For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अगर घर में है पालतू जानवर तो जान लें यह वास्तु टिप्स

|

जानवरों के पास जुबान नहीं होती, लेकिन जिन्हें इनसे प्यार और लगाव होता है वे इनकी भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं। कहतें हैं ये इंसान से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं, यही वजह है कि कुछ लोगों को जानवर पालने का बेहद शौक होता है फिर चाहे वो कुत्ता हो, बिल्ली, मछलियां, गाय या फिर कोई जानवर हो। अगर आप भी पेट लवर है तो आपके लिए हम इस आर्टिकल में कुछ जरूरी जानकारियां लेकर आए हैं। जी हां वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पालतू जानवर पालने के भी कुछ नियम होते हैं, यानी हर जानवर के लिए एक सही दिशा होती है और उन्हें उसी दिशा में रखना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार किस जानवर के लिए कौन सी दिशा शुभ होती है।

तोता

तोता

कुछ लोगों अपने घर में तोता पालते हैं। कहते हैं तोते के रहने से न सिर्फ घर का माहौल सकारात्मक रहता है, बल्कि घर में रहने वालों के बीच प्रेम और एकता बनी रहती है। तोता गुड लेकर आता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका पिंजरा उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्वी या पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है।

कुत्ता

कुत्ता

कुत्ते सबसे वफादार जानवर माना जाता है और यह हर दूसरे घर में आपको मिलेगा। यदि आप इसे सही दिशा में रखते हैं तो यह बहुत ही खुश और समझदार रहता है। कुत्ते का बिस्तर आप उत्तर या पूर्व दिशा में रखें। भूलकर भी इन्हें दक्षिण पूर्वी या दक्षिण उत्तरी दिशा में न रखें। यदि आपका घर काफी बड़ा है तो आप इसे घर के प्रवेश द्वार के पास भी रख सकते हैं।

फिश टैंक

फिश टैंक

यदि आपके घर में फिश टैंक है तो इससे आपके घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा, साथ ही यह आपके घर की सुंदरता को भी बढ़ाता है। रंग बिरंगी मछलियों से भरे फिश टैंक के लिए सही दिशा है उत्तर पूर्वी और पूर्व उत्तर।

कछुआ

कछुआ

वास्तु के अनुसार कछुआ पालने से पैसों की कमी नहीं होती है। यह भाग्य को मजबूत बनाता है और जीवन खुशहाल रहता है। इसके अलावा कछुए को घर में रखने से तनाव दूर होता है। अगर आपके घर में टर्टल टैंक है तो आप उसे उत्तर दिशा में रखें।

गाय

गाय

हिंदू धर्म में गौ सेवा को सबसे बड़ी सेवा कहा जाता है और गाय की पूजा भी की जाती है। जिस घर में गाय की सेवा की जाती है वह घर हमेशा दुखों से दूर रहता है और उस घर में रहने वाले लोग भी निरोगी रहते हैं। गाय का दूध सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में गाय है तो आप उन्हें पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में रखें।

घोड़ा

घोड़ा

बहुत से लोगों को घोड़े से लगाव होता है और वे घोड़ा पालना पसंद करते हैं। जिनके पास घोड़ा होता है उनकी एक अलग ही शान होती है। वे घोड़े की तरह ही तेज रफ्तार से आगे बढ़ते हैं और जीवन हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। घोड़े को हमेशा पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में रखना अच्छा होता है।

English summary

Right directions for keeping pets at home as per vastu in Hindi

Here We are talking about Vastu Tips For keeping pets at home. How to keep pets at home as per vastu? Read On.
Desktop Bottom Promotion