For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Dhanteras 2021: इस साल धनतेरस पर बन रहा है ख़ास संयोग, इस शुभ मुहूर्त पर खरीदारी से मिलेगा तिगुना लाभ

|

हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व को बहुत विशेष माना गया है। इस दिन भगवान धनवंतरी की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था तब इसी तिथि पर भगवान धनवंतरी अमृत से भरा हुआ कलश लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि इस दिन नए पात्र, बर्तन, सोना-चांदी, कपड़े, घर का सामान, मिट्टी के दिये आदि की खरीदारी की जाती है। इस दिन नई चीजों को घर लेकर आना शुभ माना जाता है। साल 2021 में धनतेरस के दिन यानि 2 नवंबर को खास योग बन रहे हैं। माना जा रहा है कि इस अवधि में त्योहार की शुभता और अधिक बढ़ जाएगी। जानते हैं उन दो विशेष योग के बारे में।

धनतेरस 2021 पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग

धनतेरस 2021 पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग

धनतेरस के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले उत्सव का शुभारंभ हो जाता है। इस साल धनतेरस के दिन लोग त्रिपुष्कर योग का लाभ उठा सकते हैं। गौरतलब है कि मंगलवार और द्वादशी तिथि के संयोग से त्रिपुष्कर का शुभ योग बनता है। द्वादशी तिथि का प्रारंभ 1 नवंबर को ही हो जाएगा और इसका समापन 2 नवंबर को सुबह 11:30 बजे तक ही रहेगा। आप 2 नवंबर की सुबह 11:30 बजे तक इस योग का लाब ले सकते हैं।

त्रिपुष्कर योग का लाभ

त्रिपुष्कर योग का लाभ

ऐसा माना जाता है कि त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करने वाले जातकों की किस्मत चमक जाती है। धनतेरस में आप खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस शुभ योग में कुछ सामान जरुर खरीदें। जानकारों के मुताबिक इस अवधि में की गयी खरीदारी से तीन गुना बढ़कर लाभ मिलता है। आप अपने सामर्थ्य के अनुसार खरीदारी करें और इस मुहूर्त का लाभ उठायें।

लाभ अमृत योग

लाभ अमृत योग

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक धनतेरस के दिन एक और शुभ योग बनने जा रहा है। इस दिन लाभ अमृत योग बनेगा। नयी चीजों की खरीदारी के लिए ये समय उत्तम बताया गया है। लाभ अमृत योग 2 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। आप चाहें तो त्रुपुश्कर योग और लाभ अमृत योग के समय को जोड़ सकते हैं। इससे आपके पास धनतेरस की खरीदारी के लिए सूर्योदय से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक का शुभ समय रहेगा।

Kartik Mahina 2021: कार्तिक महीना 2021 व्रत त्यौहार | Kartik Mahina 2021 Vrat Tyohar | Boldsky
पड़ रहा है भौम प्रदोष व्रत

पड़ रहा है भौम प्रदोष व्रत

इस साल धनतेरस के दिन यानी 2 नवंबर, मंगलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। इससे धनतेरस पर्व की शुभता अधिक बढ़ जाती है। इस दिन खरीदारी से जातकों को अछे परिणाम मिलने की उम्मीद है।

English summary

Dhanteras 2021: Tripushkar Yog, Amrit Labh Yog, Auspicious Timing for Shopping

Dhanteras is one of the most auspicious days when most of the gold purchasing occurs during Diwali festivity. Check out the two special yoga and auspicious timings.
Story first published: Friday, October 22, 2021, 10:54 [IST]
Desktop Bottom Promotion