Just In
- 2 hrs ago
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022, तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा का वंदन
- 5 hrs ago
2 July Horoscope: ईश्वर की कृपा से इन राशियों के जीवन में आएंगे आज सकारात्मक बदलाव
- 16 hrs ago
Monthly Numerology July 2022: 5,6 और 9 मूलांक वालों को इस माह होगा बड़ा आर्थिक लाभ
- 16 hrs ago
भाग्यश्री ने बताया कैसे बनाएं कुरकुरी भिंडी की सब्जी, शेयर किए टिप्स ताकि मैंटेन रहे पौष्टिक तत्व
Don't Miss
- News
नुपूर शर्मा का किया इंस्टाग्राम पर समर्थन, युवक को मिली धमकी, छत्तीसगढ़ पुलिस चौकन्नी
- Education
सीयूईटी परीक्षा टिप्स 2022: सीयूईटी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, जानिए बेस्ट टिप्स
- Automobiles
कार बिक्री जून 2022: महिंद्रा ने दर्ज की 59% की वृद्धि, जानें क्या रहे आंकड़ें
- Technology
Airtel Broadband: सभी के लिए परफेक्ट हैं एयरटेल का यह ब्रॉडबैंड प्लान, जानें फायदे
- Finance
Cryptocurrency : आज सभी करेंसी हुईं और सस्ती, जानिए रेट
- Travel
भारत के 10 सबसे ऊंचे गोपुरम, देखें लिस्ट
- Movies
सुपरस्टार सिंगर 2 पर मां-बेटी की जोड़ी हेमा मालिनी और ईशा देओल ने दिया एक दूसरे को डांस चैलेंज
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
सपने में पानी का दिखाई देना देता है धन का संकेत, जानें कब मिलते हैं अशुभ परिणाम
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखने वाली हर चीज का असल जिंदगी में कोई न कोई कनेक्शन जरुर होता है। सपने में नजर आने वाली चीजों का अर्थ जानने के लिए हम सभी में उत्सुकता भी रहती है। कई बार सपने में दिखाई देने वाली चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं का सूचक होती हैं। सपने में पानी का नजर आना भी अलग अलग संकेत देता है और ये इस बात पर निर्भर करता है कि पानी का स्रोत क्या है।

सपने में बरसात का पानी नजर आना
जिस तरह बरसात प्रकृति का खूबसूरत हिस्सा है, ठीक इसी तरह सपने में बारिश का नजर आना शुभता का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई खुशखबरी मिलने वाली है। आपको किसी काम में सफलता मिलने की भी उम्मीद है।

सपने में बाढ़ का पानी नजर आना
आम जीवन में बाढ़ जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर देता है। वहीं सपने में बाढ़ का पानी नजर आना भी अशुभ बताया गया है। जीवन में कष्ट बढ़ सकता है। कहीं से बुरी खबर मिलने की भी संभावना है।

सपने में कुएं का पानी नजर आना
सपने में कुएं का पानी दिखाई देना शुभता का प्रतीक है। आपको कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अचानक धन लाभ भी हो सकता है।

नदी का पानी नजर आना
सपने में नदी का पानी नजर आना शुभ माना गया है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको आने वाले समय में कोई सुनहरा मौका मिलने की भी संभावना है। आपको करियर में आगे बढ़ने का चांस मिल सकता है। वहीं यदि आप स्वयं को नदी के पानी में तैरते हुए देखते हैं तो ये भी शुभता का प्रतीक है।

समुद्र का पानी नजर आना
सपने में समंदर के पानी का दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता है। ये जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करता है। निकट भविष्य में आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। यदि आप सपने में समुद्र का पानी देखते हैं तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपके कड़वे बोल विवाद की वजह बन सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।