For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्या आप भी ये चीजें रखते हैं फ्रिज में, तभी उड़ जाती है महक और स्वाद

|
फ्रिज में गलती से भी ना रखें खाने की ये चीजें | Foods you should not store in Fridge | Boldsky

आपके साथ भी ऐसा जरूर होता होगा कि आप मार्किट जाकर एक बार में ही ढेर सारी फल सब्जियां खरीद कर ले आते हैं और फ्रिज में रख देते हैं। फ्रिज में रखने के बावजूद सब्जियां दो दिन में ही मुरझा जाती है। हम चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए उन्हें फ्रिज में रखते हैं लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो फ्रिज में फ्रेश रहने की जगह खराब होने लगती है। आज जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से स्वाद और महक खत्म हो जाता है और खराब भी होने लगती है।

प्याज

प्याज

कई लोग फ्रिज में प्याज रख देते हैं। इससे फ्रिज तो प्याज से महकने लगता ही है, वहीं दूसरी तरफ रेफ्रीजरेटर में मौजूद नमी की वजह से प्याज मुलायम भी हो जाते हैं। गीले हो चुके प्याज को इस्तेमाल में लाना थोड़ा मुश्किल होता है। आप प्याज को सुखी और सामान्य तापमान वाली जगह पर रखें।

आलू

आलू

आपने ये नोटिस किया होगा कि फ्रिज में रखे आलू का स्वाद दूसरे आलू की तुलना में अलग है। दरअसल फ्रिज में रखने से आलू का स्टार्च चीनी में बदलने लगता है और यही आलू के स्वाद को बदल देता है। आलू को धूप में भी ना रखें। आप किचन में आलू के लिए स्थान बना लें जहां सामान्य तापमान हो। आप इन्हें प्लास्टिक की थैली से बाहर निकाल कर रखें।

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवों को फ्रिज में ना रखें। इन्हें कमरे के तापमान में रखना ही बेहतर होता है। इससे ये स्वादिष्ट और सुरक्षित रहते हैं।

टमाटर

टमाटर

याद रखें कि टमाटर धूप में उगने वाली फसल है। वैसे टमाटर को फलों की श्रेणी में रखा जाता है। इन्हें फ्रिज में रखने की भूल ना करें। घर में टमाटर को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए इन्हें फ्रिज में ना रखें।

नींबू

नींबू

जिन फलों में सिट्रिक एसिड होता है जैसे नींबू, संतरा, मौसंबी आदि को फ्रिज में ना रखें। ये उतनी ठंडक बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं और इस कारण इनके छिलकों पर दाग बन जाते हैं। ज्यादा ठंडे तापमान में रखने के कारण इनके स्वाद में बदलाव आता है और ये सूखने भी लगते हैं।

लहसुन

लहसुन

लहसुन को फ्रिज में रखने से ये अंकुरित हो जाते हैं और थोड़े गल भी जाते हैं। आप इन्हें प्याज के साथ फ्रिज से बाहर ही रखें। इन्हें बहुत ज्यादा धूप या रौशनी में भी ना रखें।

कॉफी

कॉफी

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो अपना कॉफी पाउडर फ्रिज में रखते हैं तो ऐसा करना आज ही बंद कर दें। कॉफी फ्रिज में रखने से उसकी महक खत्म हो जाती है और आपको उसका स्ट्रांग तथा रिच फ्लेवर भी नहीं मिलेगा।

शहद

शहद

शहद को हमेशा फ्रिज में रखना जरूरी नहीं है। अगर आप शहद की बोतल का ढक्कन कसकर बंद करके कमरे के तापमान पर रखें तो भी ये सुरक्षित रहता है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल को फ्रिज में ना रखें। ऐसा करने से ये सख्त होकर मक्खन जैसा हो जाता है।

English summary

Know About These Foods That Should Never Store In Fridge

There are certain foods that do not need to go inside the fridge. Read on to know about the foods you should never refrigerate.
Desktop Bottom Promotion