Just In
- 39 min ago DIY Mosquito Repellent : मच्छरों के काटने से बच्चे का हो गया बुरा हाल, बचाने के लिए करें ये काम
- 1 hr ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
- 2 hrs ago Boyfriend को दिनभर में करती थी 100 बार फोन, पता चला Love brain बीमारी से जूझ रही हैं गर्लफ्रेंड
- 2 hrs ago तपती गर्मी में झटपट इस तरह बनाएं वाटरमेलन जूस, यह रही रेसिपी
Don't Miss
- Education MP Board Sehore Toppers List 2024: सीहोर जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Movies पहले तोड़ी 6 साल की शादी, अब मशहूर कॉमेडियन पर आया इस हसीना का दिल? मचा खूब बवाल
- Finance Public Provident Fund Account: क्या आपको चाहिए 1 करोड़ रुपए का तगड़ा फंड? बस 5 मई से पहले ऐसे करना होगा निवेश
- News पंजाब: 'जुमले सुनाने वालों को अब गारंटी याद आ गई', सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर कसा तंज
- Technology iQOO ने Z9 सीरीज के तहत 3 नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
- Automobiles नई Aston Martin Vantage धांसू स्पोर्ट्स कार लॉन्च, 325 किमी प्रति घंटा की स्पीड, जानें कीमत और फीचर्स
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
चीज़ खाने के हैं शौकीन तो फ्रिज में इन तरीकों से करें स्टोर
चीज़ केवल बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी काफी पसंद होता है। कई लोग तो हमेशा एक्स्ट्रा चीज़ की मांग करते हैं। चीज़ डालने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है फिर चाहे वो पिज़्ज़ा हो या नॉर्मल पराठा। हालांकि चीज़ का काम केवल पकवानों का स्वाद बढ़ाना नहीं होता बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। यह एक डेयरी पदार्थ है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व है। इसमें कैल्शियम और विटामिन डी होता है जो कैंसर जैसी बीमारी के रिस्क को कम करता है। इसके अलावा चीज़ खाने के कई और भी फायदे होते हैं। हालांकि इसके लाभ कई हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन ठीक नहीं होता है। अक्सर हम अपने फ्रिज में चीज़ स्टोर करके रखते हैं खासतौर पर जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं उनके यहां ऐसी चीजों की डिमांड ज्यादा होती है। चीज़ को फ्रेश रखने के लिए हम कई उपाय भी करते हैं।
अगर आप भी चीज़ लवर है तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं यानी चीज़ स्टोर करने का सही तरीका।
प्लास्टिक में न करें रैप
चीज़ को आसानी से प्लास्टिक में रैप करके रखा जा सकता है, लेकिन यह तरह बिल्कुल गलत है। इससे चीज़ खराब हो सकता है, साथ ही प्लास्टिक की वजह से यह आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है।
चीज़ बैग या चीज़ पेपर
यदि आप चीज़ को ज्यादा दिनों के लिए फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप चीज़ बैग या चीज़ पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह हवा के संपर्क से बचाने के साथ चीज़ को एकदम बढ़िया बनाए रखेंगे।
वैक्स या पार्चमेंट पेपर
अगर आपको चीज़ बैग या चीज़ पेपर न मिले तो आप वैक्स या पार्चमेंट पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चीज़ को इसमें रैप करके किसी भी जिप लॉक पाउच बैग में उसे डालकर रख सकते हैं। इससे हवा अंदर नहीं जाएगी और चीज़ सूखेगा नहीं। अगर आपने चीज़ यूज़ किया है तो आप उसे रैप करके उसके ओरिजिनल बैग में डाल सकते हैं।
बर्तन को बदलें
यदि आपने भारी मात्रा में चीज़ को किसी बर्तन में स्टोर किया है तो ध्यान रहे कि हर दो दिन में आप उस बर्तन को बदलें। एक ही बर्तन में आप चीज़ को लंबे समय तक न रखें। इससे चीज़ खराब हो सकता है।
डेट का रखें ध्यान
खाने पीने की चीजों को केवल नियमित समय तक ही फ्रेश रखा जा सकता है। जैसा की आप जानते है कि चीज़ कई तरह के होते हैं, ऐसे में फ्रिज में उसे स्टोर करने से पहले आप खरीदने की डेट और वो कौन सा चीज़ है यह जरूर मार्क कर लें।