For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Ganesh Jayanti 2023: आज है गणेश जयंती, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

|
Ganesh Jayanti 2023
आज के दिन भगवान गणेश का जन्मदिन है। भगवान शिव और माता पार्वती के लाड़ले बेटे गणेश जी का जन्मदिन पंचांग के अनुसार, शुक्ल चतुर्थी तिथि को हुआ था। आज के दिन माघ विनायक चतुर्थी व्रत भी है। गणेश जी तो विघ्नहर्ता हैं। उनका प्रभाव सभी अमंगल को दूर करता है। आज के दिन का व्रत करके बप्पा की विधि आधारित पूजा की जाती है। बप्पा का प्रत करने से और उनकी पूजा से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज भद्रा का साया है और पूरे दिन पंचक रहेगा।

गणेश जयंती पर भद्रा और पंचक

आज गणेश जयंती के दिन भद्रा का वास है, जो सुबह 07:13 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक बना रहेगा। आज पंचक भी पूरे दिन है। भद्रा में पूजा पाठ की जाती है, लेकिन आज तो खुद विघ्नहर्ता का दिन है, वे सभी अशुभ प्रभावों को दूर कर देते है। पंचक भी राज पंचक है, इसमें शुभ फल मिलता है। आज के दिन चंद्रमा को न देखें. चंद्रमा दर्शन से कलंक लगता है।

आज गणेश जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त-

सुबह 11 बजकर 29 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक।

रवि योग- सुबह 06 बजकर 44 मिनट से 08 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।

माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का प्रारंभ- 24 जनवरी, दिन मंगलवार, दोपहर 03:22 बजे से।

माघ शुक्ल चतुर्थी तिथि का समापन- आज, बुधवार, दोपहर 12:34 बजे पर।

Ganesh Jayanti 2023

गणेश जयंती व्रत और पूजा विधि

आज स्नान के बाद पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें करके गणेश जयंती व्रत रखें और पूजा का संकल्प लें। आज के दिन के शुभ मुहूर्त में गणेश जी की मूर्ति पर का जलाभिषेक करें। भगवान गणेश को चंदन, सिंदूर, फूल, माला, धूप, दीप, नारियल, फल, हल्दी, पान, सुपारी का अर्पित करें। इस वक्त आप ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र का उच्चारित करते रहें। गणेश चालीसा, गणपति स्तोत्र और गणेश जयंती की व्रत कथा इस दौरान पढ़ें। गणेश जी को मोदक, लड्डू, केला का भोग लगाएं।

Disclaimer- इस लेख में दी गई सूचनाएं और जानकारी, सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है।

English summary

Ganesh Jayanti 2023: Today is Ganesh Jayanti, know auspicious time, worship method and mantra in Hindi

Today is Ganesh Jayanti, know auspicious time, worship method, mantra, it is the birthday of Lord Ganesha.
Story first published: Wednesday, January 25, 2023, 10:47 [IST]
Desktop Bottom Promotion