Just In
- 4 hrs ago Nitin Gadkari Health : पहले भी कई दफा बेहोश हो चुके हैं नितिन गडकरी, कहीं शुगर तो वजह नहीं?
- 4 hrs ago Cow Dreams Meaning: सपने में गाय देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
- 5 hrs ago Shukra Gochar 2024: भोग-विलास के कारक शुक्र देव का गोचर जल्द, इन राशियों के शुरू होंगे ऐशो-आराम के दिन
- 6 hrs ago पार्टनर से कितना भी हो प्यार, मगर कभी बर्दास्त न करें उनके ये काम, शादी नर्क बनते नहीं लगेगी देर
Don't Miss
- News अमेरिकी मूल के लिए इजरायली बंधक आया Video, 200 दिन बाद पता चला कैसे हैं इजराइली बंधक
- Education MP Board Shivpuri Toppers List 2024: शिवपुरी जिले के 10वीं, 12वीं के टॉपर छात्रों की सूची
- Movies Seema Haider ने पाकिस्तानी प्रेमी का किया खुलासा, कहा- 'मैं उससे शादी करके घर बसाना चाहती थी, लेकिन...'
- Technology OPPO Find X7 Ultra Camera Deep-Dive: स्मार्टफोन पर फोटोग्राफी की सीमाओं को आगे बढ़ाने का नया उपाय
- Finance IndiGo Airline: आपके एंटरटेनमेंट पर नहीं लगेगा फुल स्टॉप, फ्लाइट में मिलेगी ये खास सर्विस
- Automobiles मिडिल क्लास की पसंदीदा है Hero की ये बाइक, कीमत सिर्फ 75 हजार रुपये, माइलेज भी है शानदार..
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
इस राशि के लिए लोग आपके लिए नहीं है किसी पनौती से कम
आपके सर्कल में कुछ लोग ऐसे ज़रूर होंगे जिन्हें दुनिया की हर खुशी मिल जाएं, हर काम उनके मन के मुताबिक हो, लेकिन वो फिर भी दुखी ही रहते हैं या भावनात्मक रूप से उदास रहते हैं। ऐसे लोगों के साथ रहकर आप भी परेशान हो जाते हैं और एक ह़द से ज़्यादा उन्हें नहीं समझा पाते हैं। वहीं कुछ लोग जब से आपकी ज़िंदगी में दाखिल हुए हैं वो आपके लिए हर दिन कोई न कोई नया सर दर्द ले आते हैं। अगर आप राशिफल में विश्वास रखते हैं तो आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसी दिक्कतें उस व्यक्ति की राशि और उसके प्रभाव के कारण आती हैं।
जो लोग दूसरों को दुख पहुंचाते हैं उन्हेंं सामाजिक भाषा में भावनात्मक दुखी कहा जाता है और ये लोग अपने साथ-साथ दूसरों का भी जीवन खराब करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की राशि उसका मन बनाने और बिगाड़ने के लिए उत्तरदायी होते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको व्यक्ति की राशि के हिसाब से उसके द्वारा पैदा की जा सकने वाली समस्याओं के बारे में बता रहे हैं।
मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल
मेष राशि के लोगों को पीछा करना पसंद होता है। जो लोग उनके साथ रहते हैं या उन्हें अच्छे से जानते हैं उनको मालूम होता है ये हमेशा दुखी और निराश रहते हैं और भावनात्मक रूप से परेशान रहते हैं। इस राशि के जातक किसी के साथ भी संबंध तोड़ने के लिए सदा तैयार रहते हैं। अगर किसी को पसंद करते हैं तो उसके पीछे पड़कर उसे पा लेते हैं लेकिन कुछ ही समय में इनका मन भी भर जाता है। अगर वो फिर से उस इंसान के बिना सहज नहीं होते हैं तो पुन: उनके पास चले जाते हैं। इस राशि के जातकों में प्यार की भावना ज़्यादा होती है लेकिन वो अपने इमोशन को कंट्रोल करना नहीं जानते हैं। इस वजह से अकसर लोगों को दुखी कर देते हैं।
कुंभ राशि: 21 जनवरी - 18 फरवरी
कुंभ राशि के लोग दूसरों को स्वीकार करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अगर इस राशि के जातक आपको कुछ बुरा कहते हैं या लताड़ते हैं तो वो उनकी दिमागी चाल होती है, ये उनका आपको लेकर प्रेम नहीं माइंड गेम होता है। वो अच्छी तरह से जानते हैं कि वो दूसरों को दुखी कर रहे हैं। वो अपनी अपेक्षाओं पर आपको खरा उतारते हैं। इसके अलावा, वो आपसे प्यार नहीं करते लेकिन आपके बिना वो रह भी नहीं सकते हैं।
मिथुन: 21 मई-20 जून
मिथुन राशि के लोग बातचीत करने में अच्छे होते हैं, लेकिन अगर वो आपको लम्बे समय से मिक्स सिग्नल देते हैं तो शायद वो आपके दिल से खेल रहे हैं और आपको अपने हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं। एक समय पर वो आपसे बहुत इम्प्रेस थे। पर समय के साथ वो बोर हो चुके हैं। ये लोग हमेशा किसी से बेपानह प्यार की उम्मीद करते हैं।
धनु राशि: 23 नवंबर - 22 दिसंबर
धनु राशि के लोग फ्लर्ट करने वाले होते हैं लेकिन इनके चार्म से सभी इम्प्रेस रहते हैं। इस राशि के जातक किसी के साथ फ्लर्ट करने के समय भी दूसरों पर ध्यान देते हैं कि शायद इससे बेहतर कोई मिले। ऐसे लोग कई बार आपके साथ रहते हुए भी आप पर ध्यान नहीं देते हैं जो कि असम्मानजनक होता है। ऐसा वो जानबूझकर करते हैं ताकि जताया जा सके कि अब उनकी आपमें रूचि नहीं रही।
सिंह: 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि के जातक में आत्म–अभिमानी भावना होती है उन्हें लगता है कि वो बहुत योग्य हैं। अगर उन्हें लगता है कि आप उनके स्टैंडर्ड के नहीं हैं तो वो आपको भावनात्मक रूप से नीचा दिखाते हैं। वहीं, अकेलापन महसूस करने वाले लोगों को ये आसानी से बहकावे में ले आते हैं क्योंकि वो उनको अपने पर निर्भर बना लेते हैं, इससे उन पर आपकी निर्भरता बढ़ जाती है।
वृश्चिक: 24 अक्टूबर - 22 नवंबर
अगर आप वृश्चिक राशि के लोगों के साथ ईमानदार रहते हैं और उन्हेंं अपना बना लेते हैं तो वो कुछ समय बाद आप पर हक जताने लगते हैं और भावनात्मक रूप से दुखी हो जाते हैं। वो कई बार विचलित कर देने वाला व्यवहार करते हैं जिससे आप परेशान हो जाते हैं। पर वो जानबूझकर आपको दुखी नहीं करना चाहते हैं। कई बार आप अपनी ओर से समस्याओं को खत्म करना चाहते हैं लेकिन वो थोड़े समय बाद दोबारा वही करते हैं।
अधिक रोचक जानकारियों के लिए, इस सेक्शन पर आते रहें।