For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अक्टूबर में जन्मे लोगों की पर्सनालिटी होती है खास, मगर इस मामले में खा जाते हैं मात

|

अक्टूबर महीने का आगाज हो चुका है और जिन लोगों का बर्थडे आने वाला है वो इस महीने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अक्टूबर महीने में जन्मे लोग काफी स्मार्ट होते हैं। इनके व्यक्तित्व में अलग सा आकर्षण होता है। शुरूआती समय में इनकी पर्सनालिटी कुछ खास नहीं रहती है, मगर उम्र बढ़ने के साथ इनकी छवि काफी मजबूत होने लगती है। जानते हैं अक्टूबर महीने में जन्मे लोगों में कौन कौन सी खूबियां और खामियां होती हैं।

आकर्षक और प्रभावशाली

आकर्षक और प्रभावशाली

इस महीने में पैदा हुए लोगों की पर्सनालिटी से लोग काफी इम्प्रेस होते हैं। इनके व्यक्तित्व के कारण ही इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी होती है। इनके साथ रहने पर लोगों को सकारात्मकता का एहसास होता है। इनके अंदर भरपूर ऊर्जा होती है। इनकी दमदार पर्सनालिटी की वजह से कई लोग इनसे जलते भी हैं।

रिलेशनशिप के मामले में परफेक्ट

रिलेशनशिप के मामले में परफेक्ट

अक्टूबर में जन्मे लोग जिस किसी को पसंद करते हैं, उसे बताने में ज्यादा देर नहीं लगाते हैं। ये रिलेशनशिप में परफेक्ट पार्टनर बनते हैं। अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर तरीके से प्रयास करते हैं।

इमोशंस को कर लेते हैं कंट्रोल

इमोशंस को कर लेते हैं कंट्रोल

ये जानते हैं कि किस स्थिति में अपनी भावनाओं का कितना इजहार करना है। ये दूसरों के सामने न तो अपना गुस्सा दिखाते हैं और न ही जल्दी किसी को जज करते हैं। ये सामने वाले की स्थिति को भी समझते हैं।

सच्चाई का साथ देते हैं

सच्चाई का साथ देते हैं

इनका अंदर ईमानदारी का गुण होता है। ये सच्चाई का साथ देने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। ये लोगों की परख की बहुत जल्दी कर लेते हैं। ये सामने वाले व्यक्ति से भी ईमानदारी की उम्मीद करते हैं।

नहीं करते भविष्य की चिंता

नहीं करते भविष्य की चिंता

इस माह पैदा हुए लोग आज को जीने में यकीन करते हैं। ये भविष्य के लिए किसी तरह की योजना नहीं बनाते हैं। इनका मानना है कि जीवन में जैसे जैसे परेशानी आएगी, उसका उसी ढंग से सामना किया जाएगा।

खर्चीले होते हैं

खर्चीले होते हैं

अक्टूबर में जन्मे लोग हर मामले में सोच समझकर कदम आगे बढ़ाते हैं, मगर पैसों के मामले काफी लापरवाह रवैया अपनाते हैं। यह पैसा खर्च करने के मामले में ज्यादा सोचते नहीं हैं। ये खुद पर खर्चा करने के अलावा साथी व्यक्ति पर भी काफी खर्च करते हैं। इनकी इस आदत की वजह से कई बार धूर्त लोग इनका फायदा उठा लेते हैं।

सपनों की दुनिया में रहना पसंद

सपनों की दुनिया में रहना पसंद

इन्हें खुली आंखों से सपने देखना पसंद है। इन्हें अपने ख्वाबों की दुनिया में रहना अच्छा लगता है। ये कई बार असल जिंदगी की कठोरता को स्वीकार करने से पीछे हट जाते हैं।

आशावादी और नेतृत्व करने की क्षमता

आशावादी और नेतृत्व करने की क्षमता

ये लोग सब अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं तब उसे पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। ये हर स्थिति में सकारात्मक बने रहते हैं। ये मुश्किल समय में भी हार नहीं मानते हैं। इनकी यही खूबी इन्हें एक अच्छा टीम लीडर बनाती है।

विश्लेषण करने का गुण

विश्लेषण करने का गुण

इस माह पैदा हुए लोगों के अंदर परिस्थिति का विश्लेषण करने की गजब की क्षमता होती है। इनके इस क्वालिटी की वजह से ये हर समस्या का समाधान किसी न किसी तरह ढूंढ लेते हैं।

दिल से लगा लेते हैं बात

दिल से लगा लेते हैं बात

इस माह जन्मे लोग दिल से बहुत साफ़ होते हैं। ये किसी अपने करीबी व्यक्ति का खराब या बुरा व्यवहार देखते हैं तो दुखी हो जाते हैं। ये इस तरह की स्थिति को दिल से लगा लेते हैं और परेशान हो जाते हैं।

English summary

Happy Birthday: Know the Personality Traits of October Born People

October born people are quite charming and interesting. To know more about these people, check out the article.
Desktop Bottom Promotion