For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नवंबर में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें खास बातें

|

साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण नवंबर महीने में लगने वाला है। यह उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। 30 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण खास होने वाला है क्योंकि इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है। इसी दिन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक जी का 551वां जन्मदिन भी मनाया जाएगा। विज्ञान के नजरिये से ग्रहण लगना एक खगोलीय घटना है मगर धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ये शुभ नहीं माना जाता है। जानते हैं 30 नवंबर को लगने वाला साल 2020 के आखिरी चंद्रग्रहण के बारे में।

चंद्रग्रहण का समय

चंद्रग्रहण का समय

ग्रहण प्रारंभ: 30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 4 मिनट

ग्रहण मध्यकाल: 30 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट

ग्रहण समाप्त: 30 नवंबर को शाम 5 बजकर 22 मिनट

साल 2020 में चंद्र ग्रहण की तिथियां

साल 2020 में चंद्र ग्रहण की तिथियां

पहला चंद्र ग्रहण: 10 जनवरी

दूसरा चंद्र ग्रहण: 5 जून

तीसरा चंद्र ग्रहण: 5 जुलाई

चौथा चंद्र ग्रहण: 30 नवंबर

लगेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण

लगेगा उपच्छाया चंद्रग्रहण

उपच्छाया चंद्रग्रहण ऐसी स्थिति को कहा जाता है जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर केवल उसकी उपच्छाया मात्र पड़ती है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है। ऐसे में पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करने से चंद्रमा की छवि धूमिल दिखाई देने लगती है। 30 नवंबर को उपच्छाया चंद्रग्रहण ही लगने वाला है।

कहां कहां देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण?

कहां कहां देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण?

साल का आखिरी उपच्छाया चंद्रग्रहण एशिया के कुछ देशों के साथ अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी देखा जा सकेगा। यह ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी दिखाई देगा।

English summary

Last Lunar Eclipse of 2020 Date, Time, Sutak Kaal And other details in Hindi

November 30 will see the last lunar eclipse of the year. This time 'Upachhaya' lunar eclipse will be held on Kartik Purnima i.e. November 30, 2020.
Desktop Bottom Promotion