Just In
- 8 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 9 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 11 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 12 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
Don't Miss
- News Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 20 अप्रैल 2024, शनिवार
- Education UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल 2 बजे आयेगा, यहां देखें UPMSP Result डाउनलोड लिंक
- Movies OOPS: बेटे अरहान से गंदी बातें करने के बाद अब इस हाल में दिखी मलाइका, बार-बार ठीक करती रही लटकती फिसलती ड्रेस
- Technology Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
राशि के अनुसार बेहतर करें अपने फ्लर्टिंग स्किल्स
ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई तरीके और टिप्स बताए गए हैं जिनकी मदद से आप अपनी लव लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। राशि चक्र के अनुसार आप अपनी राशि के आधार अपनी डेटिंग और फ्लर्टिंग के स्किल्स सुधार सकते हैं।
आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं आपकी राशि के अनुसार कुछ डेटिंग टिप्स। इन टिप्स को अपनाकर आप अपने फ्लर्टिंग स्किल्स को बेहतर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
मेष: 21 मार्च – 19 अप्रैल
मेष राशि के जातक सीधा फ्लर्ट करने के लिए जाने जाते हैं। ये जिस भी चीज़ से प्यार करते हैं उसके पीछे पड़ जाते हैं। फिर भी आपको ये सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि आपको असल में चाहिए क्या क्योंकि हर किसी को तो आप पा नहीं सकते हैं। आप जिस इंसान को सबसे ज़्यादा पंसद करते हैं बस उसे ही इंप्रेस करने में जुट जाएं। बाकी सब पर से अपना ध्यान हटा दें। अगर आप अपने फ्लर्टिंग स्किल्स सुधारना चाहते हैं तो आंखों में आंखे डालकर बात करें।
वृषभ: 21 अप्रैल – 20 मई
पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण ये लोग ज़मीन से जुड़े हुए होते हैं और इन्हें अपनी पसंद को ज़ाहिर करने के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपने स्पर्श का इस्तेमाल ज़रूर करना है क्योंकि अक्सर महिलाएं स्पर्श के ज़रिए पुरुषों से ज़्यादा आकर्षित होती हैं। हालांकि, आपको अपनी सीमा को पार नहीं करना है।
मिथुन: 21 मई – 20 जून
इस राशि के लोग अपनी बातों से ही दूसरों को प्रभावित कर देते हैं। अगर आप अपनी बातों को थोड़ा सेक्सी अंदाज़ देकर पेश करेंगे तो निश्चित ही सामने वाले पर इसका असर पड़ेगा। बुलंद आवाज़ वाले पुरुषों से महिलाएं दूर ही भागती हैं जबकि गंभीर और कर्कश आवाज़ वाले पुरुषों के प्रति आकर्षित रहती हैं। आपको लड़कियों से बात करते समय अपनी आवाज़ और बातों पर ध्यान देना चाहिए।
कर्क: 21 जून – 22 जुलाई
इस राशि के लोगों को आप चिपकू भी कह सकते हैं। साथ ही ये किसी से भी बहुत ज़्यादा जुड़ाव महसूस करते हैं और कभी-कभी ये भूत इनके सिर पर भी चढ़ जाता है। इस राशि के लोगों को अपने प्यार को पाने के लिए भरसक कोशिशें करते रहना चाहिए।
सिंह: 23 जुलाई – 23 अगस्त
आप किसी को भी अपनी अटेंशन देकर इंप्रेस कर सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को संतुष्ट करना चाहते हैं तो आपको उन्हें ये एहसास दिलाना होगा कि आपका सारा ध्यान बस उन पर ही है। आपको इसके लिए बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी है।
कन्या: 24 अगस्त – 23 सितंबर
आपको आपके नरम और शिष्ट व्यवहार के लिए जाना जाता है। ये थोड़े शर्मीले स्वभाव के होते हैं। आपके बिना कुछ किए ही लोग आपके प्रति आकर्षित हो जाते हैं। अगर आप अपने फ्लर्टिंग स्किल्स को बेहतर करना चाहते हैं तो सफेद, ग्रे और बेज कलर की जगह बोल्ड कलर्स का इस्तेमाल करें। अब चाहे वो लाल रंग की ड्रेस हो या फिर लाल रंग की लिपस्टिक।
तुला: 24 सितंबर – 23 अक्टूबर
तुला राशि के लोग फ्लर्ट करने में पहले से ही माहिर होते हैं। यहां तक कि सामने वाले को ये पता भी नहीं चलने देते कि ये उनके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। आपके लिए ये जानना बहुत मुश्किल होता है कि आप असल में किसे पसंद करते हैं और किसका साथ पाना चाहते हैं। सभी को खुश करने के चक्कर में अपनी एनर्जी और समय दोनों बर्बाद ना करें। अगर आप एक इंसान पर ध्यान देंगे तो चाहे कुछ भी हो जाए वो आपके प्यार में गिर ही जाएगा।
वृश्चिक: 24 अक्टूबर – 22 नवंबर
फ्लर्ट करने के अलग-अलग तरीके भी होते हैं। कुछ लोग रोचक तरीके से फ्लर्ट करते हैं तो कुछ सेक्सी अंदाज़ में। पहली बार में ये लोग बहुत लाउड लग सकते हैं। आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि जब आप किसी से बात करें तो माहौल को बहुत लाइट और मज़ाकिया रखें।
धनु: 23 नवंबर – 22 दिसंबर
धनु राशि के लोगों को पता होता है कि इन्हें कैसे अपनी मुस्कान से दूसरों को प्रभावित करना है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर गज़ब का होता है और स्वभाव से चंचल होते हैं। फ्लर्ट करने पर आपको अपने चुटकुलों पर थोड़ी लगाम लगानी चाहिए और चीज़ी पिकअप लाइंस का इस्तेमाल ना करें।
मकर: 23 दिसंबर – 20 जनवरी
जानबूझकर फ्लर्ट करने का आइडिया आपको मुश्किल में डाल सकता है। प्यार के मामले में आपको बहुत सावधान रहना पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर आप किसी के साथ खुलने में भी थोड़ा ज़्यादा समय लगाते हैं। आप आई कॉन्टेक्ट और स्माइल के ज़रिए किसी को इंप्रेस कर सकते हैं।
कुंभ: 21 जनवरी – 18 फरवरी
इस राशि के लोग कुछ भी नया ट्राई करने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं। आप इश्कबाज़ तो होते ही हैं लेकिन सही पार्टनर मिलने पर उसे खुश भी रख पाते हैं। आप अपने तरीके से ही इश्क फरमा सकते हैं।
मीन: 19 फरवरी – 20 मार्च
ये बहुत विचारशील व्यक्ति होते हैं। आपको दूसरों के साथ बातों से ज़्यादा आंखों से बातें करनी चाहिए। अगर आप किसी बाहरी व्यक्ति के साथ आंखों में आंखे डालकर बात करते हैं तो इससे आप उन्हें ज़्यादा आकर्षित लगते हैं।