For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बृहस्पति ग्रह के अस्त होने से इन राशियों की बढेंगी मुश्किलें

|

ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इन्हें समस्त देवताओं का गुरु और मार्गदर्शक कहा जाता है। आपको बता दें आज यानी 13 नवंबर, 2018, मंगलवार को देवगुरु अस्त होने जा रहे हैं इसलिए सभी बारह राशियों पर इसका अलग अलग प्रभाव पड़ेगा।

Jupiter Transit 2018: Date and Effects on All zodiac Signs

कहते हैं बृहस्पति के अस्त होने से अच्छे अच्छों की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और मनुष्य बेकार की चीज़ों में लिप्त हो जाता है। एक बार स्वयं देवगुरु की भी बुद्धि पर पत्थर पड़ गए थे और उन्होंने अपनी पत्नी जुहु का त्याग कर दिया था किन्तु जब उनकी बुद्धि वापस आयी तो बृहस्पति ने दोबारा अग्नि के समक्ष अपनी पत्नी को स्वीकार किया था।

आइए जानते हैं बृहस्पति के अस्त होने पर किन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें और किन बातों पर सभी राशियों को देना होगा ध्यान।

मेष:

मेष:

इस दौरान आपके अंदर क्रोध अधिक रहेगा जिसके कारण आपको भारी नुकसान हो सकता है। साथ ही संतान पक्ष से भी आपको कष्ट मिलने की संभावना है। शत्रु भी आप पर हावी रह सकते हैं इसलिए आपको सावधानी बरतनी होगी।

वृषभ:

वृषभ:

इस राशि के जातकों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी से भी आपकी अनबन रह सकती है। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। वो आपके खिलाफ कोई षंडयंत्र रचकर आपके ज़रूरी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।

Most Read:11 से 17 नवंबर राशिफल: इस हफ्ते ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

मिथुन:

मिथुन:

इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कुछ ख़ास नहीं रहेगी बेहतर होगा आप अपने खर्चों पर ध्यान दें। व्यापारी वर्ग के जातकों को भी कुछ नुकसान होने की संभावना है। किसी भी तरह के वाद विवाद में ना पड़ें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क:

कर्क:

आपके निजी जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं, खासतौर पर जीवनसाथी से आपके मतभेद होते रहेंगे। संतान पक्ष से भी कष्ट आपको मिल सकता है। जो भी बोलें बहुत ही सोच समझकर, आपके गलत शब्द आपको मुसीबत में डाल सकते हैं।

सिंह:

सिंह:

इस समय शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं, आप सावधान रहें। साथ ही संतान को भी कुछ कष्ट हो सकता है। उनके रास्ते में कई तरह की बाधाएं आ सकती हैं। फिजूल खर्ची से बचें।

Most Read:उंगलियों की लंबाई बता सकती है आपकी सेक्सुअल लाइफMost Read:उंगलियों की लंबाई बता सकती है आपकी सेक्सुअल लाइफ

कन्या:

कन्या:

आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है इसलिए आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। साथ ही अगर आप मानसिक शांति चाहते हैं तो दान पुण्य जैसे महान कार्यों में हिस्सा लें।

तुला:

तुला:

तुला राशि वालों को इस दौरान पूजा पाठ में ज़्यादा ध्यान लगाना चाहिए। गरीबों को दान और बड़े बुजुर्गों का आदर सम्मान करें। बेवजह के डर को अपने मन में घर करने ना दें बल्कि थोड़ा साहसी बनें।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। झगड़े झंझट से भी दूर रहें। इस दौरान अपनी बात मनवाने के लिए भूलकर भी झूठ का सहारा ना लें, नहीं तो बाद में केवल पछतावा ही हाथ लगेगा।

Most Read:अगर आपके पैर में है यह रेखा तो आप जल्द बन सकते हैं करोड़पतिMost Read:अगर आपके पैर में है यह रेखा तो आप जल्द बन सकते हैं करोड़पति

धनु:

धनु:

धनु राशि वाले जातक अपने सभी महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। जल्दबाज़ी नुकसानदेह साबित हो सकती है। साथ ही आपको इस दौरान वाहन खरीदने से बचना होगा।

मकर:

मकर:

इस राशि के जातकों को इस दौरान हर एक कार्य में केवल निराशा ही हाथ लग सकती है। बेहतर होगा आप कोई भी नया काम ना शुरू करें।

कुम्भ:

कुम्भ:

सेहत से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती है जिसके कारण आपके ज़रूरी कार्य अटक सकते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में कलह क्लेश की वजह से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

Most Read:आपका पार्टनर बेड पर नहीं निभा पाता साथ तो क्या करें?Most Read:आपका पार्टनर बेड पर नहीं निभा पाता साथ तो क्या करें?

मीन:

मीन:

अगर आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे तो कुछ हद तक आपको राहत मिल सकती है। गरीबों की मदद करना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा।

English summary

Jupiter Transit 2018: Date and Effects on All zodiac Signs

Jupiter’s effects are to expand our experiences, our knowledge, and our understanding. Jupiter represents optimism, growth, generosity, and abundance. The transit will influence all 12 Zodiac. Take a look.
Desktop Bottom Promotion