Just In
- 54 min ago Aaj Ka Rashifal 24th April: इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट, बदलेगी इनकी जिंदगी
- 6 hrs ago Happy Birthday Sachin Tendulkar Wishes: अपने फेवरेट सचिन के 51वें जन्मदिन के मौके पर शेयर करें ये संदेश
- 7 hrs ago Hashimoto : एक्ट्रेस स्मृति खन्ना को प्रेग्नेंसी में हुई ये खतरनाक बीमारी, सीधा गर्भाशय पर करती है हमला
- 9 hrs ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
Don't Miss
- News राजौरी हत्याकांड के पीछे आतंकी अबू हमजा, पुलिस ने किया 10 लाख के इनाम का ऐलान
- Education UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? चेक करें डेट और टाइम
- Movies मलाइका अरोड़ा के इन 8 कटिंग ब्लाउज को करें ट्राई, 500 की साड़ी में भी लगेगी हजारों की डिजाइनर साड़ी
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Kitchen Hacks: अरबी छिलते वक्त लगती है खुजली और चिपचिप, तो इन तरीको से छीले
अरबी की सब्जी को काटते और छीलते वक्त इन दोनों ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत सारी महिलाओं की शिकायत होती है कि अरबी छीलते वक्त उनके हाथों में सूजन और खुजली होने लग जाती है। साथ ही अरबी को छीलना भी थोड़ा कठिन होता है क्योंकि इसका छिलका बहुत ही पतला होता है और पिलर से छीलने में अरबी का खाने लायक हिस्सा भी छिल जाता है।
ऐसे में अरबी को छीलने के लिए हाथों का इस्तेमाल करना ही पड़ता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अरबी को जल्दी छील भी सकती हैं और इससे आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे और खुजली भी नहीं होगी।
बर्तन धोने वाले स्क्रब का करें इस्तेामल -
आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बर्तन धोने वाले स्क्रब से सब्जी भी छील सकती हैं। खासतौर पर अरबी को इससे छीलना बेहद आसान है। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
सबसे पहले एक टॉवल लें। आप चाहें तो किचन ग्लव्ज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
अब एक नया बर्तन धोने वाला स्क्रब लें। जो मात्र 10 रुपए में ही आपको आसानी से मिल जाएगा।
अब इस स्क्रब से अरबी को रगड़ें। ऐसा करने पर अरबी का छिलका उतरने लगेगा और आपके हाथ भी खराब नहीं होंगे।
नारियल के छिलके का करें इस्तेमाल
नारियल को छीलने के बाद अमूमन लोग उसके छिलके को फेक देते हैं। मगर यह छिलका अगर आप स्टोर करके रख लें तो किचन के कई काम में आप इसकी मदद ले सकती हैं। इससे अरबी छीलना भी आसान होता है। चलिए इसके आसान स्टेप्स के बारे में जानें-
सबसे पहले नारियल के छिलके को मोड़ लें और गेंदनुमा आकार दें।
अब एक हाथ में अरबी को पकड़ें और नारियल के छिलके से बनी गेंद को उस पर रगड़ें।
आपको विश्वास नहीं होगा मगर मिनटों में आपकी ढेर सारी अरबी इस तरीके को अपना कर छिल जाएगी।
हाथों में तेल लगा कर छीलें अरबी
अरबी को छीलने का तीसरा आसान तरीका है कि आप अपने हाथों में कोई भी तेल लगा लें। अब आप अरबी पर नमक छिड़क दें। केक बेक करने के लिए जिस नमक का इस्तेमाल होता है आप वो भी इसके लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इस विधि से भी आप बहुत ही कम समय में अरबी को छील सकती हैं। तेल लगाने से हाथों में खुजली और सूजन भी नहीं आएगी।