For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Eid ul-Fitr 2021 Date: 13 या 14 मई, जानें ईद की सही तारीख

|

रमजान का पाक महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है और इसके साथ ही ईद की तैयारियां जोरों पर है। देशभर में कोरोना और लॉकडाउन के कारण स्थिति पहले की तरह भले ही नहीं है लेकिन इस पूरे महीने दुआओं का दौर चला है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। रोजा खत्म होने के बाद ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। साल 2021 में ईद-उल-फितर इसी हफ्ते मनाया जाएगा। जानते हैं इस वर्ष मीठी ईद किस तारीख को पड़ रही है।

क्या है सही तारीख?

क्या है सही तारीख?

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। वैसे ईद का त्योहार चांद देखकर मनाया जाता है। चांद दिखने के बाद ही मुबारकबाद देने का सिलसिला चल पड़ता है। अगर 12 मई को चांद दिखा तो ईद का त्योहार 13 मई को मनाया जाएगा। वहीं यदि 13 मई को चांद का दीदार हुआ तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी। पर, ज्यादा संभावना इसी बात की है कि इस वर्ष ईद 14 मई, शुक्रवार को मनायी जा सकती है।

ईद से जुड़ी रिवायत

ईद से जुड़ी रिवायत

ईद-उल-फितर को यूं ही मीठी ईद नहीं कहा जाता है। दरअसल इस दिन मीठे पकवान खासतौर पर सेवइयां बनाई जाती है। परिवार के लोग और घर आए मेहमानों एक दूसरे के गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं और साथ में दावत करते हैं। परिवार के छोटे सदस्यों को बड़ों से ईदी मिलती है।

होती है विशेष नमाज

होती है विशेष नमाज

ईद के दिन आमतौर पर सभी लोग नए वस्त्र पहनते हैं। सुबह तैयार होकर नमाज पढ़ी जाती है। रमजान के पाक महीने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया जाता है। अल्लाह के करम की वजह से ही वो अपना रोजा पूरा कर सके। ऊपरवाले से सबके लिए अच्छी सेहत और अमन-चैन की दुआ मांगी जाती है। ईद के मौके पर गरीब और जरुरतमंदों को जकात दी जाती है।

English summary

Eid Ul Fitr 2021: Date, Significance and Rituals in Hindi

Eid ul Fitr 2021: Marking the end of month-long Ramadan, Eid ul Fitr in India is likely to be celebrated either on May 13 or 14.
Desktop Bottom Promotion