For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नवंबर माह में जन्मे लोगों की पर्सनालिटी होती है बेहद खास, मगर ये आदतें लोगों को नहीं आती रास

|

व्यक्ति का जन्म जिस ग्रह-नक्षत्र के साथ जिस तिथि और माह में होता है, उसका प्रभाव उसकी पर्सनालिटी में भी जरूर दिखता है। वहीं हर व्यक्ति अपने और करीबियों के गुण-अवगुण और व्यक्तित्व के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहता है। आज जानते हैं कि नवंबर के महीने में जन्मे लोगों में कौन से ऐसी खासियत है जो उन्हें किसी अन्य माह में जन्मे लोगों की तुलना में अलग बनाती है।

होते हैं वफादार

होते हैं वफादार

नवंबर के महीने में जन्मे लोग काफी लॉयल होते हैं। ये अपने जीवनसाथी, परिवार अथवा दोस्तों का हमेशा साथ निभाते हैं। इनके लिए किसी को धोखा देने के बारे में सोचना भी गलत है।

अलग नजरिया

अलग नजरिया

इस माह जन्मे लोग दूसरों से कुछ खास होते हैं। दरअसल दुनिया को देखने का इनका विचित्र नजरिया ही इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। किसी काम को पूरा करने का इनका ढंग ही निराला होता है।

अट्रैक्टिव पर्सनालिटी

अट्रैक्टिव पर्सनालिटी

इनका व्यक्तित्व लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है। लोग इनसे बात करना और इनके करीब रहना चाहते हैं। मगर इनकी इस पर्सनालिटी से कई लोगों को जलन भी होती है।

परिश्रम करने से पीछे नहीं हटते

परिश्रम करने से पीछे नहीं हटते

इस माह में जन्मे लोग अपना काम समय पर करना पसंद करते हैं। ये जिस काम को पूरा करने का लक्ष्य बनाते हैं उसे पाकर ही दम लेते हैं। ये मेहनती होने के साथ साथ बुद्धिमान भी होते हैं।

प्राइवेसी पसंद

प्राइवेसी पसंद

नवंबर माह में पैदा हुए लोग अपनी निजी जिंदगी में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करते हैं। इन्हें खुद के लिए समय निकालना अच्छा लगता है। ये अपनी हर बात सोशल मीडिया पर डालने के आदी नहीं होते हैं।

इमोशंस पर कंट्रोल

इमोशंस पर कंट्रोल

ये लोग शांत और नरम मिजाज के होते हैं। ये अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना बखूबी जानते हैं।

इन्हें लेकर ग़लतफहमी

इन्हें लेकर ग़लतफहमी

नवंबर माह में जन्मे लोग दूसरों की परवाह नहीं करते हैं। ये मनमौजी किस्म के होते हैं। इनके काम करने का अलग ही ढंग होता है। इनके काम और बातों को लेकर लोगों के बीच इनकी छवि को लेकर कई बार ग़लतफहमी पैदा हो जाती है। कई लोगों को इनका ऐसा रवैया पसंद नहीं आता है।

सामने वाले को लेकर राय नहीं बनाते

सामने वाले को लेकर राय नहीं बनाते

ये हर तरह के लोगों से मिलते हैं। उनकी विचारधारा सुनते हैं और उसका सम्मान भी करते हैं। मगर उसके आधार पर किसी को जज नहीं करते हैं।

अपनी राय को ही मानते हैं सही

अपनी राय को ही मानते हैं सही

इन लोगों को अपनी ही राय और नजरिया सही लगता है। ये जिस तरह दूसरों की बात को महत्व देते हैं, उसी तरह समय आने पर अपनी राय को लेकर जिद्दी रवैया अपना लेते हैं।

English summary

Happy Birthday: Know the Personality Traits of November Born People

These Are The Personality Traits Of People Born In The Month Of November!
Desktop Bottom Promotion