For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नवरात्रि में सुबह शाम घर में जलाएं दीपक, अंधकार के साथ-साथ मिटेंगे दुख

By Salman khan
|

नवरात्रि के दौरान लोग अपने घरों में और मंदिरो में माता की स्थापना करके दिया जलाते है और पूजा करके अपने मन की मुराद पाना चाहते है।

लेकिन क्या आप जानते है कि सिर्फ पूजा के दौरान ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी सुबह शाम घर में दीपक जलाने के क्या फायदे है। आज हम आपको बताएंगे कि घर में दीपक जलाने से क्या क्या फायदे होते है।

अंधेरा हो जाता है दूर

अंधेरा हो जाता है दूर

ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान दीपक जलाने से अन्धकार तो भागता ही है साथ ही आपके घरों में जो नकारात्मक शक्तियां होती है वो भी भाग जाती है।

सरसों के तेल से जलने वाले दीपक में वातावरण को आधे घँटे से तक अच्छा बनाए रखने की क्षमता होती है तो वहीं घी का जीपक इसको करीब 4 घंटे तक रखता है।

Right way to light Diya inside house | Vastu Tips | घर में चाहते हैं खुशहाली तो ऐसे जलायें दीया | Boldsky
शुभ शक्तियों का होगा आगमन

शुभ शक्तियों का होगा आगमन

ग्रथों में लिखा हुआ है कि नवरात्रि में जिस घर में सुबह शाम दीपक जलाया जाता है उस घर में हमेशा खुशियां और सुख समृद्धि वास करती है।

दीपक की रोशनी अच्छी शक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

हानि पहुंचाने वाले कणों का होता है नाश

हानि पहुंचाने वाले कणों का होता है नाश

यदि आप ये सोच रहे है कि दीपक सिर्फ इसलिए जलाएं क्योंकि धर्म में लिखा हुआ है तो ये आपकी भूल होगी। इसका एक वैज्ञानिक मत भी है।

ऐसा माना जाता है दीपक जलाने से घर में मौजूद हानिकारक कणों का नाश हो जाता है।

बीमारियां होती है दूर

बीमारियां होती है दूर

दीपक जलाने के कारण आपके घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। इस कारण आपके घर के सदस्यों को कभी भी बीमारियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

अगर आपने घी का दिया लगातार जलाया तो ये घर में कभी चर्म रोगों को नहीं आने देगा।

लक्ष्मी होती है मेहरबान

लक्ष्मी होती है मेहरबान

ऐसी मान्यता है कि जिस घर में सुबह शाम दीपक जलाया जाता है उस घर में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा रहती है।

दीपक के लौ की दिशा के लिए भी निर्देश दिए गए है। अगर आपने लौ की दिशा पूर्व में रखी तो आपकी उम्र लंबी होगी।

English summary

benifits of lighting deepak during navratri

What are the benefits of burning a lamp in the house in the morning? Today we will tell you what are the benefits of burning a lamp in the house.
Story first published: Wednesday, September 27, 2017, 12:50 [IST]
Desktop Bottom Promotion