Just In
- 1 hr ago तपती गर्मी में भी नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स
- 2 hrs ago Crispy Chicken Strips : इफ्तार के लिए इस तरह बनाएं टेस्टी-टेस्टी क्रिस्पी चिकन स्ट्रिप्स, पढ़ें पूरी रेसिपी
- 4 hrs ago Good Friday 2024 Quotes Messages: गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर करें यीशु के विचार
- 11 hrs ago Mukhtar Ansari Networth : मुख्तार अंसारी का निधन, जानें कितनी बेशुमार दौलत के थे मालिक?
Don't Miss
- News लोकसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड में कांग्रेस को जोर का झटका, पूर्व MLA सहित हजारों लोग BJP में शामिल
- Movies 'मैं रोती रही और शाहरुख...' 17 साल बाद फराह खान ने वैनिटी वैन के अंदर हुए इस किस्से से उठाया पर्दा?
- Education UPSC ESE 2024 Prelims Result: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जारी, यहां देखें पीडीएफ लिंक
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Technology Realme ला रहा नया धांसू स्मार्टफोन, इन तगड़े फीचर्स से होगा लैस, सामने आईं डिटेल्स, 4 अप्रैल को होगा लॉन्च
- Finance Gaming का बिजनेस भारत में पसार रहा पांव, आने वाले सालों में 6 अरब डॉलर तक का होगा कारोबार
- Travel Good Friday की छुट्टियों में गोवा जाएं तो वहां चल रहे इन फेस्टिवल्स में भी जरूर हो शामिल
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
उत्तराखंड में आज हरेला कटने के साथ ही सावन की शुरुआत, ये है हरेला काटने का मुहूर्त
सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है और देशभर में लोग शिवभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। लेकिन देव भूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में सावन माह की शुरुआत हरेला पर्व से मानी जाती है। उत्तराखंड की संस्कृति में कई विविधताएं देखने को मिलती हैं और यहां पर लोग कई तरह के त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इन्हीं लोक पर्व में से एक है हरेला। इस साल यह पर्व आज यानि 16 जुलाई को मनाया जा रहा है। हरेला पर्व को हरियाली के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस पर्व की विशेषता-
यूं मनाया जाता है हरेला पर्व
हरेला पर्व को एक बेहद ही खास अंदाज में मनाया जाता है। इस पर्व से 9 दिन पहले ही 5 से 7 प्रकार के बीजों की बुआई की जाती है। इन बीजों मेंउड़द, मक्का, गेहूं, सरसों और गेहूं आदि को शामिल किया जाता है। इसे टोकरी में बोया जाता है और तीन से चार बाद यह अंकुरित होना शुरू हो जाते हैं। यह छोटे-छोट पौधे ही वास्तव में हरेला कहलाते हैं। इस साल हरेला पर्व आज के दिन मनाया जा रहा है और इसे काटने का मुहूर्त 11ः30 बजे तक का है।
शिव परिवार की होती है पूजा
हरेला की कटाई करने के बाद इन्हें लोग अपने इष्टदेव को समर्पित करते हैं। भगवान शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित की जाती है और घर के बुजुर्ग हरेला को काटते हैं और इसकी पूजा करते हैं और इसे हरेला पतीसना कहा जाता है। साथ ही, छोटे लोगों के कान और सिर पर इनके तिनकों को रखा जाता है। इस खास अवसर पर घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
हरियाली और पारिवारिक एकता का संदेश है हरेला
हरेला पर्व को हरियाली के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस खास अवसर पर ना केवल लोग, बल्कि प्रशासन की तरफ से भी उत्तराखंड में पौधरोपण अभियान चलाए जाते है। चूंकि यह एक ऐसा लोक पर्व है, जिसे परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर मनाते हैं, इसलिए यह पर्व पारिवारिक एकता को भी बढ़ावा देता है।