Just In
- 20 min ago Bengaluru Water Crisis : चिरंजीवी को सताई जल संकट की चिंता, एक्टर ने शेयर किए पानी बचाने के टिप्स
- 1 hr ago First Surya Grahan 2024: साल 1970 में लगा था ऐसा सूर्य ग्रहण, यह अद्भुत घटना क्या भारत में आएगी नजर?
- 1 hr ago Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ेगा प्यार, बस रोजाना की इन आदतों में लाएं बदलाव
- 2 hrs ago कौन हैं काव्या मारन, जिनका IPL 2024 में SRH की जीत पर रिएक्शन हो रहा है वायरल, नेटवर्थ जान दंग रह जाएंगे
Don't Miss
- Education SSC CPO 2024 Registration: 4187 सीपीओ पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन करें आज ही, देखें सीधा लिंक
- Movies टीवी की इन हसीनाओं ने शोज में सारी हदें कर डाली थीं पार, बिना किसी झिझक दिए थे इंटिमेट सीन
- News वरुण गांधी को किसकी 'कीमत' चुकानी पड़ी, पीलीभीत के सांसद की चिट्ठी के मायने क्या हैं?
- Technology भारत में लॉन्च से पहले Oneplus nord CE4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
- Finance Stock Market Rule: अब नहीं करना होगा पेमेंट सेटलमेंट के लिए इंतजार , T+0 सिस्टम से एक दिन में मिलेंगे पैसे
- Automobiles Jackie Shroff : बॉलीवुड के जग्गू दादा का कार कलेक्शन देख हैरान हो जाएंगे आप, गैराज में खड़ी है BMW और Jaguar
- Travel अब दिल्ली वाले भी आस्था के सागर में लगाएं गोते, वाराणसी के तर्ज पर शुरू हो चुकी है यमुना आरती
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
मई के महीने में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
वैसे तो मई का महीना आधा निकल चुका है लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें पूरे महीने के दौरान ही अपने भाग्य का साथ मिला है। इन राशियों के लिए पूरा महीना काफी भाग्यशाली रहने वाला है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि मई के महीने में किन राशियों को अपने भाग्य का बेहतरीन साथ मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि मई 2018 में किन राशियों की किस्मत खुली है। 12 राशियों में से सिर्फ कुछ राशियों को ही इस महीने में भाग्यशाली होने का मौका मिला है। अगर आपकी राशि इसमें नहीं है तो घबराइए नहीं आने वाला वक़्त आपका हो सकता है। और ये तो बिलकुल भी ना भूलें कि वक़्त बदलते देर नहीं लगती है।
सिंह: 23 जुलाई – 23 अगस्त
सिंह राशि के जातकों को ना केवल इस महीने बल्कि पूरे साल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस साल इन्हें खूब अवसर और लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस वर्ष इन्हें कई क्षेत्रों में सफलता पाने में अपने भाग्य का साथ मिलेगा। इसके अलावा इनके करियर में भी प्रगति आएगी। ये अपने पसंदीदा क्षेत्र में जाने के बारे में सोच सकते हैं। हालांकि, इनकी लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन आर्थिक तौर पर इनके लिए बहुत अच्छा समय है। ये साल आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा।
तुला: 24 सितंबर – 23 अक्टूबर
तुला राशि के जातकों की शिक्षा के लिए बहुत अच्छा समय है। ये साल शिक्षा के क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप आईएएस की तैयारी कर रहे हैं तो इस महीने आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई छोटी परेशानी भी बड़ा रूप ले लेगी। आध्यात्मिक और आर्थिक तौर पर अच्छा समय है।
वृश्चिक : 24 अक्टूबर – 22 नवंबर
ये महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस महीने आपको सरकारी नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो इस समय आपको उसका मनचाहा परिणाम मिल सकता है। कोई कर्ज़ लिया था तो उसे भी चुकाने का सही समय है। निवेश के लिए भी अच्छा समय है।