Just In
- 16 min ago Eggs Freeze कराएंगी मृणाल ठाकुर, कौन और कब करवा सकता है एग फ्रीज जानें यहां
- 1 hr ago प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या मिसकैरेज की तरफ इशारा, जानें यहां
- 2 hrs ago सफेद कपड़ों पर पड़ गए है पीले दाग, तो लांड्री में बेकिंग सोडा का यूं करें इस्तेमाल
- 3 hrs ago DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
Don't Miss
- Movies दुल्हन बनीं टॉप एक्ट्रेस ने मंडप में किया लिप-लॉक, पिंक-पेस्टल के जमाने में सुर्ख जोड़े में ढाया कहर
- News गाडू घड़ा तेल कलश: राजदरबार में निभाई परंपरा, भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए पिरोया जाता है तिल का तेल
- Automobiles करोड़ों की संपत्ति का मालिक, लग्जरी कारों का कलेक्शन, फिर भी Maruti की इस कार में चलते दिखे Rohit Sharma
- Finance गोल्ड किस रेट पर कर रहा है शाम को कारोबार, जानिए सुबह से शाम तक क्या रहा गोल्ड का हाल
- Technology कॉलिंग के साथ धडल्ले से चलाए Internet, बस आपको करना होगा ये काम, यहां जानिए
- Education CCS यूनिवर्सिटी ने जारी की जून सेमेस्टर के LLB और LLM की डेटशीट 2024, 18 मई से होंगे एग्जाम
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
बाहर की झुलसती गर्मी में भी ये टिप्स आपके घर को रखेंगे ठंडा और कूल
गर्मियों में लू की वजह से हर इंसान अपने घर में रहना ही पसंद करता है। झुलसाने वाली धूप के कारण लंबे समय तक बाहर रहना मुश्किल हो जाता है। यहां तक कि एयर कंडीशनर का भी असर नहीं होता है। लेकिन, कोई भी व्यक्ति अपने घर के इंटीरियर्स में थोड़ा सा बदलाव करके गर्मियों के मौसम में भी उजला, शांत और आरामदायक माहौल पा सकता है। इन आसान टिप्स के मुताबिक घर के साजो सामान, रंग-रोगन और फर्नीचर को यदि व्यवस्थित किया जाए तो हम गर्मियों में अपने घर को पूरी तरह से नया रूप दे सकते हैं और सुकून पा सकते हैं।
अब रंग के भी हैं मायने
गहरा स्याही, चारकोल और गहरे ऐमरल्ड के रंग से लेकर मिट्टी के टेराकोटा, कैरमेल और स्मोकी नारंगी रंग हमें प्राचीन समय में बनाए जाने वाले चित्रों और वैसी ही परछाई का अनुभव कराते हैं। अगर न्यूट्रल रंगों की ओर जाएं तो ग्रे सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला रंग है। मगर इन दिनों भड़कीले तथा मिट्टी के टोन जैसे रंगों की ओर भी रुझान देखने को मिलता है।
लगाएं पौधे
बढ़ते तापमान के साथ साथ चारों ओर हवा सामान्य से अधिक गर्म हो जाती है। इस मौसम में पौधे लगाने का चलन बढ़ रहा है। इन्हें लगाने के लिए आप खास जानवरों, पक्षियों और अन्य प्यारे जीवों के आकार के सुंदर डिजाइनर पॉट प्लांट होल्डर्स पसंद कर सकते हैं। जाहिर सी बात है कि आप अपने दिन का अधिक समय अपने कामकाज वाली जगह पर बिताते हैं इसलिए उस जगह के आस-पास आपको हरियाली रखनी चाहिए। आप हवा को ठंडा और चारों और हरियाली रखने के लिए गलियारों में, खिड़की के पास, मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास पौधे लगा सकते हैं। आप ताजगी और सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करने के लिए अपनी मेज पर भी पौधे का गमला रख सकते हैं।
किचन के लिए लेटेस्ट बदलाव
इन दिनों लोग अपने रसोईघर पर बहुत ध्यान देते हैं जो कि अच्छी बात है। इस साल नए ट्रेंड के साथ, आप बहुत से लेटेस्ट रसोई के डिजाइन देख सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप सभी कैबिनेट और दीवारों को काले रंग की और उनमें हटकर दिखता हुआ सफेद और ग्रे रंग का संगमरमर लगा हो। रसोई में हल्के वातावरण में काम करने के लिए आप अपनी किचन की खिड़की या किचन टॉप के आस-पास बोतल प्लांटर्स और हैंगिंग प्लांट्स और वेजिटेबल पॉट्स भी रख सकते हैं।
मेटालिक रंगों की तरफ बढ़ता रुझान
धातु के रंगों की चाहत कभी खत्म नहीं होगी। कॉपर रंग सबसे ज्यादा प्रयोग होता है लेकिन जैसा कि हमने बीते वर्ष देखा कि लोग घरों और कार्यालयों में कॉपर रंग की जगह ब्रास रंग का चुनाव कर रहे थे। मेटालिक रंगों की मदद से वो स्थान ज्यादा क्लासी और एलिगेंट लगेगा।
ये बदलाव भी अपना सकते हैं आप
आज कल आर्किटेक्चर काफी मुश्किल और कम होता जा रहा है। औद्योगिक प्रभाव अभी भी काफी प्रचलित हो सकता है लेकिन अब यह नेचुरल रंगों के टोन के साथ इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के तौर पर, आप काले धातु या ब्रास के साथ पुरानी लकड़ी या संगमरमर के साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने कमरे को बड़े, नरम, तकियों, फर्श के कुशन और प्राचीन आकर्षित चीजों के साथ सजा सकते हैं। कॉन्ट्रास्ट थीम का प्रयोग भी आकर्षक हो सकता है और यह आपके स्थान को भव्य और अलग लुक देता है।