Just In
- 15 min ago मूंछों की वजह से 10वीं टॉपर का बना मजाक, इस बीमारी से लड़कियों के फेस उगते है बाल
- 56 min ago Hanuman Puja: हनुमान जी के इस पैर पर सिंदूर लगाने से बनते हैं सभी बिगड़े काम
- 1 hr ago Summer Drink Recipe: घर पर ही बनाएं कैफे स्टाइल ओरियो शेक, हर कोई पूछेगा आपसे रेसिपी
- 2 hrs ago बजरंगबली जैसी सॉलिड बॉडी पाने के लिए करें हनुमान आसन, शरीर के हर दुख-दर्द से मिल जाएगी मुक्ति
Don't Miss
- News अहंकारी अरबपति... दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk पर क्यों भड़के ऑस्ट्रेलियाई PM?
- Movies Video- मीरा राजपूत के साथ थे शाहिद कपूर, हुआ कुछ ऐसा की पैपराजी पर भड़क गए अभिनेता
- Education UPSC CDS 2 Final Result 2023 OUT: यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट घोषित, कुल 197 अभ्यर्थियों का चयन, सीधा लिंक
- Finance Bharti Airtel Shares: देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी बनी Airtel, शेयर्स ने तोड़ दिए गए रिकॉर्ड
- Technology टोयोटा बना रहा है ऐसा शहर जहां सोलर से मिलेगी बिजली, रोबोट करेंगे सारा काम
- Travel पर्यटकों के लिए खुलने वाला है मुंबई का 128 साल पुराना BMC मुख्यालय, क्यों है Must Visit!
- Automobiles पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से हैं परेशान, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत सिर्फ इतनी!
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
सूर्य ग्रहण 13 जुलाई: जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव
13 जुलाई, शुक्रवार को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई पड़ेगा इसलिए इसका सूतक भी नहीं माना जाएगा। वहीं दूसरी ओर यह आंशिक सूर्य ग्रहण दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक और हिन्द महासागर में दिखाई देगा।
ज्योतिष्शास्त्र के अनुसार ग्रहण सभी राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालता है। जहां कुछ राशियों के लिए यह शुभ संकेत होता है तो वहीं कुछ के लिए बेहद कष्टदायक। हर राशि पर इसका प्रभाव अलग होता है। आइए जानते हैं इस बार के आंशिक सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष: मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण आर्थिक रूप से बहुत ही शुभ रहने वाला है। धन कमाने के कुछ अच्छे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही मित्रों और प्रियजनों के साथ आपके रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। इसके अलावा कामकाज के मोर्चे पर भी कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है।
वृषभ: वृषभ राशि वालों को थोड़ा संभलकर रहने की ज़रुरत है। हो सकता है किसी कारणवश आपको अपने परिवार से दूर रहना पड़े। इसके अलावा आर्थिक तंगी के कारण मन परेशान रह सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी और पैसों की कमी के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या आ सकती है।
मिथुन: आप कई तरह की उलझनों में फंसे रहेंगे जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, हो सकता है आप किसी दुर्घटना का शिकार हो जाएं।
कर्क: पारिवारिक सदस्यों से वाद विवाद बढ़ेगा। बेहतर होगा आप अपने शब्दों पर गौर करें क्योंकि आपके गलत शब्द रिश्तों में दूरियां और भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेंगे तो हो सकता है आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाए।
सिंह: सिंह राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। आप सकारात्मक उर्जा से घिरे रहेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस दौरान आप अपनी इच्छा शक्ति और साहस के बल पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मुमकिन है आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो। यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
कन्या: कन्या राशि वालों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्या के कारण मन परेशान रहेगा। साथ ही आप असन्तुष्टि के भाव से भी घिरे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की तबियत बिगड़ने से आपकी चिंता बढ़ेगी।
तुला: संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। हो सकता है आपके बच्चे की सेहत ख़राब रहे जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद संघर्षपूर्ण रहने वाला है। एकाग्रता की कमी के कारण पढ़ाई बाधित होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में भी यह समय ठीक नहीं है। मुमकिन है किसी ग़लतफहमी के कारण आपके रिश्ते में दरार पड़ जाए।
वृश्चिक: इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही उन्नतिकारक है। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और प्रेम मिलने से आप दोनों का रिश्ता और भी मज़बूत हो जाएगा।
धनु: दांपत्य जीवन के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ विवादों की लंबी कड़ी आपके रिश्ते को और भी कमज़ोर कर देगी। पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो पैसों की कमी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े जातकों को ख़ास सावधानी बरतने की ज़रुरत है। आपको भारी नुकसान हो सकता है।
मकर: आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर काबू रखें। हो सकता है इस दौरान आपको अपमान का भी घूँट पीना पड़े। त्वचा से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
कुम्भ: सफलता पाने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा ज़्यादा भाग दौड़ के कारण आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा संभव है जो बहुत ही महंगी और कष्टदायक सिद्ध होगी। मुमकिन है आपके पिता से आपके वैचारिक मतभेद हो जाएं।
मीन: आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आय के नए स्रोत भी मिलेंगे जिससे आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत हो जाएगा। कामकाज के मोर्चे पर यह समय बहुत ही शुभ है, कोई बड़ी सफलता मिलने का योग है। आप मानिसक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।