For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मछलियां जो अकेले ही रहना पसंद करती हैं

|

जब हम घर पर एक्‍वेरियम रखने के बारे में सोंचते हैं तो एक साथ कई मछलियां दिमाग में आती हैं। लेकिन कुछ मछलियां ऐसी होती हैं, जिन्‍हें अकेले ही रहना पसंद होता है। इनमें से कुछ मछलियां काफी गुस्‍सैल होती हैं, जो किसी दूसरी मछली की नसल के साथ नहीं रखीं जा सकतीं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही मछलियों के बारे में-

Aquarium Fish

इन्‍हें पसंद है अकेले रहना-

1. पिरान्हा- साउथ अमेरिका की यह गुस्‍सैल मछली किसी दूसरी मछली को अपने साथ नहीं रहने देती। एक कहावत के अनुसार, आप ऐमज़ान के जंगलों में घडि़याल से तो बच जाएंगे लेकिन पिरान्‍हा मछली आपका पीछा नहीं छोड़ेगी। यह मछलियां इतनी गुसे वाली होती हैं कि अगर इन्‍हें तेज गुस्‍सा आ गया तो यह फिश बाउल से ही कूद पड़ती हैं और अपनी जान दे देती हैं। इसलिये अच्‍छा होगा कि इस मछली को आप अकेला ही बाउल में रखें।

2. बेट्टा- यह एक्‍वेरियम के लिहाज से बहुत बड़ी मछली होती है। यह खुद दूसरी मछलियों का शिकार करती हैं इसलिये इन्‍हें अकेले ही रखा जाता है। लेकिन अगर इनको इन्‍हीं की नसल के साथ रखा जाए तो कोई समस्‍या नहीं आएगी। जब यह अकेले रहती हैं तो यह कई रंग छोड़ती हैं। इनकी अच्‍छी बात यह है कि इन्‍हें ज्‍यादा देखभाल की जरुरत नहीं पड़ती। यह कम खाना खाती हैं और इनका साइज हमेशा एक सामान ही रहता है क्‍योंक‍ि यह कभी नहीं बढ़तीं।

3. ऑस्‍कर- यह बड़ी और खुशमिजाज मछली है। कभी भी इन्‍हें इनकी नसल की मछलियों के साथ न रखें। ऑस्‍कर की उम्र बढ़ने पर इनका साइज बहुत बड़ा हो जाता है, इसलिये इन्‍हें किसी बड़े टैंक में ही रखें। इनके बारे में एक मजे की बात यह भी है कि यह मछली अकेले रह कर बोर हो जाती है इसलिये इनका मन बहलाने के लिये एक्‍वेरियम में कुछ खिलौने रखना जरुरी हो जाता है।

4. पैराडाइस- इन मछलियों को टैंक में अकेला ही रखा जाता है क्‍योंकि यह बहुत लड़ाकू होती हैं। यह छोटी मछलियों की हरकतों को नहीं झेल पातीं। इनको अकेला रखना इसलिये भी अच्‍छा होता है क्‍योंकि यह पेटू किस्‍म की होती हैं और झगड़ालू भी। यह चाहें तो शार्क को भी कॉम्‍पटीशन दे सकती हैं।

English summary

Aquarium Fish That Are Best Alone | मछलियां जो अकेले ही रहना पसंद करती हैं

Before you plan the composition of your fish tank you must know that these aquarium fish are best when left alone.
Story first published: Thursday, May 3, 2012, 16:17 [IST]
Desktop Bottom Promotion