Just In
- 56 min ago Lemon Juice Bath : नींबू पानी से नहाने के फायदे जान, रोजाना आप लेमन बाथ लेना शुरु कर देंगे
- 1 hr ago Lok Sabha Election 2024: हर परिवार के लिए गाय, सभी के लिए बियर, जब चुनाव जीतने के लिए किये अजीबोगरीब वादे
- 2 hrs ago Good Friday के पवित्र दिन ईसाई क्यों खाते हैं मछली जबकि मांस खाना है मना, ये है वजह...
- 5 hrs ago Good Friday: इस दिन सूली पर चढ़ाए गए थे ईसा मसीह फिर क्यों कहा जाता है 'गुड फ्राइडे'
Don't Miss
- News Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नं. 1' फिर बनेंगे ‘नेताजी’, सालों से नहीं की फिल्में, कैसे चलता है घर?
- Movies 250 करोड़ की मालकिन बनने को तैयार 1 साल की राहा कपूर! रणबीर-आलिया ने लिया ऐसा फैसला
- Finance Bank Locker लेने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, फिर अप्लाई करना होगा आसान
- Automobiles अब Toll प्लाजा और Fastag से नहीं, इस खास सिस्टम से होगा Toll Collection! नितिन गडकरी ने दिया बड़ा अपडेट
- Technology Oppo F25 Pro भारत में नए Coral Purple कलर में उपलब्ध, जानिए, स्पेक्स और उपलब्धता
- Education BSEB Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 इस हफ्ते के अंत तक आयेगा
- Travel Good Friday की छुट्टियों में गोवा जाएं तो वहां चल रहे इन फेस्टिवल्स में भी जरूर हो शामिल
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
दशहरा 2019: साल की सबसे शुभ तिथि में से एक है दशहरा, ऐसे होगी पुण्य प्राप्ति
शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन पूरे देश में दशहरा का पर्व मनाया जाता है। अहंकार और बुराई पर विजय का ये उत्सव अश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस साल विजयदशमी का जश्न 08 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रातों एवं दस दिनों के युद्ध के बाद इसी दिन महिषासुर राक्षस पर विजय हासिल की थी।
साल की सबसे शुभ तिथि
ऐसी मान्यता है कि दशहरा साल की बेहद शुभ तिथियों में से एक है। चैत्र शुक्ल तथा कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा अन्य दो शुभ तिथियां हैं।
ये दिन शस्त्र पूजा और किसी नए काम का आगाज करने के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। ऐसी आस्था है कि इस दिन जिस भी काम की शुरुआत की जाती है उसमें सफलता जरूर मिलती है। पुराने समय में राजा-महाराजा इसी दिन अपनी जीत की प्रार्थना करके युद्ध के लिए प्रस्थान करते थे। देश में कई जगह मेलों का आयोजन भी किया जाता है।
दशहरे पर गंगा स्नान
विजयदशमी पर गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस खास तिथि पर गंगा स्नान करने से शुभ फल का लाभ कई गुना बढ़कर मिलता है। यही कारण है कि दशहरा के दिन लोग गंगा या फिर अपने घर के आसपास किसी नदी में स्नान करते हैं।
ऐसा विश्वास भी है कि दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी का दिखना बहुत शुभ होता है। नीलकंठ पक्षी भगवान शिव का प्रतीक है और इसके दर्शन मात्र से पुण्य मिल जाता है।
दशहरा पर्व तिथि व शुभ मुहूर्त
दशमी तिथि आरंभ - 7 अक्टूबर को दिन में 12:37 से
दशमी तिथि समाप्त - 8 अक्टूबर को दिन के 02:50 तक
रावण दहन का शुभ मुहूर्त - दिन में 02:04 से 02:50 तक
खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त - दिन में 01:17 से 03:36 तक