Just In
- 35 min ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 1 hr ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 1 hr ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 2 hrs ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Don't Miss
- News Election 2024: आंध्र प्रदेश की 3 लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस के कैंडिडेट्स की सूची जारी
- Education MP Board Ashok Nagar Toppers List 2024: अशोकनगर जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Movies ये क्या! Ayushmann Khurrana ने ये क्यों कह दिया- 'पूरा का पूरा बॉलीवुड किराए पर है'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
ईद-उल-अजहा 2021 : जानें भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद और कुर्बानी के इस पर्व का क्या है महत्व
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्यौहार मुस्लिम धर्म के लोग बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस खास त्यौहार का इस्लाम में बड़ा ही महत्व है। ईद उल फितर के ठीक 70 दिन बाद बकरीद का त्यौहार आता है।
ईस्लामी कैलेंडर के 12वें और आखिरी महीने को ईद उल अजहा कहा जाता है और बकरीद का त्यौहार इसी दौरान मनाया जाता है।
क्यों मनाते हैं बकरीद?
इस्लाम में बकरीद की खास मान्यता है। इस दिन लोग पैगंबर हजरत इब्राहिम की कुर्बानी को याद करते हैं जो सच्चाई के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने को तैयार हो गए थे। कहते हैं खुदा के कहने पर वे अपने बेटे की कुर्बानी देने जा रहे थे लेकिन उनकी वफादारी और सच्चाई देख कर खुदा ने उन्हें रोक दिया था जिसके बाद उन्होंने एक बकरे की कुर्बानी दी थी।
कैसे मनाते हैं बकरीद का त्यौहार?
इस पर्व पर पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय के लोग सबसे पहले मस्जिद में नमाज अदा करते हैं। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है जिसे तीन हिस्सों में बांटा जाता है। सबसे पहला हिस्सा गरीबों को दान करने के लिए निकालते हैं। उसके बाद का हिस्सा रिश्तेदारों के लिए होता है, तीसरा और आखिरी हिस्सा परिवार वालों के लिए होता है।
इस दिन गरीबों को पेट भर कर खाना खिलाया जाता है जिसे इस्लाम में खुदा की इबादत माना जाता है।
2021 में कब है ईद
बकरीद का त्यौहार पहले सऊदी अरब में मनाया जाता है और अगले दिन भारत में यह पर्व मनाते हैं। इस बार भारत में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 21 जुलाई का मनाया जाएगा। मंगलवार 20 जुलाई से शुरू होकर यह त्यौहार बुधवार 21 जुलाई तक चलेगा।
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का महत्व
कहा जाता है कि एक बार सपने में पैगंबर हजरत इब्राहिम से खुदा ने उनकी सबसे प्यारी चीज़ मांगी थी जिसके बाद उन्होंने अपने 10 साल के बेटे को कुर्बान करने का फैसला किया था। उनकी इबादत और नेकी देख कर खुदा ने उनकी प्यारी चीज़ की जगह उनसे जानवर की कुर्बानी मांगी। तब इब्राहिम ने एक बकरे की कुर्बानी दी थी। इस्लाम में इस त्यौहार को सच्चाई और त्याग का पर्व माना जाता है।