Just In
- 11 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 12 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 13 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 14 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
Don't Miss
- News VASTU TIPS : घर में समृद्धि लाना है तो इन उपायों पर गौर फरमाइए
- Education UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल 2 बजे आयेगा, यहां देखें UPMSP Result डाउनलोड लिंक
- Movies OOPS: बेटे अरहान से गंदी बातें करने के बाद अब इस हाल में दिखी मलाइका, बार-बार ठीक करती रही लटकती फिसलती ड्रेस
- Technology Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Dhanteras 2021: इस साल धनतेरस पर बन रहा है ख़ास संयोग, इस शुभ मुहूर्त पर खरीदारी से मिलेगा तिगुना लाभ
हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व को बहुत विशेष माना गया है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था तब इसी तिथि पर भगवान धनवंतरी अमृत से भरा हुआ कलश लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि इस दिन नए पात्र, बर्तन, सोना-चांदी, कपड़े, घर का सामान, मिट्टी के दिये आदि की खरीदारी की जाती है। इस दिन नई चीजों को घर लेकर आना शुभ माना जाता है। साल 2021 में धनतेरस के दिन यानि 2 नवंबर को खास योग बन रहे हैं। माना जा रहा है कि इस अवधि में त्योहार की शुभता और अधिक बढ़ जाएगी। जानते हैं उन दो विशेष योग के बारे में।
धनतेरस 2021 पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग
धनतेरस के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। इस साल धनतेरस के दिन लोग त्रिपुष्कर योग का लाभ उठा सकते हैं। गौरतलब है कि मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से त्रिपुष्कर का शुभ योग बनता है। द्वादशी तिथि का प्रारंभ 1 नवंबर को ही हो जाएगा और इसका समापन 2 नवंबर को सुबह 11:30 बजे तक ही रहेगा। आप 2 नवंबर की सुबह 11:30 बजे तक इस योग का लाब ले सकते हैं।
त्रिपुष्कर योग का लाभ
ऐसा माना जाता है कि त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करने वाले जातकों की किस्मत चमक जाती है। धनतेरस में आप खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस शुभ योग में कुछ सामान जरुर खरीदें। जानकारों के मुताबिक इस अवधि में की गयी खरीदारी से तीन गुना बढ़कर लाभ मिलता है। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करें और इस मुहूर्त का लाभ उठायें।
लाभ अमृत योग
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक धनतेरस के दिन एक और शुभ योग बनने जा रहा है। इस दिन लाभ अमृत योग बनेगा। नयी चीजों की खरीदारी के लिए ये समय उत्तम बताया गया है। लाभ अमृत योग 2 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। आप चाहें तो त्रुपुश्कर योग और लाभ अमृत योग के समय को जोड़ सकते हैं। इससे आपके पास धनतेरस की खरीदारी के लिए सूर्योदय से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक का शुभ समय रहेगा।
पड़ रहा है भौम प्रदोष व्रत
इस साल धनतेरस के दिन यानी 2 नवंबर, मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। इससे धनतेरस पर्व की शुभता अधिक बढ़ जाती है। इस दिन खरीदारी से जातकों को अछे परिणाम मिलने की उम्मीद है।