Just In
- 17 min ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 49 min ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 1 hr ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
- 2 hrs ago इस वजह से दिव्यांका त्रिपाठी की टूटी थी हाथ की हड्डी, Backflip करते हुए न करें ये गलतियां
Don't Miss
- News बैतूल में इंडी गठबंधन को पीएम नरेंद्र मोदी लिया आड़े हाथ, कहा- ये PM की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं
- Technology Infinix GT 20 Pro 5G की 5,000mAh बैटरी के साथ जल्द होने जा रही एंट्री, जानें कीमत से लेकर फीचर्स डिटेल्स
- Movies Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाया गदर, हज़ारों लोगों के बीच लगाए ज़ोरदार ठुमके
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Education MP Board 12th Toppers List 2024: एमपीबीएसई इंटर रिजल्ट जारी, जयंत यादव ने किया टॉप, 64.48% पास
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इस राशि के लोग होते हैं खाने के मामले में पेटू नंबर 1
अच्छा खाना किसे नहीं पसंद होता लेकिन इस मामले में हर किसी की अपनी एक अलग पसंद होती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस बात में दिलचस्पी रखते हैं कि वे किसके साथ बाहर जा रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बाहर जाने से पहले यह सोचते हैं कि वे आज क्या क्या खाएंगे।
कई लोगों को खाना पसंद होता है, कई लोग खाने के शौक़ीन होते हैं तो कई इससे भी ऊंचे लेवल पर होते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह सब भी आपकी राशि से जुड़ा हुआ है।
जी हां, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनुष्य की आदतें, पसंद नापसंद ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करती है।
हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो खाने के मामले में सबसे अव्वल कहलाते हैं। अब आप इन्हें खाने का शौक़ीन कहें, पेटू कहें या फिर सिर्फ खाने के प्रेमी, यह आप पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
मेष:
इस राशि के जातकों को खाना तब पसंद होता है जब ये गुस्से में होते हैं और तब भी जब ये बहुत खुश होते हैं। जब ये बहुत निराश होते हैं तब बहुत गुस्से में आकर जल्दी जल्दी खाते हैं। हालांकि ये ज़्यादा नहीं खाते, बस ये अपनी उग्र भावनाओं से बचने का इनका तरीका होता है। आमतौर पर जब इन्हें खाना चाहिए होता है तो ये सब कुछ भूल जाते हैं और कई बार उटपटांग हरकतें भी कर देते हैं। इन्हें नए नए व्यंजनों का लुत्फ उठाने में बेहद मज़ा आता है।
तुला:
तुला राशि के जातकों को आधी रात को भी भूख लग जाती है। अगर आधी रात को इनकी नींद खुल जाती है तो निश्चित तौर पर इन्हें खाने के लिए कुछ ना कुछ चाहिए होता है। ज़्यादातर आधी रात को ये स्नैक्स पसंद करते हैं। इन्हें मीठा भाता है, साथ ही, यह मसालेदार खाने के भी बड़े शौक़ीन होते हैं लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है स्नैक्स। हालांकि तुला राशि वालों को व्यवस्थित रहना पसंद होता है लेकिन खाने के मामले में ये समय नहीं देखते हैं। अगर इन्हें कुछ खाने की इच्छा है तो ये ज़रूर खाएंगे, चाहे कोई भी समय हो।
वृषभ:
इस राशि के लोग ऐसे लोगों के साथ घूमना फिरना पसंद नहीं करते जो इन्हें कुछ खाने को नहीं पूछते। इतना ही नहीं वृषभ राशि के जातक अपनी मां और बीवी के हाथों का घर पर ही बना मसालेदार खाना पसंद करते हैं। इनके नखरे इतने होते हैं कि इनके घर पर यदि बावर्ची होता है तो वह भी परेशान होकर नौकरी छोड़ देता है। वहीं दूसरी ओर जो यह खाना चाहते हैं अगर उसका स्वाद इन्हें पसंद नहीं आता तो इन्हें इस बात का बड़ा पछतावा होता है कि खाना बर्बाद हो गया।
मीन:
इस राशि के जातक खुलकर किसी के सामने भोजन को लेकर अपना प्रेम व्यक्त नहीं करते। इनके पास इनकी पसंद के खानों की लंबी चौड़ी लिस्ट होती है। इस राशि के जातकों को खाना यह एहसास दिलाता है कि इन्हें अपने जीवन से कितना प्रेम है। हालांकि अगर आप इन्हें किसी नए व्यंजन के लिए पूछेंगे तो आपकी यह बात इन्हें बहुत पसंद आती है। ये स्ट्रीट फूड के बहुत शौकीन होते हैं। अगर इनकी लिस्ट में जंक फ़ूड शामिल हो तो इसमें चौंकने वाली कोई बात नहीं है।
सिंह:
सिंह राशि वाले अच्छे खाने के शौक़ीन होते हैं। खाते समय इन्हें कंपनी की ज़रुरत पड़ती है। हालांकि इन्हें खाना बनाना ज़्यादा पसंद नहीं होता लेकिन जब बात परिवार और दोस्तों की आती है तो इन्हें खाना बनाने में मज़ा आता है।