For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Chaitra Navratri 2022 Dates Colours: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दिन के अनुसार पहनें ये शुभ रंग

|

मां दुर्गा के पूजन का उत्सव नवरात्रि के साथ शुरू हो जाता है। साल 2022 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 2 अप्रैल शनिवार से होने वाली है। इस दौरान माता आदिशक्ति के नौ अलग अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है। नवरात्रि के अवसर पर जो जातक सच्चे मन और श्रद्धा के साथ माता की आराधना करता है उन्हें सकारात्मक फल की अवश्य प्राप्ति होती है। इस दौरान भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। इस चैत्र नवरात्रि पर आप मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो दिन के अनुसार वस्त्रों के रंगों का चयन करें।

पहला दिन: 2 अप्रैल 2022

पहला दिन: 2 अप्रैल 2022

नवरात्रि के प्रथम दिन पर मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है। इस दिन पूजा के समय आप पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

दूसरा दिन: 3 अप्रैल 2022

दूसरा दिन: 3 अप्रैल 2022

नवरात्रि के द्वितीय दिन पर मां ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाता है। इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।

तीसरा दिन: 4 अप्रैल 2022

तीसरा दिन: 4 अप्रैल 2022

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए आप भूरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

चौथा दिन: 5 अप्रैल 2022

चौथा दिन: 5 अप्रैल 2022

नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है। इस दिन पूजा के लिए आप नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

पांचवा दिन: 6 अप्रैल 2022

पांचवा दिन: 6 अप्रैल 2022

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा करने की परंपरा है। आप माता का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

छठवां दिन: 7 अप्रैल 2022

छठवां दिन: 7 अप्रैल 2022

छठे दिन मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि उन्हें लाल रंग बहुत प्रिय है। इस दिन आप लाल रंग के वस्त्र ही धारण करें।

सातवां दिन: 8 अप्रैल 2022

सातवां दिन: 8 अप्रैल 2022

नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि माता की पूजा की जाती है। इस दिन आप नीले रंग के कपड़े पहनकर मां काली का आशीर्वाद लें।

आठवां दिन: 9 अप्रैल 2022

आठवां दिन: 9 अप्रैल 2022

आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा करने का विधान है। महागौरी माता को गुलाबी रंग प्रिय है इसलिए आप इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े धारण करें।

नौवां दिन: 10 अप्रैल 2022

नौवां दिन: 10 अप्रैल 2022

नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन आप जामुनी रंग के वस्त्र धारण करके मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Chaitra Navratri 2022 Dates Colours | Chaitra Navratri 2022 Date Colours With Date in Hindi

Chaitra Navratri 2022 Date Colours With Date in Hindi. Check out the list in this article.
Desktop Bottom Promotion