Just In
- 30 min ago प्रेगनेंसी के First Trimester में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? कैसी होनी चाहिए हेल्दी डाइट
- 1 hr ago OMG! भारत के इस गांव में प्रेगनेंट होने आती हैं विदेशी महिलाएं, आखिर यहां के मर्दों में क्या हैं खास बात
- 4 hrs ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
- 5 hrs ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
Don't Miss
- News आपका एक वोट देश की तकदीर को बदल सकता है: योगी आदित्यनाथ
- Movies जब करीना कपूर ने रवीना टंडन के बॉयफ्रेंड संग किया 10 था बार लिपलॉक, पति सैफ का ऐसा था रिएक्शन
- Education Job Alert: बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 143 ऑफिसर पदों पर भर्ती 2024, देखें चयन प्रक्रिया
- Technology अप्रैल में OnePlus, Samsung, Motorola समेत इन ब्रांड्स के Smartphones होंगे लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेक्स
- Travel एक दिन में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर वापस लौटे मुंबई, Tour Guide
- Finance 4 ETF Mutual Fund ने 3 साल में इन्वेस्टरों को दिया जबरदस्त रिटर्न
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Chaitra Month 2022: चैत्र माह में आएंगे नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती जैसे मुख्य पर्व
हिंदी पंचांग के अनुसार, चैत्र माह को साल का पहला महीना माना जाता है। इस महीने में आने वाली चैत्र नवरात्रि से नवसंवत भी शुरू हो जाएगा। 19 मार्च से शुरू हुए चैत्र महीने का समापन 16 अप्रैल को होगा। धार्मिक दृष्टि से चैत्र महीने का काफी अधिक महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाये जाते हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2022 चैत्र महीने में कौन कौन से बड़े व्रत और त्योहार आने वाले हैं और इनकी तिथि क्या होगी।
शीतलाष्टमी - 25 मार्च 2022, शनिवार
चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शीतला माता की पूजा की जाती है। इस साल यह पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। शीतला माता से गर्मी से बचाव और निरोगी काया की कामना की जाती है।
पापमोचिनी एकादशी व्रत - 28 मार्च 2022, सोमवार
एकादशी तिथियां भगवान विष्णु को समर्पित हैं। 28 मार्च को पापमोचिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन जो जातक सच्चे मन से श्रीहरि की आराधना करता है उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है।
प्रदोष व्रत - 29 मार्च 2022, मंगलवार
29 मार्च, मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत रखने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि का वास होता है।
मासिक शिवरात्रि व्रत - 30 मार्च 2022, बुधवार
भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन सबसे उत्तम दिनों में से एक माना गया है। पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि की पूजा की जाती है।
चैत्र नवरात्रि आरंभ - 02 अप्रैल 2022, शनिवार
2 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि का शुभारम्भ होगा। घटस्थापना के साथ नवरात्र आरंभ होंगे और इन नौ दिनों के दौरान दुर्गा माता के अलग अलग स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। नवरात्रि उत्सव में माता के शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्रि स्वरूप की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है।
गुड़ी पड़वा, युगादी - 02 अप्रैल 2022, शनिवार
2 अप्रैल को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। इस उत्सव की धूम खासतौर से महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। यह पर हिंदू नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
वहीं दक्षिण भारत में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को युगादी के रूप में मनाया जाता है। यहां भी हिंदू नव वर्ष के आगमन की खुशियां मनायी जाती हैं।
श्रीराम नवमी - 10 अप्रैल 2022, रविवार
इस साल 10 अप्रैल को राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। यह दिन भगवान श्री राम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।
चैत्री पूर्णिमा, हनुमान जयंती - 16 अप्रैल 2022, शनिवार
16 अप्रैल को चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का काफी महत्व है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान बजरंगबली के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।