhana Khan Beauty Tips : खुल गया सुहाना खान की खूबसूरती का राज, बेदाग त्वचा के लिए रखती हैं ऐसे ख्याल
- 5 hrs ago गर्मी में पेट को शांत रखता है यूपी-बिहार का सन्नाटा रायता, ये हैं फायदे और बनाने का तरीका
- 6 hrs ago Mangal Gochar 2024: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों के लिए शुरू हुआ बुरा समय
Don't Miss
- News उत्तराखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,एम्स ऋषिकेश में दीक्षांत समारोह के बाद गंगा आरती, ये है कार्यक्रम
- Education Jharkhand Board 12th Result 2024: जैक बोर्ड इंटर रिजल्ट कब आयेगा? कैसे चेक करें JAC Result
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Movies 14 की उम्र में कास्टिंग काउच की शिकार, B-Grade फिल्मों में भी किया काम, परेशान होकर खाया जहर
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Automobiles चिलचिलाती गर्मी में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को मिला खास हेलमेट, अब और एक्शन में नजर आएगी पुलिस
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
बारिश में घुस आए घर में चूहें, इन आसान तरीकों से भगाएं
बारिश आते ही घरों में चूहों का आतंक शुरु हो जाता है। बारिश से बचने के चक्कर में अक्सर चूहें भी अपने लिए जगह ढूंढतें हुए घरों में बिल बनाकर रहने लगते है। चूहें जिस घर में भी घुसते हैं वहां नुकसान जरुर करते हैं। घर का नुकसान तो अलग बात है, इनसे कई तरह की बीमारियां होने का भी डर लगा रहता है। हाल ही में चूहों के वजह से लेप्टोस्पायरोसिस के मुंबई में गंभीर कैसेज देखने को मिलें।
चूहों को मारने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली कई दवाईयों का भी प्रयोग करते हैं लेकिन ऐसा करने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।
बिना दवाईयों के उपयोग भी आप घर में मिलने वाली कई ऐसी चीजों की मदद से चूहों को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
प्याज
प्याज की गंध बहुत तीखी होती है, चूहे इसको सहन नहीं कर पाते। जहां भी चूहे दिखाई दें, वहां प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें। इसकी गंध से ये घर छोड़कर चले जाएंगे।
बाल
इंसान के बाल भी चूहों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसे फेंकने के बजाए चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।
गोबर
चूहों के बिलों के पास गोबर रख दें, इसे खाने के बाद चूहें पेट के संक्रमण से मर जाते हैं।
तेजपत्ता
चूहें तेजपत्ते की मीठी खुश्बू से जल्द खींचे चले आते है, जिसका नतीजा ये होताहै कि इसे खाते है इसके विषैले तत्व (चूहों के लिए) की वजह से वो मर जाते हैं।
पुदीना
घर में जिस जगह से चूहा प्रवेश करता है वहां पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर घुस नहीं पाएगा। चूहों को भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं।
बिल्ली
ये तो हर कोई जानता है कि बिल्ली और चूहों की बनती नहीं है। बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। जिस घर में बिल्ली होती है वहां चूहें फटकते भी नहीं है।
काली मिर्च
काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
फिटकरी
चूहों के बिल के पास फिटकरी का पाउडर रख दें। चूहें आपके घर से दूर भाग जाएंगे।
उल्लू के पंख
उल्लू के पंख से चूहे बहुत डरते हैं। अगर आपको उल्लू के पंख मिल जाएं तो उसे लाकर चूहे के बिल के पास रख दें। चूहें आपके घर में नहीं दिखाई देंगे