For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Janmashtami 2022: मोर पंख और बांसुरी से जुड़े ये उपाय कंगाल से बना देंगे मालामाल

|

जल्द ही जन्माष्टमी आने वाली है और चारों ओर इस उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इस दिन कृष्ण मंदिरों को खूब सजाया जाता है, साथ ही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर श्री कृष्ण की लीलाओं की कहानियां भी दिखाई जाती है। भगवान की अनोखी लीलाओं को देखकर लोग भक्तिमय हो जाते हैं। कुछ भक्त घर पर ही पूरे जोश और उत्साह के साथ जन्माष्टमी मनाते हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी की तैयारियों में लगे हुए हैं और कान्हा जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यहां हम आपको मोर पंख और बांसुरी से जुड़े कुछ उपाय बताएंगे जिससे भगवान की कृपा आप पर बरसेगी और आपकी सोई हुई किस्मत फिर से जाग उठेगी। तो चलिए जानते हैं।

श्री कृष्ण को प्रिय मोर पंख और बंसी

श्री कृष्ण को प्रिय मोर पंख और बंसी

भगवान अपने मुकुट में हमेशा मोर का पंख लगाकर रखते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत ही पसंद है। कहते हैं बिना मोर पंख के कान्हा जी का श्रृंगार भी अधूरा होता है। इसी मोर पंख में आपके जीवन की कई परेशानियों का हल है। मोर पंख के अलावा भगवान को बांसुरी से भी अत्यंत प्रेम है। कहते हैं जब भी भगवान बंसी बजाते थे केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि जानवर भी मंत्रमुग्ध हो जाते थे। सभी बंसी की धुन सुनकर उस ओर खीचे चले आते थे।

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें ये काम

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें ये काम

अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव अधिक है तो आप अपने बेडरूम में मोर का पंख रख दें। इससे आपके बीच की खटास कम होगी और आपके रिश्ते में भी सुधार आएगा।

बच्चों को बुरी नज़र से बचाएं

कहते हैं छोटे बच्चों को बुरी नज़र बहुत जल्दी लगती है। यदि आपके घर में छोटा बच्चा है और उसे बार बार नज़र लग जाती है तो आप चांदी के ताबीज में मोर पंख डालकर बच्चे को पहना दें।

घर में नहीं होगा कलह

यदि आपके घर में बांसुरी रखी है तो आपके घर का वातावरण हमेशा शांत रहेगा। इससे परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहती है।

रोग मुक्त रहने के लिए करें मोर पंख की पूजा

रोग मुक्त रहने के लिए करें मोर पंख की पूजा

अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें लगी रहती है तो आप मोर पंख की पूजा रोजाना करें।

राहु के प्रकोप से बचाएगा मोर पंख

अगर राहु की वजह से आपको नौकरी या व्यापार से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप घर के पूर्व और उत्तर पश्चिम दीवार पर मोर पंख जरूर लगाएं। श्री कृष्ण के अलावा अन्य कई देवी देवता हैं जिन्हें मोर पंख बेहद प्रिय है जैसे देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती, भगवान कार्तिकेय आदि। ऐसे में घर में मोर पंख रखने से इनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

नहीं होती धन की कमी

घर के मंदिर में रखे बंसी की पूजा करने से धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है। साथ ही अपनों का प्रेम और सहयोग भी मिलता है।

English summary

Janmashtami 2022: Peacock Feather and Flute Remedies for Wealth and Prosperity in Hindi

How to get wealth and prosperity with help of peacock feather and flute in Hindi.
Story first published: Wednesday, August 17, 2022, 10:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion