For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

किस तरह से दो मछलियों को रखें साथ

|

Pet Fish
यह कम ही देखा जाता है कि घर के बाउल में दो मछलियां बड़ी खुशी-खुशी एक साथ तैर रहीं हों। पालतू मछलियां बहुत ही आकर्षक लगती हैं खास कर जब वे जोड़े में हों तब। पुरानी मान्‍यताओं के मुताबिक जोड़े में मछली रखना पति-पत्‍नी के लिए अच्छा माना जाता है इसलिए अगर आपके घर में भी मछलियां हैं या फिर आप उन्‍हें लेने की सोंच रहे हैं तो चलिए डालते हैं एक नजर इस बात पर कि कौन सी मछलियों को एक साथ रखा जाए।

यह है सुझाव-

1.मछलियों को हमेशा फिश बाउल में ही रखें अगर आपने मछलियों को किसी और बर्ताब में रखा तो इसकी खूबसूरती चली जायेगी। आज बाजार में इनको रखने के बहुत सारे तरीके उपलब्ध हैं जैसे फ़िश टैंक और एक्‍वेरियम आदि पर आप कोशिश करें की इनको बाउल में ही रखें।

2.सिर्फ बाउल में ही आप मछलियों को चारो तरफ से देख सकते हैं। अगर आप जोड़े में मछली को पाल रहें हैं तो बोउल का इस्‍तमाल जरुर करें। जब ये मछलियां एक दुसरे के पीछे-पीछे गोल गोल भाग कर खेलती हैं तो यह नज़ारा बहुत खूबसूरत लगता है।

3.जाद्तर गोल्ड फ़िश पाली जाती है क्योंकी वे बहुत खूबसूरत लगती हैं और इनको एक साथ ररखने के पीछे भी विज्ञान है। वह यह कि ये मछलियां एक दूसरे के बिना जीवित नहीं रहा पती हैं।

4.एक और मछली की प्रजाति है जोकी साथ में रहती है और वह है बट्टा मछली। यह मछली काम पानी में भी रह सकती है और ये बहुत सारे रंगों में आती है जो बहुत आकर्षक लगती है। दो नर बट्टा मछलियां एक साथ नहीं रह पातीं पर मांदा बट्टा उनके मुबाले अच्छी साबित होती हैं।

5.ऐसा नहीं है की आप दो अलग प्रजाति की मछलियों को एक साथ नहीं रख सकते हैं। पर अगर वे एक दूसरे का साथ निभाने वाली और आक्रामक नहीं हैं तो वे प्यार से रखी जा सकती हैं।

6.अपनी मछली को दिन में दो बार खाना दें और वो खाना ऐसा हो जो पानी पर तैरे। अगर खाना पानी में निचे चला जाएगा तो बाउल गन्दा हो जाएगा इसीलिए उन्हें एक चुटकी के बराबर खाना दें और जब तक वे पूरा न ख़तम कर लें तब तक और खाना न दें।

7.कुछ ऐसी भी मछलियां होती हैं जो एक साथ बिल्‍कुल भी नहीं रह सकतीं। यह होती है पिराहाना जो कि अपनी ही प्रजाति की मछली के साथ नहीं रह सकती। अगर इन दोनों मछलियों को एक साथ रखा गया तो यह एक साथ लड़-झगड़ कर एक दूसरे को मार देगीं। इसलिए अच्‍छा है कि दो गुस्‍सैल मछलियों को एक साथ बिल्‍कुल न रखें। अगर एक मछली तंदुरुस्‍त है तो जाहिर सी बात है कि वह दूसरी कमज़ोर मछली को मार डालेगी।

English summary

Pair Pet Fish | Fish Bowl | Fish Care | मछली के जोडे़

Couple fish as pets are very lucky. So if you want to keep a cute fish bowl by your bed side then you could pick up few tips about fish food and care from here.
Story first published: Tuesday, March 6, 2012, 10:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion