Just In
- 25 min ago मनोज तिवारी Vs कन्हैया कुमार: कौन हैं कितना अमीर? दोनों की संपति डिटेल जानिए
- 2 hrs ago Summer skin care: गर्मी में आप भी बार-बार धोते हैं चेहरा? जानें दिन में कितनी बार करें Face Wash
- 3 hrs ago फराह खान की तरह बनाना चाहते हैं टेस्टी यखनी पुलाव, तो खुद उनसे ही जान लीजिए सीक्रेट रेसिपी
- 4 hrs ago Appraisal Prediction 2024: राशि के अनुसार जानें किसके हाथ लगेगी लॉटरी और किसके हिस्से में आएगी मायूसी
Don't Miss
- News जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के श्रमिक की गोली मारकर हत्या की
- Education PSEB 10th result 2024: पंजाब मैट्रिक परिणाम आज दोपहर 2:30 बजे जारी किया जायेगा, कैसे देखे रिजल्ट
- Movies बुशरा अंसारी ने 66 साल की उम्र में किया दूसरा निकाह, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के शौहर
- Finance Car Loan: पहले समझें 20-4-12 का नियम फिर खरीदें अपनी पसंद कार, कभी नहीं होगी फंड की दिक्कत
- Technology Samsung ने मार्केट में लॉन्च किए नए स्मार्ट टीवी, मिलेंगे AI इंटिग्रेटेड फीचर्स
- Automobiles 3 घंटे में पूरा होगा 900 KM का सफर, अहमदाबाद से दिल्ली तक चलेगी दूसरी बुलेट ट्रेन, जानें Railways की प्लान
- Travel सऊदी अरब ने बदला उमराह Visa Rule, अब 90 दिनों तक वीजा रहेगा वैध, Details
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
गुरु नानक देव जी की ये बातें आज भी भटकों को दिला देती है सही राह
गुरु नानक देव जी दस सिख गुरुओं में से पहले और सिख धर्म के संस्थापक थे। गुरु नानक जी का जन्म कार्तिक महीने की पूर्णिमा के दिन हुआ था।
गुरु नानक जी का जन्मदिन दुनिया भर में 'गुरु नानक गुरुपर्व' और प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल प्रकाश उत्सव 30 नवंबर को मनाया जाएगा।
श्री गुरु नानक देव जी को महान धार्मिक विचारकों में से एक माना जाता है। आज जानते हैं गुरु नानक देव जी के कुछ अनमोल वचनों के बारे में जो व्यक्ति को शांति, समानता, प्रेम, अच्छाई का ज्ञान देते हैं।
1.
जिस व्यक्ति को अपने आप पर विश्वास नहीं है वो कभी भी ईश्वर पर पूर्णरूप से विश्वास नहीं कर सकता।
-गुरु नानक देव
2.
अहंकार द्वारा ही मानवता का अंत होता है। अहंकार कभी नहीं करना चाहिये बल्कि ह्रदय में सेवा भाव रख जीवन व्यतीत करना चाहिये।
-गुरु नानक देव
3.
ईश्वर की सीमाएं और हदें सम्पूर्ण मानव जाती की सोच से परे है।
-गुरु नानक देव
4.
जब शरीर गंदा हो जाता है तो हम पानी से उसे साफ़ कर लेते हैं। उसी प्रकार जब हमारा मन गंदा हो जाये तो उसे ईश्वर के जाप और प्रेम द्वारा ही स्वच्छ किया जा सकता है।
-गुरु नानक देव
5.
भगवान के दरबार में सभी कर्मों का लेखा-जोखा होता है।
-गुरु नानक देव
6.
जब आप किसी की मदद करते हैं तो भगवान आपकी मदद करता है। हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे रहो।
-गुरु नानक देव
7.
धन-समृद्धि से युक्त बड़े बड़े राज्यों के राजा-महाराजों की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती है जिसमें ईश्वर का प्रेम भरा हो।
-गुरु नानक देव
8.
दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए। बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।
-गुरु नानक देव
9.
यदि लोग भगवान द्वारा दी गयी दौलत का प्रयोग सिर्फ खुद के लिए या खजाने में रखने के लिए करते हैं तो वह शव की तरह है। लेकिन यदि वे इसे दूसरों के साथ बांटने का निर्णय लेते हैं तो वह पवित्र भोजन बना जाता है।
-गुरु नानक देव