Just In
- 2 hrs ago जहरीले अंगूर खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, एक्सपर्ट ने बताया खाने से पहले कैसे करें साफ
- 2 hrs ago गर्मियों में फ्रेशनेस और ग्लो के लिए चेहरे पर लगाए तरबूज का नेचुरल टोनर, ये है बनाने का तरीका
- 2 hrs ago इन राशियों के लिए Sorry कहना है दुनिया का सबसे मुश्किल काम, नहीं मानते हैं अपनी गलती
- 4 hrs ago Mango in Diabetes : डायबिटीज में केजरीवाल खा रहे हैं खूब आम, क्या शुगर मरीजों को आम खाना चाहिए या नहीं?
Don't Miss
- News Lok Sabha Election: शक्ति केंद्र पर BJP के दिग्गज, लोगों को दी 'विकास की गारंटी'
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Movies VIDEO: भगवान कृष्ण के सामने सीमा ने की अश्लीलता, वीडियो देख भड़के लोग बोले- कौन से कोठे पर...
- Finance Quarter 4 Result: Bajaj और Infosys ने जारी किया चौथे क्वार्टर का रिजल्ट, दोनों को मिला है बंपर मुनाफा
- Technology डॉक्सिंग क्या होती है, क्या इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है?
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
बारिश में घुस आए घर में चूहें, इन आसान तरीकों से भगाएं
बारिश आते ही घरों में चूहों का आतंक शुरु हो जाता है। बारिश से बचने के चक्कर में अक्सर चूहें भी अपने लिए जगह ढूंढतें हुए घरों में बिल बनाकर रहने लगते है। चूहें जिस घर में भी घुसते हैं वहां नुकसान जरुर करते हैं। घर का नुकसान तो अलग बात है, इनसे कई तरह की बीमारियां होने का भी डर लगा रहता है। हाल ही में चूहों के वजह से लेप्टोस्पायरोसिस के मुंबई में गंभीर कैसेज देखने को मिलें।
चूहों को मारने के लिए लोग बाजार में मिलने वाली कई दवाईयों का भी प्रयोग करते हैं लेकिन ऐसा करने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है।
बिना दवाईयों के उपयोग भी आप घर में मिलने वाली कई ऐसी चीजों की मदद से चूहों को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
प्याज
प्याज की गंध बहुत तीखी होती है, चूहे इसको सहन नहीं कर पाते। जहां भी चूहे दिखाई दें, वहां प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख दें। इसकी गंध से ये घर छोड़कर चले जाएंगे।
बाल
इंसान के बाल भी चूहों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसे फेंकने के बजाए चूहों के बिल के पास रख दें। चूहे इसे खाकर मर जाएंगे।
गोबर
चूहों के बिलों के पास गोबर रख दें, इसे खाने के बाद चूहें पेट के संक्रमण से मर जाते हैं।
तेजपत्ता
चूहें तेजपत्ते की मीठी खुश्बू से जल्द खींचे चले आते है, जिसका नतीजा ये होताहै कि इसे खाते है इसके विषैले तत्व (चूहों के लिए) की वजह से वो मर जाते हैं।
पुदीना
घर में जिस जगह से चूहा प्रवेश करता है वहां पुदीने के तेल में रुई भिगोकर रख दीजिए। पुदीने की गंध से चूहा घर के अंदर घुस नहीं पाएगा। चूहों को भगाने के लिए आप अपने घर में पुदीने का पौधा भी लगा सकते हैं।
बिल्ली
ये तो हर कोई जानता है कि बिल्ली और चूहों की बनती नहीं है। बिल्लियां चूहों की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं। जिस घर में बिल्ली होती है वहां चूहें फटकते भी नहीं है।
काली मिर्च
काली मिर्च को पानी में मिलाकर चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाएंगे।
फिटकरी
चूहों के बिल के पास फिटकरी का पाउडर रख दें। चूहें आपके घर से दूर भाग जाएंगे।
उल्लू के पंख
उल्लू के पंख से चूहे बहुत डरते हैं। अगर आपको उल्लू के पंख मिल जाएं तो उसे लाकर चूहे के बिल के पास रख दें। चूहें आपके घर में नहीं दिखाई देंगे