For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Buddha Purnima 2021: जानें किस तारीख को है बुद्ध पूर्णिमा

|

बौद्ध धर्म को मानने वाले अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह उनके लिए विशेष पर्व है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन केवल भारत ही नहीं बल्कि श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में भी कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं। हिंदू धर्म में भी ये दिन खास माना गया है। हर साल बुद्ध पूर्णिमा वैशाख महीने में पड़ता है। इस वजह से यह दिन वैसाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन गौतम बुद्ध को महानिर्वाण प्राप्त हुआ था। जानते हैं इस साल बुद्ध पूर्णिमा कि तिथि क्या रहेगी और यह दिन क्यों इतना महत्वपूर्ण माना गया है।

बुध पूर्णिमा तिथि और मुहूर्त

बुध पूर्णिमा तिथि और मुहूर्त

बुद्ध पूर्णिमा तिथि- 26 मई 2021, बुधवार

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 25 मई 2021 (रात 8:20 से लेकर)

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 26 मई 2021 (शाम 04:40 तक)

बुद्ध जयंती का महत्व

बुद्ध जयंती का महत्व

पूरी दुनिया में फैले बौद्ध धर्म के मानने वाले लोगों के लिए ये दिन बहुत विशेष है। गौतम बुद्ध को अपनी शिक्षा और ज्ञान के कारण वैश्विक पटल पर ख्याति प्राप्त हुई। उन्होंने भौतिक और सांसारिक जीवन का त्याग कर सरल और आध्यात्मिक जीवन चुना। गौतम बुद्ध ने बौद्ध धर्म की स्थापना की और इस ज्ञान की रौशनी को दुनिया के आम लोगों तक पहुंचाया।

इस दिन क्या करें

इस दिन क्या करें

बुद्ध पूर्णिमा बहुत पवित्र त्योहार माना जाता है। गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। इस वजह से सनातन धर्म के लोग भी इस दिन खास पूजा करते हैं। बुद्ध पुर्णिमा के मौके पर लोग घरों में दीए जलाए जाते हैं और फूलों से घर की सजावट करते हैं। इस दिन जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। दान-दक्षिणा का बड़ा महत्व बताया गया है।

English summary

Buddha Purnima 2021: Date, History and Significance in Hindi

Buddha Purnima honours the birth, enlightenment, and death of Siddhartha Gautama, or Lord Buddha. Check out the details in Hindi.
Story first published: Monday, April 19, 2021, 17:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion