Just In
- 1 hr ago World Malaria Day Slogans and Quotes: इन संदेशों के साथ अपनों को करें मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक
- 10 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 11 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 11 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
Don't Miss
- News Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 अप्रैल 2024, गुरुवार
- Education JEE Mains Topper List Statewise: किस राज्य में किसने किया टॉप, देखें राज्यवार जेईई मेन टॉपर्स सूची
- Movies Seema Haider ने पाकिस्तानी प्रेमी का किया खुलासा, कहा- 'मैं उससे शादी करके घर बसाना चाहती थी, लेकिन...'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Happy Mother’s Day 2021: लॉकडाउन में भी आप अपनी मां को ऐसे दे सकते हैं सरप्राइज
'मां' इस शब्द में ही पूरी सृष्टि समायी हुई है। इस दुनिया में मां ही है जो बिना किसी शर्त के बेइंतहा प्यार करती है। मां कभी जताती नहीं है, मगर उसकी दुआओं ने न जाने कितनी बार बच्चों को संकट से बचाया है। मां जीवनभर जो त्याग, प्यार और परवाह करती आई है, उसका कर्ज तो कोई नहीं उतार सकता है। मगर मदर्स डे के दिन मां के लिए एक छोटा सा प्रयास करके उनके चेहरे पर बेशकीमती मुस्कान तो ला ही सकते हैं।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस लॉकडाउन के बीच आप अपनी मम्मी के लिए मदर्स डे पर क्या ही प्लानिंग कर सकते हैं तो यहां आपको कुछ आईडिया मिल जाएंगे। कोई भी मां अपने बच्चों द्वारा की हर कोशिश पर गर्व महसूस करती है। वहीं अगर वो कोशिश उनके लिए मदर्स डे पर उनके लिए की जाएगी तो सोचिए उन्हें कितना अच्छा लगेगा। लॉकडाउन की वजह से भले ही आपको मां के लिए महंगे तोहफे खरीदने का मौका नहीं मिल पा रहा हो, मगर आप घर पर ही उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।
चॉकलेट के साथ हैंडमेड कार्ड
आप चॉकलेट के साथ एक प्यारा सा कार्ड मम्मी को दे सकते हैं। आप ये कार्ड खुद तैयार कर सकते हैं और उसपर अपनी कलाकारी दिखा सकते हैं। इस कार्ड में मां के लिए खास लाइनें या फिर कोई कविता लिख सकते हैं।
Happy Mother's Day 2021: लॉकडाउन में इन इमोशनल मैसेज के साथ मां को करें विश
तैयार करें केक
लॉकडाउन के इस समय में हो सकता है आपने कई नई रेसिपी ट्राई की होंगी। इस मदर्स डे पर केक बनाने की विधि ट्राई करें। मां के लिए अपने हाथों से केक बनाएं। पहली बार में अगर थोड़ी गड़बड़ हो भी जाती है फिर भी बाजार के केक के मुकाबले मां इसे ज्यादा पसंद करेंगी।
नई डिश तैयार करें
लॉकडाउन के कारण यदि घर पर केक का सामान नहीं है तो आप अपने किचन में मौजूद चीजों से ही कोई डिश तैयार कर लें। मीठे में आप कुछ बनाएं। आप अपनी मां को एक दिन के लिए किचन से छुट्टी दें और डिनर तथा लंच के लिए स्पेशल आइटम्स तैयार करें।
वीडियो बनाएं
आप मां की पुरानी और खास लम्हों की तस्वीरों को मिलाकर एक वीडियो तैयार कर सकते हैं। इस स्पेशल वीडियो में आप उन पलों की तस्वीरें डालें जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। ये वीडियो देखकर वो जरूर इमोशनल हो जाएंगी। अगर लॉकडाउन या किसी और वजह से आप उनके साथ नहीं हैं तो व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए आप उन्हें ये वीडियो भेज सकते हैं।
पेपर पर लिखें मैसेज
आप प्लास्टिक या फिर कांच का कोई भी एक जार ले लें। अब उसे डेकोरेट करें। इसके बाद आप कलरफुल पेपर लेकर उसपर छोटे छोटे प्यार भरे मैसेज लिखकर फोल्ड करते जाएं। मां के लिए प्यार दिखा पाना भी आसान नहीं होता है। इन संदेशों के जरिये आप ये जरूर बता सकते हैं कि उन्हें मां के रूप में पाकर आप कितने भाग्यशाली बने हैं।
पार्लर सेशन
हर महिला को खुद के लिए वक्त निकालना चाहिए। मगर अलग अलग व्यस्तताओं के कारण खुद को पैंपर करने का टाइम नहीं मिल पाता है। लॉकडाउन की वजस से स्पा और पार्लर भी बंद रखे गए हैं। ऐसे में आप घर पर ही मां को पार्लर जैसा आराम दे सकते हैं। उनके बालों में तेल लगाकर हेड मसाज दें। मेनिक्योर और पेडिक्योर कर दें। आप चाहें तो उनका फेशियल भी कर सकते हैं। उन्हें काफी रिलैक्स फील होगा।
दूर रहकर भी कर सकते हैं सेलिब्रेट
अगर आप अपनी मां से फिलहाल दूर हैं तो ऐसा नहीं है कि आप मदर्स डे सेलिब्रेट नहीं कर सकते हैं। आप वीडियो कॉल के जरिये उनसे बात करें। आप इस कॉल में अपने परिवार के दूसरे सदस्यों को भी शामिल कर सकते हैं। आप एक दूसरे से बात करके सबको करीब पाएंगे।