For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सपने में पानी का दिखाई देना देता है धन का संकेत, जानें कब मिलते हैं अशुभ परिणाम

|

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखने वाली हर चीज का असल जिंदगी में कोई न कोई कनेक्शन जरुर होता है। सपने में नजर आने वाली चीजों का अर्थ जानने के लिए हम सभी में उत्सुकता भी रहती है। कई बार सपने में दिखाई देने वाली चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं का सूचक होती हैं। सपने में पानी का नजर आना भी अलग अलग संकेत देता है और ये इस बात पर निर्भर करता है कि पानी का स्रोत क्या है।

सपने में बरसात का पानी नजर आना

सपने में बरसात का पानी नजर आना

जिस तरह बरसात प्रकृति का खूबसूरत हिस्सा है, ठीक इसी तरह सपने में बारिश का नजर आना शुभता का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आपको किसी काम में सफलता मिलने की भी उम्मीद है।

सपने में बाढ़ का पानी नजर आना

सपने में बाढ़ का पानी नजर आना

आम जीवन में बाढ़ जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर देता है। वहीं सपने में बाढ़ का पानी नजर आना भी अशुभ बताया गया है। जीवन में कष्ट बढ़ सकता है। कहीं से बुरी खबर मिलने की भी संभावना है।

सपने में कुएं का पानी नजर आना

सपने में कुएं का पानी नजर आना

सपने में कुएं का पानी दिखाई देना शुभता का प्रतीक है। आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

नदी का पानी नजर आना

नदी का पानी नजर आना

सपने में नदी का पानी नजर आना शुभ माना गया है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको आने वाले समय में कोई सुनहरा मौका मिलने की भी संभावना है। आपको करियर में आगे बढ़ने का चांस मिल सकता है। वहीं यदि आप स्वयं को नदी के पानी में तैरते हुए देखते हैं तो ये भी शुभता का प्रतीक है।

समुद्र का पानी नजर आना

समुद्र का पानी नजर आना

सपने में समंदर के पानी का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता है। ये जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करता है। निकट भविष्य में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। यदि आप सपने में समुद्र का पानी देखते हैं तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपके कड़वे बोल विवाद की वजह बन सकते हैं।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Dreaming of Water: Seeing Water in Dreams is Good or Bad in Hindi

Dreaming of Water: Water has both negative and positive attributes depending upon the circumstances of the dream. Check out this article to know more.
Story first published: Thursday, May 19, 2022, 17:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion