Just In
- 7 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 7 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 8 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 9 hrs ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Don't Miss
- News पीएम मोदी पर डिंपल यादव का तीखा पलटवार, बोलीं- पुलवामा के शहीदों की पत्नियों का मंगलसूत्र किसने छीना
- Education JEE Main Result 2024 Out: NTA ने जारी किया जेईई मेन रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक यहां
- Movies Seema Haider ने पाकिस्तानी प्रेमी का किया खुलासा, कहा- 'मैं उससे शादी करके घर बसाना चाहती थी, लेकिन...'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
भाई दूज 2018: जानिए अपने भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और यमराज को पूजने का रहस्य
भाई दूज रक्षा बंधन की तरह ही बहन और भाई के प्यार का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और उनकी कुशलता की कामना करती हैं। बदले में भाई भी अपनी प्यारी बहन को तोहफा देता है, साथ ही, उम्र भर बहन की रक्षा करने का वचन भी देता है।
भाई दूज दिवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। आपको बता दें इस बार यह पर्व 9 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
इस मौके पर हम आपको इससे जुड़ी कथा के साथ साथ इस वर्ष इस उत्सव को मनाने के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में भी बताएंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं भाई दूज की प्राचीन कथा के बारे में।
सूर्यदेव की पुत्री यमुना का अपने भाई यमराज के प्रति स्नेह
भगवान सूर्य की पुत्री यमुना को अपने भाई यमराज से बहुत लगाव था। वह अकसर अपने भाई को अपने सभी इष्ट मित्रों के साथ उसके घर पधारने के लिए कहती थी किन्तु व्यस्त होने के कारण यमराज उसके घर नहीं जा पाते थे। एक दिन यमदेव ने सोचा मैं तो लोगों के प्राण हरने वाला हूं अगर कोई मझे इतने स्नेह और आदर से बुला रहा है तो मुझे अवश्य ही उसके यहां जाना चाहिए। यही सोचकर यमराज ने कार्तिक शुक्ल के दिन अपनी बहन का न्योता स्वीकार कर लिया। कहते हैं अपनी बहन के घर जाने से पहले यमराज ने नरक में निवास करने वाले सभी जीवों को मुक्त कर दिया था। जैसे ही यमुना ने अपने भाई को घर के द्वार पर देखा उसकी ख़ुशी का ठिकाना ना रहा। उसने अपने भाई का खूब आदर सत्कार किया। यमुना ने यमदेव को तरह तरह के कई व्यंजन खिलाएं।अपनी बहन के आवभगत से प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना को कोई वरदान मांगने को कहा, इस पर यमुना ने बड़े ही प्रेम और आदर से अपने भाई को हर वर्ष उसी दिन अपने घर आने के लिए कहा। साथ ही उसने यमराज से यह भी मांगा कि जो भी बहन इस दिन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी आरती उतारेगी, उसके भाई को कभी यमदेव का भय नहीं रहेगा। यमराज ने फौरन अपनी बहन को वरदान दिया और वहां से विदा ले लिया।
ऐसी मान्यता है कि यमराज के वरदान के कारण ही भाई दूज की यह परंपरा शुरू हुई है इसलिए इस दिन यमराज और यमुना की पूजा भी की जाती है।
Most Read:गोवर्धन पूजा 2018: इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, बनी रहेगी पूरे वर्ष आपकी खुशियां
भाई दूज का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की शुरुआत- दोपहर 1 बजकर 10 मिनट
शुभ मुहूर्त की समाप्ति- दोपहर 3 बजकर 27 मिनट
पूजन विधि
सबसे पहले बहनें चावल के आटे से चौक तैयार करें फिर भाई को बैठाएं। अब भाई के हाथों की पूजा करें। उसकी हथेली पर आप चावल का घोल लगाएं। इसके बाद इसमें सिंदूर लगाकर कद्दु के फूल, पान, सुपारी, मुद्रा आदि हाथों पर रखें। फिर धीरे-धीरे हाथों पर पानी छोड़ते हुए मंत्र बोलें। भाई के माथे पर तिलक लगाएं। अब उसकी आरती उतारें। आप अपने भाई की कलाई पर मोली भी बांध सकती हैं। अंत में भाई का मुंह मीठा कराएं।
Most Read:सर्दियों में ड्रैंडफ की समस्या, ऐसे पाएं छुटकारा
यमदेव के नाम का दिया ज़रूर जलाएं
ऐसी मान्यता है कि भाई दूज पर यमदेव के नाम से शाम को चौमुख दीया जलाकर घर के बाहर ज़रूर रखना चाहिए। याद रखिये दीए का मुख दक्षिण दिशा की तरफ ही होना चाहिए।