For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कब और कितना भोजन खिलाएं मछली को?

|

जिस तरह हम आसानी से तीन टाइम का भोजन कर सकते हैं उसी तरह मछलियों के लिये ऐसा करना बिल्‍कुल भी आसान नहीं होता है। क्‍या आपको पता है कि मछली को भी खाना खिलाने का एक सामय होता है? जी हां, नियम के हिसाब से आप उन्‍हें हरदम और बेवक्‍त खाना नहीं खिला सकते इसलिये मछली को कितना और किस वक्‍त भोजन दें, इसके लिये प्रस्‍तुत है कुछ सुझाव।

Fish

ऐसे खिलाएं मछली को-

1. मछली को कितनी बार खाना खिलाना चाहिये यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह किस नसल की है। हर मछली का भोजन करने का समय अलग होता है। कुछ मछलियां दिनभर में केवल एक बार ही खाती हैं तो कुछ मछलियां दिन में दो बार। कई मछलियों को इससे फर्क नहीं पड़ता की उन्‍हें कौन से समय पर भोजन दिया जा रहा है लेकिन कैट फिश ऐसी मछली है जिसका भोजन का समय देर रात को होता है।

2. कुछ वेजिटेरियन मछलियां दिन में कई-कई बार खाती हैं। बहुत छोटी होने की वजह से इनका पेट भी छोटा होता है इसलिये यह एक बार में ज्‍यादा भोजन नहीं कर पाती। अगर आपके घर में भी कोई हर्बीवोरस मछली है तो उसे दिन में कई बार और थोड़ा-थोड़ा भोजन खिलाएं। नहीं तो वह एक्‍वेरयिम में रखें पौधों को ही खाने लगेंगी।

3. ऐसी मछलियां जो बहुत छोटी और अभी-अभी तालाब से पकड़ी गई हों, उन्‍हें खाने की बहुत आवश्‍यकता पड़ती है। ये ठीक से विकसित नहीं हुईं होती इसलिये इन्‍हें थोड़ी-थोड़ी देर पर खिला कर पेट भरना पड़ता है।

4. एक रूल जो आपको भोजन खिलाते वक्‍ज हमेशा याद रखना चाहिये वह यह कि अगर मछली आपके द्रारा खिलाया गया दाना अगर पांच मिनट के अंदर खतम कर लेती है तो ठीक है, नहीं तो ज्‍यादा समय लगाने पर यही समझिये कि उसका पेट भर चुका है और अब आप उसे जबरदस्‍ती खिला रहे हैं।

5. हर मछली का भोजन करने का समय और जगह अलग दोनों ही अलग होता है। कुछ म‍छलियों को दिन की रौशनी में भोजन करना पसंद होता है तो वहीं पर कुछ मछलियां ऐसी होती हैं जो सारी लाइट बुझ जाने के बाद भोजन करती हैं। इतना ही नहीं कुछ मछलियां तो बस एक्‍वेरियम के एक ही जगह पर खाना पसंद करती हैं।

English summary

What Is The Best Time To Feed Fish? | कब और कितना भोजन खिलाएं मछली को?

There is a time of feeding Fish so to know which time you must feed your fish and how much in quantity, have a look at the points below.
Story first published: Wednesday, May 16, 2012, 13:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion