For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Onam Wishes: ओणम के दिन अपनी प्रजा से मिलने आते हैं राजा महाबली, इस खुशी के मौके पर भेजें शुभकामनाएं

|

साल भर पूरे देश में अलग अलग तीज और त्योहारों की धूम मची रहती है। होली-दीपावली जैसे पर्व देशभर में मनाए जाते हैं तो वहीं राज्यों के अपने कुछ खास त्योहार भी हैं। उन्हीं में से एक है ओणम जो विशेष तौर पर केरल में मनाया जाता है और यह मलयालम कैलेंडर के पहले महीने चिंगम में आता है। इसे मलयालम न्यू ईयर भी कहा जाता है। यह फसलों से जुड़ा उत्सव है जिसे दक्षिण भारत (केरल) में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार दस दिनों तक चलता है।

यह पर्व राजा महाबली के आगमन से भी जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि राजा महाबली के शासन में प्रजा बहुत ही खुश और समृद्ध थी। लोग उनसे बहुत प्रेम करते थे। राजा और प्रजा का वो अटूट बंधन इस पर्व के जरिये आज भी जीवंत है। लोगों की आस्था है कि ओणम के समय में राजा महाबली अपनी प्रजा की खुशहाली देखने के लिए पाताललोक से धरती पर आते हैं। उनके आने की खुशी में मेले का आयोजन होता है, खूबसूरत रंगोली और तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इस अनोखे और समृद्ध ओणम पर्व की सबको शुभकामनाएं भेजें।

ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रोशनी आए

ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रोशनी आए

उन्नति के नये रास्ते खुले

खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए

आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं

Happy Onam

ओणम के शुभ अवसर पर

ओणम के शुभ अवसर पर

आपके जीवन में खुशहाली आए

अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिले

आपको और आपके पूरे परिवार को

ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

रंगीन पूक्कलम...

रंगीन पूक्कलम...

मधुर गीत...

स्वादिष्ट ओणम साद्य...

हैप्पी ओणम

ओणम के रंग आपके जीवन को रंगीन और जीवंत बना सकते हैं।

ओणम के रंग आपके जीवन को रंगीन और जीवंत बना सकते हैं।

आपको हर पल पायसम की मिठास प्राप्त हो। आप फसल की सारी खुशियां प्राप्त करें और अपने घर में समृद्धि पाएं।

आपको और आपके परिवार को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

हैप्पी ओणम!

अपने घर को फूलों की रंगोली से सजाएं,

अपने घर को फूलों की रंगोली से सजाएं,

स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं,

राजा महाबली का धूमधाम से स्वागत करें,

इस त्योहार का पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं।

Happy Onam

ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रौशनी आए

ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रौशनी आए

उन्नति के नए रास्ते खुलें

खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए

आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं

हैप्पी ओणम

आइए इस फसली उत्सव को एक विशाल भावना के साथ मनाएं।

आइए इस फसली उत्सव को एक विशाल भावना के साथ मनाएं।

पोकलम बनाएं, मधुर ओणपट्टू बजाएं, पायसम का आनंद लें और अपने घर में राजा महाबली का स्वागत करें।

ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!

English summary

Happy Onam 2021: Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & Whatsapp status in Hindi

Send these Onam Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & Whatsapp status in Hindi to your loved ones.
Story first published: Monday, August 2, 2021, 18:08 [IST]
Desktop Bottom Promotion