Just In
- 3 hrs ago
20 August Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहे हैं आज तरक्की के योग
- 14 hrs ago
Hartalika Teej 2022: इस शुभ मुहूर्त पर करें हरतालिका तीज की पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा
- 14 hrs ago
Ganesh Chaturthi 2022: जानें किस दिन होगी गणपति बप्पा स्थापना और विसर्जन, गणेश उत्सव के पीछे की जानें कहानी
- 16 hrs ago
अमेजन पर बेस्ट ब्रांड के किड्स प्रोडक्ट पर मिल रही है ये बेहतरीन डील
Don't Miss
- News
इंग्लैंड दौरे के लिए झूलन गोस्वामी की ODI टीम में वापसी, आखिरी मैच के बाद ले सकती हैं संन्यास
- Technology
खतरे की घंटी: iPhones को जल्द अपडेट करें, नहीं तो आपका डिवाइस हैकर्स के निशाने पर आ जाएगा
- Automobiles
महिंद्रा स्काॅर्पियो क्लासिक हुई लाॅन्च, कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू, मिल रहे हैं शानदार फीचर्स
- Finance
गजब : 2030 तक दोगुने हो जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे
- Education
REET Result 2022 Latest Updates: रीट रिजल्ट 2022 कब आएगा, मेरिट लिस्ट कट ऑफ समेत पूरी डिटेल देखें
- Travel
भारत के प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर
- Movies
85 करोड़ बजट और 2 करोड़ कमाई, यहां जानें साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप बॉलीवुड फिल्में
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
राजमा भिगोने से लेकर लहसुन छिलने तक, इन स्मार्ट हैक्स से झटपट पूरा होगा रसोई का काम
किचन में खाना पकाने और साफ सफाई के अलावा भी कई छोटे बड़े काम होते हैं। ऐसे में घर की महिलाओं का ज्यादा समय किचन में ही चला जाता है। गर्मी हो या सर्दी, औरतों के ये काम कभी कम नहीं होते। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं को खुद के लिए पर्याप्त समय ही नहीं मिल पाता। अगर आप भी एक महिला हैं तो हमारा यह लेख आपके बड़े काम आ सकता है क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसे किचन हैक्स के बारे में बताएंगे जिनसे आपका काम एकदम आसान हो जाएगा और आप खुद के लिए भी समय निकाल लेंगी।
तो चलिए जानते हैं।

बिना भिगोए ऐसे बनाएं राजमा
अगर घर में किसी ने राजमा खाने की डिमांड की और राजमा भिगोना भूल गई तो ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप बिना भिगोए भी राजमा बना सकती हैं। इसके लिए आप राजमा अच्छी तरह से धो लें फिर कुकर में पानी डालकर उसे उसमें डाल दें। अब राजमा और पानी में एक चमच्च नमक मिला दें। एक सिटी लगने के बाद उसमें एक कप आइस क्यूब्स डालकर राजमा को स्लो गैस पर दोबारा पकाएं। अब कम से कम 5 से 7 सिटी लगने दें।

लहसुन छीलने का आसान तरीका
लहसुन छीलने में बहुत समय लग जाता है। अगर आप अपना समय बचाना चाहती हैं तो लहसुन की कलियों को थोड़ी देर के लिए गर्म पानी में डालकर छोड़ दें। बाद में बिना किसी मेहनत के और कम समय में इसके छिलके निकल जाएंगे।

दही से बना रहेगा चटनी का रंग
यदि चटनी पीसने के बाद यह फिर उसे फ्रिज में रखने से उसका रंग बिगड़ जाता है तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप चटनी पीसते समय उसमें सिर्फ एक चमच्च दही डाल दें। आपकी चटनी का रंग वैसे का वैसा ही रहेगा।

जार में रखा नमक अगर हो जाए गिला
अक्सर ऐसा देखा गया है कि जार के अंदर ही नमक गिला हो जाता है और ठीक से बाहर नहीं निकलता। जार में नमी के कारण सारा नमक गिला हो जाता है। नमी को सोखने के लिए और नमक को आसानी से बाहर निकालने के लिए आप जार में चावल के कुछ दाने डाल दें।
कटे हुए सेब रखें फ्रेश
कटा हुआ सेब थोड़ी देर में काला होने लगता है। अगर आपको कटे हुए सेब को भी फ्रेश रखना है तो आप ठंडे पानी में नमक और निंबू मिलाकर उसमें कटे सेब डालकर निकाल लें। ऐसा करने से सेब काले नहीं होंगे और देर तक फ्रेश भी रहेंगे।