Just In
- 7 min ago ब्लेजर से लेकर बोट नेकलाइन ब्लाउज तक, अदिती राव हैदरी के ब्लाउज डिजाइन हैं सबसे हटके
- 1 hr ago World Malaria Day 2024 : मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं?
- 2 hrs ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 3 hrs ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
Don't Miss
- News Aaj ke Match ka toss Kaun jeeta 24 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs गुजरात
- Movies शेखर सुमन के साथ इंटिमेट सीन देते हुए कैसा था रेखा का हाल? अभिनेता ने किया चौकाने वाला खुलासा!
- Education MP Board Agar Malwa Toppers List 2024: आगर मालवा जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Finance CGHS कार्ड होल्डर्स के लिए खुशखबरी, अब Aiims में भी मिलेगा कैशलेश ट्रीटमेंट
- Technology डेटा खपत के मामले में Reliance Jio ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन की दिग्गज कंपनी को छोड़ा पीछे
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेगी 323KM की रेंज, जानें कीमत
- Travel केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर यात्रा बुकिंग हो गयी है Open, जानिए किराया
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
चाणक्य नीति: पत्नी और बच्चों के सामने कभी न करें ये काम, जीवनभर झेलनी पड़ेगी शर्मिंदगी
एक सुखी परिवार में सभी सदस्य एक दूसरे से प्यार और रिश्ते का सम्मान करते हैं। यदि आपकी पत्नी और बच्चे आपकी इज्जत करते हैं तो आपका पारिवारिक जीवन सुखी और सफल है। भारतीय प्राचीन अर्थशास्त्री, महान चिन्तक एवं कूटनीतिज्ञ चाणक्य ने पारिवारिक जीवन से सम्बंधित आदर्श व्यवहार के भी नियम उल्लेखित किये थे, जिससे परिवार खुशहाल रह सकें। चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को अपने परिवार में पत्नी और बच्चों के समक्ष कुछ चीज़ों को करने से बचना चाहिए, नहीं तो उसका खामियाज़ा जीवन भर भुगतना पड़ सकता है। क्या हैं वो चीज़ें और कैसे आचरण की सलाह चाणक्य देते हैं, आज जानते हैं।
अनुशासनहीनता से रहें दूर
आपके बच्चे आपको ही देखकर अधिकतर चीज़ें सीखते हैं। यदि आप अपने जीवन में अनुशासन और कायदे का पालन करेंगे तो बच्चे भी अपने पिता से अनुशासन के गुण सीख पाएंगे। खुद ही अनुशासनहीन रहना बच्चों पर भी इसका असर डाल सकता है।
झूठ का सहारा लेना
माता-पिता अपने बच्चों को हमेशा सच बोलने के संस्कार देते हैं। लेकिन यदि आप खुद ही अपने बच्चों से झूठ बोलने लगे तो उनके मन में आपके प्रति सम्मान खत्म हो जायेगा। आपके पत्नी और बच्चों के साथ आपके रिश्ते एक छोटे झूठ से भी बिगड़ सकते हैं।
अमर्यादित शब्दों का प्रयोग
आपके द्वारा बोले गए शब्द ही आपके प्रति लोगो के नजरिए को बनाते-बिगाड़ते हैं, और एक बार बोले गए शब्द कभी वापिस नहीं आते। इसलिए अपनी पत्नी और बच्चों के सामने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना ज़िन्दगी भर के लिए शर्मिंदगी भरा हो सकता है। ऐसा करने पर जहां एक ओर परिवार में आपका सम्मान कम होगा, वहीं बच्चों के चरित्र पर भी काफी बुरा असर पड़ेगा। इसलिए व्यक्ति को अमर्यादित या अपशब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए।
ना करें अपने जीवनसाथी का अपमान
बच्चे अपने माता-पिता के आपसी रिश्ते से काफी प्रभावित होते हैं। यदि आप अपनी पत्नी के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं तो इसका बुरा असर बच्चों पर पड़ता है। ऐसा करने से बच्चे आपको कमतर नज़रों से देखने लगते हैं।