Just In
- 54 min ago Save Earth Rangoli Design : इन रंगोली डिजाइन से दें पृथ्वी बचाओ का संदेश, यहां से लें आइडिया
- 3 hrs ago Pickle in Diabetes : डायबिटीज में आम का अचार खा सकते है या नहीं? इस सवाल का जवाब जानें
- 3 hrs ago गर्मी में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को पसंद आएगी मैंगो स्टफ्ड मलाई कुल्फी, यह रही रेसिपी
- 16 hrs ago Blackheads Removal Tips: नहीं निकल रहे हैं ठुड्डी पर धंसे हुए ब्लैकहेड्स? 5 मिनट में ये नुस्खें करेंगे काम
Don't Miss
- News Chhindwara News: भाजपा प्रत्याशी बंटी साहू का कथित ऑडियो वायरल, कांग्रेस पर लगाया छवि खराब करने का आरोप
- Finance Travel Checklist: फ्लाइट में करने जा रहे यात्रा तो जानिए ये बेहद जरूरी बातें, बन जाएगी आपकी जर्नी आरामदायक
- Technology पुराने स्मार्टफोन को कार डैशकैम की तरह कैसे यूज़ करें?
- Movies ट्रेन में बैठकर गुटखा खा रहा था शख्स, गंदगी मचाने पर टोका तो कह दी ऐसी बात कि अब सीधा रेलवे लेगी एक्शन
- Travel 5 शहर जो जुझ रहे हैं अत्यधिक भीड़ की समस्या से, अभी ड्रॉप कर दें यहां घूमने जाने का प्लान
- Education यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 वेबसाइट, SMS और डिजिलॉकर से कैसे करें डाउनलोड
- Automobiles इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को Google की सौगात, अब EV चार्ज करना होगा और आसान, जानें क्या है नया फीचर?
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
शनि देव के इन मंत्रों से बनेंगे बिगड़े काम, लेकिन भूलकर भी न करें ये काम..
शनि देवता को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनि देव की नजर आपके हर कार्य पर रहती है। गलती जाने में हुई हो या अनजाने में लेकिन शनि की नजर एक बार आप पर पड़ गई तो दंड तो आपको भोगना ही होगा। आपने देखा होगा कि कष्टों और कर्तव्यों से बचने के लिए शनि की पूजा लोग डर में करते हैं लेकिन यह पूरा सच नहीं है। शनिदेव कर्तव्यों के आधार पर किसी मनुष्य की सजा तय करते हैं। आइए जानते है किन तरीको और मंत्रों के जाप से शनि देवता को खुश कर सकते हैं।
क्षमा के लिए शनि मंत्र
अगर आप से जाने अनजाने कोई गलती हो गई है। तो आप शनि देव से क्षमा मांग सकते हैं। शनि का हृदय पापियों के लिए कठोर तो अच्छे व्यक्तियों के लिए उदार है। शनि देव से गलती की मांफी मांगने के लिए आप इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
आपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेहर्निशं मया। दासोयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।। गतं पापं गतं दुःखं गतं दारिद्र्य मेव च आगता: सुख संपत्ति पुण्योहम तव दर्शनात ।।
स्वास्थ्य के लिए शनि मंत्र
कहतें हैं जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक बीमार है और दवाइयों से ठीक नहीं हो पा रहा है तो कहा जाता है कि व्यक्ति का शनि ग्रह भारी है। इसलिए मनुष्य को शनि-ग्रह की शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निम्न मंत्रों का जाप करना चाहिए।
ध्वजिनी धामिनी चैव कंकाली कलाहपरिहा। कंकटी कलही चाउथ तुरंगी महिषी अजा। शनैनार्मनि पत्नीनामेतानि संजपन पुमान। दुखानि नाश्येनितम्म सौभगयमेधतेे सुखमं।।
साढ़ेसाती से बचने के शनि मंत्र
शनिदेव के साढ़ेसाती के प्रकोप से बचने के लिए इन मंत्रों का उपयोग करना चाहिए। ॐ त्र्यम्बकं यजामहे पुष्टिवर्धनम। उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षयी मा मृतात।।
ॐ शनिदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये।शंयोरभिश्रवन्तु न:। ॐ शं शनैश्चराय नमः।। ॐ नीलांजनसमाभामसं रविपुत्रं यमाग्रजं छायामार्त्तण्डसंभूतं तं नमामि शनैश्चरम।।
पीपल में जलाएं दीया..
शनिवार को नहा धोकर स्वच्छ सफेद कपड़े पहनें। और पीपल में शाम के समय तेल का दिया जलाए। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
नमक न खरीदें
शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस नमक खरीदने से ऋण बढ़ता है।
काले चने बनाएं
शुक्रवार की रात को काले चने भिगो दे और अगले सुबह स्नान करके शनिदेव का पूजन करें। इसके बाद काले चने का सरसों के तेल में छौंक लगाकर शनिदेव को भोग लगाएं। इसके बाद गरीबों और भैंस को दान दें दे।
दान दें
शनि की बुरी दशा को खत्म करने के लिए आप चावल, तिल, उड़द, लोहा, तेल, काले वस्त्र, गुड, खाना, रोटी, तिल लड्डू, काला चना, लोहे की कोई वस्तु दान करें इससे आपको लाभ मिलेगा।
इस दिन लोहा खरीदने बचें
शनिवार के दिन लोहे की कोई भी चीज नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है ये खरीदने से घर में दुर्भाग्य आता है। इस दिन लोहे की चीज दान करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति आती है और व्यापार भी फलता-फूलता है।
तेल न खरीदें
इस दिन तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन तेल खरीदने से घर में बीमारियां आती हैं। अगर आप पर शनि की साढ़े साती है तो शनिवार को तेल का दान करना चाहिए।
स्याही न खरीदें
शनिवार के दिन स्याही नहीं खरीदनी चाहिेए। शनिवार के दिन स्याही से सम्मान नहीं मिलता। इस दिन पढ़ाई से जुड़ी चीजें खरीदनी चाहिए लेकिन स्याही भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए।
जानवरों को रोटी खिलाएं
शनि देव को खुश करने के लिए गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं। चींटी को आंटा और शक्कर खिलाएं, साथ ही गरीबों की को दान दें।