Just In
- 6 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
- 7 hrs ago आम पन्ना से 10 गुना ज्यादा ठंडक देता है इमली का अमलाना, लू से बचने का है देसी फार्मूला
- 9 hrs ago रूबीना दिलैक ने शेयर किया स्तनपान से जुड़ा दर्दनाक एक्सपीरियंस, नई मांए ने करें ये गलती
- 10 hrs ago Gajalakshmi Yog April 2024: 12 वर्षों के बाद मेष राशि में बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा
Don't Miss
- News मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां
- Education UP Board 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 कल 2 बजे आयेगा, यहां देखें UPMSP Result डाउनलोड लिंक
- Movies OOPS: बेटे अरहान से गंदी बातें करने के बाद अब इस हाल में दिखी मलाइका, बार-बार ठीक करती रही लटकती फिसलती ड्रेस
- Technology Vivo के इस 5G फोन की कल होने जा रही एंट्री, लॉन्च से पहले कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल लीक
- Travel हनुमान जयंती : वो जगहें जहां मिलते हैं हनुमान जी के पैरों के निशान
- Finance Employee Count: देश की टॉप IT कंपनियों में कम हो गए 63,759 कर्मचारी, जानें किस कंपनी में कितने लोग हुए कम
- Automobiles 3 करोड़ की कार में वोट डालने पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज स्टार Dhanush, फैंस ने किया स्वागत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
June 2021 Festivals List: इस महीने आएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, लिस्ट में देखें सही तारीख
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल का छठा महीना जून है। व्रत और त्योहारों के लिहाज से ये महीना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार इसे ज्येष्ठ माह कहा जाता है। हर महीने की अपनी खासियत है और इन माह में आने वाले अलग अलग तीज त्योहार इन्हें और विशेष बना देते हैं। साल 2021 के जून महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट और जानते हैं सही तिथि।
2 जून 2021: कालाष्टमी
कालाष्टमी का पर्व 2 जून को मनाया जाएगा। यह दिन भैरव बाबा को समर्पित है और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत रखा जाता है।
6 जून 2021: अपरा एकादशी
ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपर एकादशी कहा जाता है। इस दिन को अचला एकादशी भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
7 जून 2021: सोम प्रदोष व्रत
जून महीने की 7 तारीख को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। यह हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। उनके आशीर्वाद से हर तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
8 जून 2021: मासिक शिवरात्रि
ज्येष्ठ महीने की मासिक शिवरात्रि 8 जून को मनायी जाएगी। हर महीने पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का बड़ा महत्व बताया गया है। पंचांग के मुताबिक, हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है।
10 जून 2021: सूर्यग्रहण
10 जून साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को लगेगा। गौरतलब है कि यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा और भार में नजर नहीं आएगा।
10 जून 2021: वट सावित्री व्रत
हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बहुत मायने रखता है। यह व्रत 10 जून को रखा जाएगा। स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं।
10 जून 2021: शनि जयंती
हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनायी जाती है। 10 जून को शनि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। भगवान शनि की कृपा पाने के लिए इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है।
14 जून 2021: विनायक चतुर्थी
14 जून को विनायक चतुर्थी पड़ रही है। भगवान गणेश कि कृपा पाने के इच्छुक जातकों के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है।
20 जून 2021: गंगा दशहरा
गंगा दशहरा का पर्व 20 जून को मनाया जाएगा। हर साल ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा पड़ता है। इस पर्व के साथ ये मान्यता जुड़ी है कि इसी तिथि पर गंगा मां स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं।
21 जून 2021: निर्जला एकादशी
ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी और भीमसेनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन जातक बिना जल के निर्जल व्रत करता है।
21 जून 2021: गायत्री जयंती
माना जाता है कि ज्येष्ठ महीने की एकादशी तिथि के दिन मां गायत्री का जन्म हुआ था। गायत्री देवी को वेद माता भी कहा जाता है। इस साल 21 जून को यह पर्व मनाया जाएगा।
22 जून 2021: भौम प्रदोष
22 जून को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। उनकी आराधना करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
24 जून 2021: ज्येष्ठ पूर्णिमा, कबीरदास जयंती
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 24 जून को पड़ रही है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है।
24 जून को ही कबीरदास जयंती मनायी जाएगी।