For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आपकी राशि बताएगी कौन से समय पर करना चाहिए आपको वर्कआउट

|

खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। अगर हम अच्छे खान पान के साथ रोज़ाना थोड़ा व्यायाम भी करें तो खुद को एक बेहतर जीवन दे सकते हैं।

जहां एक ओर कुछ लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर प्रतिदिन व्यायाम करते हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोगों को अपने व्यस्त जीवन के कारण खुद को फिट रखने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। तो कुछ लोग सोचते ही रह जाते हैं कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम कैसे किया जाए।

workout time as per zodiac

कई बार वर्कआउट में पसीना बहाने के बाद भी आपको संतुष्टि नहीं मिलती और आप एक्टिव महसूस नहीं करते। क्या आप जानते हैं इसका कारण क्या है। इसकी एक वजह आपके शरीर का मेटाबोलिज्म हो सकता है लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि आपके मेटाबोलिज्म में आपका राशि चिन्ह भी अहम भूमिका निभाता है।

आज हम आपको आपकी राशि के अनुसार जिस भी प्रकार का आपका शरीर है, वर्कआउट का सबसे सही समय बताएंगे। तो आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन सा समय वर्कआउट के लिए है बेस्ट।

मेष: आप सबसे ज़्यादा एक्टिव सुबह सुबह महसूस करते हैं इसलिये सुबह का समय आपके वर्कआउट के लिए सबसे सही है। इसके अलावा आप सूरज ढलने के पहले भी थोड़ा व्यायाम कर सकते हैं। आप अपने राशि चिन्ह के अनुसार सुबह में ज़्यादा फुर्तीले रहते हैं।

वृषभ: बैल जो वृष राशि वालों का राशि चिन्ह है, इसे अपने कठिन परिश्रम और फुर्तीलेपन के लिए जाना जाता है। इस बात को नज़र में रखते हुए हम आपको दिन में किसी भी समय वर्कआउट करने की सलाह देंगे। अगर संभव हो तो दफ्तर में दोपहर को आप थोड़ा समय निकाल कर मिनी वर्कआउट करें। यदि आप ऐसा लंच टाइम के दौरान करेंगे तो और भी अच्छा होगा।

मिथुन: मिथुन राशि वाले बड़े ही आसानी से दफ्तर के दौरान भी वर्कआउट कर सकते हैं। मिनी वर्कआउट या फिर लंच के समय एक छोटी सी वॉक भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

कर्क: जैसा कि चंद्रमा आपकी राशि का स्वामी है इसलिए आप शाम को ही वर्कआउट करें, जब चंद्रदेव स्वयं आकर आपको ऊर्जा प्रदान करें। सूरज ढलने के बाद का समय आपके लिए सबसे बेस्ट है।

सिंह: आपकी राशि का स्वामी सूर्य है इसलिए आप सूरज की रौशनी में ज़्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे इसलिए दिन का समय वर्कआउट करना आपके लिए बहुत ही लाभदायक होगा। हालांकि भोर में सूरज निकलने के कुछ समय पहले भी आप व्यायाम कर सकते हैं।

कन्या: जब आपको पता चलता है कि आपको कई सारे काम निपटाने हैं तो आप और भी ऊर्जावान महसूस करने लगते हैं। इसका अर्थ यह है कि जिस समय आप सबसे ज़्यादा व्यस्त रहते हैं वही समय आपके वर्कआउट के लिए सबसे सही है।

तुला: इस राशि के जातक ज़्यादा काम के दबाव के कारण जल्दी ही तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में थोड़ा वर्कआउट इन्हें राहत पहुंचाता है। साथ ही इनके तनाव को भी कम करता है इसलिए जब भी आप सबसे ज़्यादा तनाव महसूस करें खुद को शांत करने के लिए थोड़ा व्यायाम कर लें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले सबसे ज़्यादा रात को ऊर्जावान महसूस करते हैं इनके लिए शाम का समय सबसे बेस्ट है। इस राशि के जातकों को अँधेरा पसंद होता है। सोने से पहले खूब थकाने वाला और कठिन व्यायाम आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

धनु: आपके लिए अपने दिन की शुरुआत जिम से करना बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप में से सुबह जल्दी उठने वाले लोग इस बात को भली भांति समझते हैं। खुद को दिन भर ऊर्जावान रखने के लिए हम आपको सुबह सुबह वर्कआउट करने की सलाह देते हैं।

मकर: इस राशि के लोग स्पष्टवादी होते हैं और इनका काम ही इनकी पहली प्राथमिकता होती है। कई बार अपने काम को पूरा करने के लिए आप पूरी तरह से समर्पित हो जाते हैं। खुद को ऊर्जावान रखने के लिए हम आपको काम के दौरान ही वर्कआउट करने की सलाह देंगे, नहीं तो अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण आप को इसके लिए समय नहीं मिलेगा।

कुम्भ: आपका राशि चिन्ह आपके बारे में बताता है कि आप दोपहर के समय एक छोटे और अच्छे वर्कआउट के बाद ज़्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने लिए दोपहर को एक समय निर्धारित कर लें।

मीन: सूरज ढलने के बाद का समय आपके वर्कआउट के लिए सबसे बेस्ट रहेगा। जैसा कि मछली आपका राशि चिन्ह है इसलिए शाम के समय लाल आकाश के हलके रंग आपको ऊर्जा से भर देंगे।

English summary

Best time to workout based on zodiac sign

You might have no idea of what your zodiac sign is capable of telling about you. Here we have the information on what would be the best time of workout for you, based on your zodiac sign.
Story first published: Friday, August 24, 2018, 17:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion