For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Holika Dahan: होलिका दहन के साथ जुड़ी हैं ये मान्यताएं, अशुभता से बचने के लिए भूल से भी न करें ये काम

|

होली के पर्व से एक दिन पहले होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। यह बहुत ही विशेष दिन होता है और देशभर में लोग पूरे विधि विधान से होलिका दहन करते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की विशेष आराधना की जाती है।

Holika Dahan dos and donts in Hindi : Never Do These Things on Holika Dahan

ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा अर्चना करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। चलिए जानते हैं पूजा के साथ ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जो होलिका दहन के दिन भूल से भी नहीं करनी चाहिए।

गलती से भी ना दें पैसे उधार

गलती से भी ना दें पैसे उधार

होलिका दहन के दिन किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट और तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

नव विवाहित जोड़ें ना देखें होलिका दहन

नव विवाहित जोड़ें ना देखें होलिका दहन

होलिका दहन को नकारात्मक शक्तियों के दहन का प्रतीक माना जाता है। नव विवाहित जोड़ों को होलिका दहन की पूजा में शामिल नहीं होना चाहिए और ना ही उसे देखना चाहिए। इससे उनके दाम्पत्य जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार का शुभ कार्य ना करें।

सफ़ेद रंग से करें परहेज़

सफ़ेद रंग से करें परहेज़

होलिका दहन के दिन सफ़ेद रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। इस दिन नकारात्मक शक्तियां भी बहुत हावी होती हैं और सफ़ेद वस्त्र ऐसी स्थिति में अशुभ साबित हो सकते हैं। इस दिन सफ़ेद रंग के खाद्य पदार्थों से भी दूरी बनाये रखना चाहिए।

सिर को ढककर रखें

सिर को ढककर रखें

होलिका दहन की पूजा के पूरे समय अपना सिर खुला न छोड़े, उसे किसी कपड़े से ढककर ही रखें। ऐसा करना पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए ज़रूरी है।

रास्ते पर किसी वस्तु को हाथ ना लगायें

रास्ते पर किसी वस्तु को हाथ ना लगायें

रास्ते पर पड़ी किसी भी वस्तु को हाथ या पैर ना लगाएं और ना ही उसको लांघे। ऐसी संदेही वस्तुएं टोटका युक्त होती हैं।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

English summary

Holika Dahan dos and don'ts in Hindi : Never Do These Things on Holika Dahan

There are a few things that people must do and not do on Holika Dahan day. Read on to know more about it.
Desktop Bottom Promotion