Just In
- 57 min ago पिछले 5 सालों से OMAD डाइट पर हैं ये एक्टर, इनकी उम्र सुन चौंक जाएंगे आप!
- 2 hrs ago केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
- 4 hrs ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 14 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
Don't Miss
- Finance Ashirwad Scheme से बेटियों को मिलेगा 51,000 रुपए तक का अच्छा लाभ, जानें कैसे करें अप्लाई
- News बिहार के पॉपुलर YouTuber Manish Kashyap होंगे BJP में शामिल, चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन जानें क्या है प्लान?
- Movies 'डिंपल कपाड़िया के बच्चे आपके हैं या ऋषि कपूर के..?' जब राजेश खन्ना की बदतमीजी पर इस हसीना ने दिया जवाब..
- Technology Jio Cinema ने लॉन्च किए अपने धमाकेदार प्लान्स, बिना एड मिलेगा कंटेंट देखने का लाभ
- Automobiles लाउड Music चलाकर कार चलाना पड़ सकता है भारी! हो जाएं सावधान, वरना बाद में हो सकता बड़ा नुकसान
- Education JEE Main Topper List 2024: 56 छात्रों को मिला 100 NTA Score, देखें छात्रों की पूरी सूची, JEE Result सीधा लिंक
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
यह 5 संकेत बताते हैं कि पुराने की जगह घर में जरूरत है नए फ्रिज की
रेफ्रिजरेटर एक ऐसा जरूरी किचन अप्लायंस है जो हर घर में होता है। गर्मी के मौसम में ठंडे पानी का आनंद उठाने से लेकर सब्जियों और खाने पीने की दूसरी चीजों को इसमें रखकर उन्हें खराब होने से बचाया जा सकता है। बदलते जमाने के साथ रेफ्रिजरेटर भी बदल रहा है। आजकल सिंगल डोर के साथ डबल डोर रेफ्रिजरेटर भी में मार्केट में उपलब्ध है जो एक से बढ़कर एक नए फीचर्स से लैस होते हैं। हालांकि फ्रिज महंगा हो या सस्ता एक समय के बाद इसे बदलना जरूरी होता है।
कई बार यह पता लगाना मुश्किल होता है कि फ्रिज सही है या फिर उसे बदलने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता सकते हैं जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि आपका फ्रिज खराब हो चुका है।
5 स्टार और 1 स्टार वाले फ्रिज
बिजली की खपत हर फ्रिज की रेटिंग पर भी निर्भर करती है। 5 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर की तुलना में 1 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज आपके बिजली के बिल को बढ़ा सकता है। अगर आपका फ्रिज 1 स्टार वाला है और काफी पुराना हो गया है तो आप उसे तुरंत बदल दें नहीं तो आपके बिजली के बिल में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी।
फ्रिज का मोटर
अगर आपके मोटर का फ्रिज लगातार चल रहा है तो समझ लीजिए आपका फ्रिज खराब हो गया है और उसे बदलने का समय आ गया है।
ज्यादा बर्फ का जमना
वैसे तो फ्रिज का काम ही चीजों को ठंडा रखना और बर्फ जमाना है, लेकिन अगर आपके रेफ्रिजरेटर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम रहा है तो यह भी एक संकेत है कि फ्रिज खराब हो चुका है।
पानी का लीक होना
फ्रिज से लगातार पानी का लीक होना भी यह बताता है कि फ्रिज को बदल देना चाहिए। इसके अलावा फ्रिज के रबर कोटिंग पर भी पानी का जमना भी ठीक नहीं है।
फ्रिज का ज्यादा गर्म होना
फ्रिज के पीछे का हिस्सा गर्म ही रहता है, लेकिन अगर आपके फ्रिज के दूसरे हिस्से भी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहे हैं तो आपका फ्रिज बिगड़ चुका है और आपको नए फ्रिज की जरूरत है।