For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जानिए आपकी राशि का कौन-सा है शुभ रंग

By Lekhaka
|

ज्योतिषशास्त्र में बारह राशियां हैं और हर राशि से कुछ न कुछ खास जरूर जुड़ा हुआ है। राशि से आप उस व्यक्ति के व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में जान सकते हैं साथ ही राशि की सहायता से आपको किसी भी इंसान के बारे में हर छोटी बात पता चल जाती है।

आज हम आपको राशि के अनुसार मनुष्य के शुभ रंग के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस राशि का शुभ रंग कौन-सा है।

 Color astrology: Know your lucky colors according to your Zodiac
Chandra Grahan Effect on your Zodiac Sign, आपकी राशि पर कैसा होगा चंद्रग्रहण का असर | Boldsky

मेष राशि
राशिचक्र की पहली राशि है मेष जिसका स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि का शुभ रंग लाल होता है। लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और प्रजनन का प्रतीक है। ये रंग क्रियाशील रहने है और जरूरत पड़ने पर सतर्क रहने का संकेत देता है।

2

वृषभ राशि
पृथ्वी तत्व की राशि है वृषभ जिसका शुभ रंग हरा होता है। इनका शुभ रंग जंगल के जैस गहरा हरा या हल्का नीला होता है। पीले और हरे के मेल से बना रंग ही इनके लिए शुभ होता है। ये रंग मई के महीने में जन्मे लोगों के लिए भी सुखदायी रहता है।

3

मिथुन राशि
मिथुन राशि का शुभ रंग पीला है जोकि बुद्धि, मन और प्रेरणात्मक विचारों का प्रतीक है। अगर आप उदास रहते हैं या शर्मीले हैं तो आपको ज्यादा से ज्याादा पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। ये रंग मन में आशावादी विचारों को उत्पन्न करता है।

 कर्क राशि

कर्क राशि

कर्क रा‍शि के लोगों का शुभ रंग सफेद होता है इन्हें सफेद पर सिल्वर की छाया वाला रंग सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है। इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है तो मन और भावनाओं को नियंत्रित करता है।

सिंह राशि

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य सफलता का कारक है। कहा जाता है कि मेहनती लोगों को सूर्य देव हमेशा सफलता प्रदान करते हैं। इन लोगों के लिए सुनहरा और नारंगी और पीले का गहरा शेड शुभ रहता है।

कन्या राशि

कन्या राशि

पृथ्वी तत्व की राशि कन्या का शुभ रंग गहरा भूरा है। इनके लिए गहरा नीला रंग भी शुभ रहता है। नीला रंग मजबूत रंग है तो व्य‍क्ति में आत्मविश्वास जगाता है और उसके जीवन में संतुलन लाता है।

तुला राशि

तुला राशि

तुला राशि का शुभ रंग गुलाबी है जिसका स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इस राशि का शुभ रंग हल्का पीला होता है जो शांति और सुख का प्रतीक है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और इस राशि के लिए शुभ रंग महरून माना जाता है। वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग काला भी हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि

धनु राशि का शुभ रंग गहरे नीले से लेकर बैंगनी रंग है। ये दोनों ही रंग व्यक्ति में आत्मविश्वास को जगाते हैं। यदि कोई तनाव से गुज़र रहा है तो ये दोनों रंग उस व्यक्ति के मन को शांति प्रदान करने का काम करते हैं।

 मकर राशि

मकर राशि

शनि की राशि मकर को कठोर, स्थिर और विश्वसनीय रंग की जरूरत होती है। इस राशि का रंग काला, गहरे भूरे और ग्रे रंग के शेड्स हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग अपने जीवन में सफलता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस राशि का शुभ रंग हल्का नीला, एक्वामरीन और आसमानी नीला रंग है।

मीन राशि

मीन राशि

मीन राशि का स्वामी गुरु यानि बृहस्पति देव हैं। इस राशि का शुभ रंग वायलेट है। इकसे अलावा इस राशि का शुभ रंग पानी जैसा नीला, सफेद और लैवेंडर भी हो सकता है।

अब तो आपने जान लिया की आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कौन-सा रंग सबसे ज्यादा शुभ है। तो अब अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग का ही ज्यादा से ज्या‍दा प्रयोग करें क्योंकि ये रंग आपके जीवन में पॉजीटिविटी लाते हैं और जीवन की सारी मुश्किलों को हल कर देते हैं।

English summary

Color astrology: Know your lucky colors according to your Zodiac

It's the first zodiac sign ruled by Mars. Their lucky color is red. This is the color of love, fertility, and energy. It signals action and can keep you alert or provide extra courage when needed.
Story first published: Thursday, August 3, 2017, 14:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion